विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे और नुकसान

विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे और नुकसान | Vitamin E capsule khane ke fayde aur nuksan hindi mei

विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे और नुकसान | Vitamin E capsule khane ke fayde aur nuksan hindi mei

आज के आधुनिक जीवन में शरीर को हर तरह के पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। ऐसे में सिर्फ अनाजों और फलों पर पोषक तत्वों के लिए निर्भर होना ठीक नहीं है। अक्सर अनाज और फल पर्याप्त मात्रा में खाने से भी ठीक से न पचने की वजह से उसके फायदे शरीर को नहीं मिल पाते हैं। इस स्थिति में विटामिन्स की कैप्सूल का सेवन करके उनका फायदा लेना भी ठीक होता है। इससे वह विटामिन शरीर में सीधे तौर पर जाता है और शरीर को अच्छे तरह से फायदा पहुंचाता है।

विटामिन ई का कैप्सूल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे खाने के कई फायदे हैं। यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करती है। इसके साथ ही विटामिन ई का कैप्सूल त्वचा और बालों के लिए वरदान माना गया है। नाख़ून और नाख़ून के आस पास की स्किन विटामिन ई के सेवन से काफी सुन्दर दिखाई देते हैं।

विटामिन ई की कमी से शरीर में कई प्रकार के रोग हो सकते हैं। यदि आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है तो इसके लक्षण इस प्रकार है, जल्दी थक जाना, बालों का ज्यादा झड़ना, बार बार स्किन से जुड़ी समस्याएं होना, नकसली चलना (नाक में से खून बहना), बार बार दस्त लगना इत्यादि।

विटामिन ई का कैप्सूल खाने के जहां फायदे हैं इसके साथ ही इसके कई नुकसान भी हैं। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से लूस मोशन, थकान, कमज़ोरी हो सकती है। इसलिए आज हम इसके बारे में विस्तार से जानेंगे के विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे और नुकसान क्या क्या हैं?

विटामिन ई के कैप्सूल चेहरे पर कैसे लगाएं –

विटामिन ई के कैप्सूल को खाने से तो फायदा है ही इसे चेहरे पर फेस पैक के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा को नरिशमेन्ट देता है। इसके साथ ही इसे सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है लेकिन स्किन इसे आसानी से अब्सॉर्ब नहीं कर पाती क्यूंकि इसका फार्मूलेशन गाड़ा होता है। विटामिन ई के कैप्सूल को किसी प्रकार के एसेंशियल आयल के साथ मिला कर भी त्वचा पर लगा कर मसाज किया जा सकता है।

विटामिन ई कैप्सूल के फायदे बालों के लिए –

विटामिन ई को खाने से जितना फायदा है उतना ही फायदा इसे ऊपरी तौर से इस्तेमाल करने से भी है। बालों पर इसका नियमित रूप से तेल के साथ इस्तेमाल करने से बालों को यह मजबूत करता है और स्वस्थ बनाये रखता है इसके साथ ही बालों में चमक भी दिखती है।

विटामिन ई कैप्सूल्स

विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे (Benefits of eating Vitamin E capsule)-

  • विटामिन ई का कैप्सूल खाने से त्वचा स्वस्थ रहती है।
  • इसका सेवन करने से बाल मजबूत और चमकदार होते हैं।
  • यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
  • विटामिन ई का कैप्सूल खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • त्वचा के साथ साथ यह होठों को भी मुलायम और स्वस्थ बनाये रखती है।
  • नाख़ून और नाख़ून के आस पास की स्किन विटामिन ई के सेवन से खूबसूरत दिखते हैं।

विटामिन ई कैप्सूल खाने के नुकसान (Side effects of eating Vitamin E capsule)-

  • अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
  • किसी भी दवाई या कैप्सूल का उपयोग डॉक्टर की सलाह लें।
  • एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • अधिक सेवन करने से घबराहट, उलटी की शिकायत हो सकती है।

इसे भी पढ़े – दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान | Doodh ki chai peene ke fayde aur nuksan hindi mei

सुंदरता के लिए कौन सा विटामिन होता है?

विटामिन ई का उपयोंग त्वचा और बालों की सुंदरता के लिए मुख्यतः किया जाता है।

विटामिन ई कैप्सूल कितने दिन तक खाना चाहिए?

विटामिन ई कैप्सूल डॉक्टर के परामर्श से खा सकते हैं।

विटामिन E की अधिकता से क्या होता है?

विटामिन E के सेवन की अधिकता से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

विटामिन ई कौन से फल में पाया जाता है?

विटामिन ई मुख्यतः कीवी, आम, अवाकाडो और काले अंगूर में होता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *