विको टरमरिक क्रीम के फायदे और नुकसान | Vicco turmeric cream ke fayde aur nuksan hindi mei

विको टरमरिक क्रीम के फायदे और नुकसान | Vicco turmeric cream ke fayde aur nuksan hindi mei

विको टरमरिक क्रीम के फायदे और नुकसान | Vicco turmeric cream ke fayde aur nuksan hindi mei

हैलो प्रिय दोस्तों, आज हमारी चर्चा का विषय है विको टरमरिक क्रीम के फायदे और नुकसान। विको टरमरिक क्रीम काफी पुराने समय से भारतीय बाजार में उपलब्ध है। वर्षों से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह क्रीम केमिकल नहीं बल्कि आयुर्वेदिक क्रीम है। विको टरमरिक क्रीम के मुख्य घटक हल्दी और चंदन है जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, जहां एक ओर हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं वहीं दूसरी ओर चंदन त्वचा को ठंडा रखने के लिए कारगर होता है।

आजकल के वातावरण में पॉल्यूशन बहुत ही ज्यादा है, ऐसे में चेहरे की मुलायम और नाजुक त्वचा को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। पॉल्यूशन की वजह से त्वचा की रंगत और चमक चली जाती है और धूल मिट्टी की वजह से चेहरे पर दाग धब्बे होने लगते हैं। इसी प्रकार खानपान और वातावरण की वजह से चेहरे पर कील मुहांसों की समस्या भी बढ़ती है। इन्हीं कुछ समस्याओं का निवारण करने के लिए विको टरमरिक क्रीम का उपयोग किया जाता है।

विको टरमरिक क्रीम कैसे बनता है –

विको टरमरिक क्रीम की मुख्य सामग्री हल्दी और चंदन है। हल्दी के बारे में हम सभी जानते हैं कि यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके साथ ही एंटीसेप्टिक भी होती है। त्वचा की रंगत सुधारने के लिए भी हल्दी का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही डार्क सर्कल, हाइपरपिगमेंटेशन और डल स्किन के लिए भी हल्दी का उपयोग फायदेमंद होता है। दूसरी ओर चंदन त्वचा को ठंडा रखता है। कील मुहांसों की समस्या में चंदन एक बेहद लाभकारी औषधी है। इसमें हीलिंग प्रॉपर्टी भी पाई जाती है।

विको टरमरिक क्रीम के उपयोग –

चेहरे के कील मुहांसों के लिए विको टरमरिक क्रीम का उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है। हर तरह के मुहासें जैसे लाल पिंपल, पीप वाले पिंपल या छाले जैसे पिंपल पर विको टरमरिक क्रीम का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। यह पिंपल को ठीक कर के उनसे होने वाले दाग धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही यह त्वचा की रंगत को भी निखार आता है। पॉल्यूशन की वजह से होने वाले हानिकारक केमिकल से भी विको टरमरिक क्रीम त्वचा की रक्षा करता है।

विको टरमरिक क्रीम का उपयोग करने से चेहरे की डेड सेल्स निकलती है, और त्वचा पर नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके उपयोग से त्वचा खिली खिली और स्वस्थ दिखती है। बढ़ती उम्र के लक्षणों से लड़ने के लिए भी विको टरमरिक क्रीम का उपयोग किया जाता है। यह चेहरे पर होने वाली फाइन लाइंस और झाइयों को खत्म करने में काफी हद तक मदद करता है। इसके साथ ही इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से जली हुई त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से आराम मिलता है।

विको टरमरिक क्रीम के फायदे और नुकसान | Vicco turmeric cream ke fayde aur nuksan hindi mei
विको टरमरिक क्रीम | Vicco turmeric cream

विको टरमरिक क्रीम लगाने का तरीका –

विको टरमरिक क्रीम को रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं। क्यूंकि कोई भी क्रीम जो आपके चेहरे की समस्याओं के लिए है, वह रात में त्वचा को ज्यादा अच्छे से हील कर पाएगी। रात को सोने से थोड़े देर पहले चेहरे को धो कर अच्छी तरह साफ़ कर लें। अब अपने साफ़ हाथों में क्रीम लेकर पूरे चेहरे लगा लें। आप चाहें तो इस क्रीम से अपने चेहरे पर मालिश भी कर सकते हैं। यदि आपको ज्यादा कील मुहांसे की समस्या है, तो आप इस क्रीम का इस्तेमाल दिन में दो बार कर सकते हैं।

विको टरमरिक क्रीम के फायदे और नुकसान | Vicco turmeric cream ke fayde aur nuksan hindi mei

विको टरमरिक क्रीम के फायदे (Benefits of Vicco Turmeric cream in hindi) –

  • विको टरमरिक क्रीम का इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत साफ होती है।
  • यह कील मुहांसों को ठीक करने में मदद करता है।
  • मुहांसों के बाद होने वाले दाग धब्बों को भी विको टरमरिक क्रीम के उपयोग से मिटाया जा सकता है।
  • विको टरमरिक क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे की डेड सेल्स कम होती है और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है।
  • बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में विको टरमरिक क्रीम सहायक होता है।

विको टरमरिक क्रीम के नुकसान (Side effects of Vicco Turmeric cream in hindi) –

  • अधिक मात्रा में विको टरमरिक क्रीम का उपयोग करने से स्किन एलर्जी हो सकती है।
  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • एक्सपायर हो चुके क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

इस क्रीम के बारे में भी पढ़े – नो स्कार्स क्रीम के फायदे और नुकसान | No Scars cream ke fayde aur nuksan hindi mei

विको टरमरिक क्रीम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

विको टरमरिक क्रीम लगाने से चेहरे पर क्या होता है?

विको टरमरिक क्रीम चेहरे पर लगाने से कील मुंहासे ठीक होते हैं और रंग भी निखरता है।

विको टरमरिक क्रीम को कब लगाना चाहिए?

विको टरमरिक क्रीम को नाइट क्रीम के रूप में इस्तेमाल करने से बेहद फायदे होते हैं।

विको क्रीम लगाने से क्या फायदे होते हैं?

विको टरमरिक क्रीम लगाने से कील मुंहासे और उनसे होने वाले दाग धब्बे में सहायता मिलती है, इसके साथ ही यह त्वचा की रंगत भी निकालता है।

निष्कर्ष –

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। हमने इस लेख में विको टरमरिक क्रीम के बारे सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। फिर भी यदि आप कोई सवाल है या आप और जानकारी लेना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में अपना कमेंट डाल सकते हैं।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *