श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान | Swasari Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान | Swasari Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान | Swasari Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

दोस्तों, आज हमारी चर्चा का विषय है श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान। यह एक आयुर्वेदिक टेबलेट है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान क्या है अथवा इसमें कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और कैसी स्थिति में इसे लेना सेहतमंद होता है। श्वासारि वटी दवाई का निर्माण पतंजलि कम्पनी द्वारा होता हैं। यह काफी सस्ते दामों में बाजार में उपलब्ध होती है। (श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान)

श्वासारि वटी केमिकल मुक्त दवाई होती है। यह आयुर्वेदिक स्टोर या जनरल मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है। श्वासारि वटी में कई तरह की औषधियां जैसे मुलेठी, मारीच, काकड़ासिंगी, रूंदती, दालचीनी, छोटा पीपल, लवंग, सौंठ, अकर्करा, गोदंती भस्मा, अभ्रक भस्मा, मुक्ताशक्ति भस्म, प्रवाल पिष्टी, तानन भस्मा, स्फटिक भस्म, कपरदक भस्मा आदि पाई जाती है। इन सभी औषधियों के अपने अपने गुण हैं। (श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान)

आजकल पोल्यूशन की वजह से शारीरिक समस्याएं बढ़ गई है। वातावरण में होने वाला बैक्टीरिया शरीर पर सीधे सबसे पहले गले पर असर करता है। जिसके परिणाम स्वरूप खांसी और गले में खराश जैसी परेशानियां हो जाती है। श्वासारि वटी मुख्यतः इसी परेशानी के लिए बनाई गई है। खांसी होने पर श्वासारि वटी का नियमित रूप से सेवन करने से खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है। मौसम बदलने पर होने वाली खांसी में भी श्वासारि वटी का सेवन काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद मुलेठी खांसी में लाभदायक होती है। (श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान)

श्वासारि वटी का सेवन करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। इसके साथ ही अस्थमा और टीबी जैसी बीमारियों में भी इसका फायदा देखा गया है। यह फायदा किसी शोध में तो नहीं देखा गया, लेकिन जिन अस्थमा या टीबी के मरीजों ने इसका सेवन किया, उन्हें फायदा देखने को मिला है। इसलिए मरीजों के अनुभव के आधार पर यह कहा जा सकता है कि अस्थमा और टीबी में श्वासारि वटी फायदेमंद होती है। इस बात का प्रमाण अनुभवी मरीजों का ऑनलाइन रिव्यु है।

जहां हर चीज के फायदों के साथ उसके कुछ ना कुछ नुकसान भी होते हैं इसी तरह श्वासारि वटी के जहां इतने फायदे हैं उसके साथ ही इसके कुछ नुकसान भी हैं। जी हां, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से इसके दुष्परिणाम देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही गंभीर रोग के लोगों जैसे डायबिटीज या ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह पर ही इस दवाई को लेना चाहिए।

श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान | Swasari Vati ke fayde aur nuksan hindi mei
श्वासारि वटी | Swasari Vati

श्वासारि वटी के फायदे (Benefits of Swasari Vati in hindi) –

  • श्वासारि वटी का सेवन करने से गले में खराश और खांसी जैसी समस्या में राहत मिलती है।
  • मौसमी सर्दी जुकाम में भी श्वासारि वटी का सेवन करने से फायदा मिलता है।
  • ब्रोकाइटिज की समस्या में भी श्वासारि वटी का सेवन करना लाभदायक होता है।
  • दमा अस्थमा जैसी परेशानियों के लक्षण को कम करने में भी श्वासारि वटी कारगर है।
  • इसका सेवन करने से फेफड़े मजबूत होते हैं।
  • फेफड़ों में जमे कफ को निकालने के लिए श्वासारि वटी का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है।

श्वासारि वटी के नुकसान (Side effects of Swasari Vati in hindi) –

  • एलर्जीक लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दुष्परिणाम देखे जा सकते हैं।
  • गंभीर बीमारियों के लोगों को भी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी डॉक्टर के परामर्श से इसका सेवन करना चाहिए।

इन आयुर्वेदिक टेबलेट के बारे में भी पढ़े – मुक्ता वटी के फायदे और नुकसान | Mukta Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

चंद्रप्रभा वटी टेबलेट के फायदे और नुकसान | Chandraprabha Vati tablet ke fayde aur nuksan hindi mei

कायाकल्प वटी के फायदे और नुकसान | Kayakalp Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

श्वासारि वटी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

श्वासारि वटी कब लेनी चाहिए?

सर्दी जुकाम या खांसी होने पर श्वासारि वटी का सेवन करना चाहिए।

श्वासारि वटी कैसे खाएं?

श्वासारि वटी का सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह पर किया जा सकता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *