सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei

सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei

सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei

हेलो दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय (Subah uthate hi pet saaf hone ke upay), के बारे में। आज कल यह समस्या काफी आम हो गयी है, इसकी जिम्मेदार आज कल की व्यस्त जीवनशैली और खान पान की आदत को बताया जा सकता है। यदि आपको भी यही समस्या है तो यह लेख आपके लिए काफी सहायक और फायदेमंद होने वाला है। इस लेख में हम जानेंगे सुबह उठते ही कैसे पेट साफ़ किया जाए और कैसे इस समस्या से बचा जाए। (सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei)

सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei

यदि सुबह उठते ही पेट साफ़ हो जाता है तो पूरा दिन अच्छे से बीतता है और इसके उलटे यदि सुबह उठते ही पेट साफ़ नहीं होता तो पूरे दिन बेचैनी रहती है और पेट में भारीपन लगता है। ऐसी स्थिति में दिनभर का ज्यादातर समय टॉयलेट में गुज़रता है और इसी वजह से काम में भी मन नहीं लगता है। यदि आप अपने पेट को इस समस्या से बचाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय (Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei) (सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei)

सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय –

1. आंवला –

पेट की परेशानियों के लिए आंवला ऐसा नुस्खा है, जो हमेशा ही काम करता है। आंवला में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसलिए यह पेट साफ़ करने के लिए एक बेहतर उपाय है। इसमें विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह शरीर को दूसरी कई समस्याओं से बचाने में भी कारगर है। सुबह उठते ही पेट साफ़ करने के लिए आंवला के चूर्ण को सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ लें। इससे आपको मल निकालने में मदद मिलेगी और धीरे धीरे आपका पेट रोज़ सुबह अच्छे से साफ़ होने लगेगा। (सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei)

2. गर्म पानी –

जी हाँ, सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से सुबह उठते से ही पेट साफ़ करने में मदद मिलती है। दरअसल गर्म पानी शरीर के टेम्परेचर को बढ़ाता है, जिससे आंतों के पेरिस्टलसिस को उत्तेजना होती है और मल त्यागने की गति बढ़ जाती है। इसलिए यदि आपको पेट साफ़ न होने की समस्या है तो सुबह उठ कर कुनकुने पानी का सेवन करें, यह आपकी समस्या को हल करने में मदद करेगा। (सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei)

3. मेथीदाना का पानी –

मेथीदाना फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। मेथीदाना का सेवन पेट साफ़ करने के लिए कैसे करें? यह सवाल आपके मन में होगा। तो हम बताते हैं कैसे मेथीदाने का सेवन करें ,1 चम्मच मेथीदाने को रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में गला दें और सुबह खाली पेट इस पानी को पियें। यह आपके पेट को अच्छे तरह से साफ़ करने में मदद करेगा। (सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei)

4. नींबू –

यह तो हम सब ही जानते हैं कि नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए पेट साफ करने का यह एक अच्छा उपाय है। सुबह खाली पेट नींबू का पानी पीने से पेट साफ़ होने में मदद मिलती है। दरअसल नींबू पानी में मौजूद विटामिन सी स्टूल को नरम करके शरीर से निकालने में मदद करता है। इसके लिए आप आधे नींबू को 1 गिलास पानी में डाल कर पी सकते हैं। यदि आपको सर्दी जुकाम की शिकायत रहती है तो आप कुनकुने पानी के साथ नींबू ले सकते हैं। (सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei)

5. सौंफ जीरा का पानी –

सौंफ और जीरे का पानी डाइजेशन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को हल करने में कारगर होता है। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर यह पानी ना केवल आपका पेट साफ़ करने में सहायक है बल्कि इसके कई सारे दूसरे फायदे भी हैं। यह वजन कम करने में भी काफी उपयोगी है। सुबह खाली पेट सौंफ और जीरे का पानी पीने से पेट अच्छे तरह से साफ़ हो सकेगा। (सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei)

6. अंजीर –

आपको जानकर हैरानी होगी कि अंजीर भी आपके पेट न साफ़ होने की समस्या में काफी सहायता कर सकती है। अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाती है, इसलिए अंजीर खाने से आपका पेट अच्छी तरह से साफ़ हो सकता है। पेट साफ करने के लिए अंजीर खाने का तरीका यह है कि आप इसे रात में पानी में भिगो कर रख दें और सुबह खाली पेट इस पानी और अंजीर दोनों का सेवन कर लें। (सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei)

7. एलोवेरा जूस –

पोषक तत्वों एवं कई शारीरिक लाभ देने वाले तत्वों से भरपूर एलोवेरा का जूस आपके पेट ना साफ़ होने की समस्या को ठीक करने में काफी हद तक कारगर रहेगा। सुबह उठते ही खाली पेट एलोवेरा का जूस पियें, इससे शरीर से टॉक्सिन्स निकलने में भी आसानी होती है। एलोवेरा जूस इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। (सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय | Subah uthate hi pet saaf hone ke upay hindi mei)

पेट साफ़ न होने के नुकसान –

पेट साफ़ आना वैसे तो सामान्य है और इसे घर के नुस्खों से ही ठीक किया जा सकता है, किन्तु अधिक समय तक ऐसे रहने से इसके नुकसान हो सकते हैं। यदि पेट अच्छे से साफ़ नहीं होगा तो आँतों में सूजन की समस्या या अन्य समस्याएं हो सकती है। अच्छे से पेट साफ़ न होने से भूक का एहसास भी नहीं हो पता हैं। यदि आपका पेट अच्छे से साफ़ ना हो तो इसका सीधा असर आपके चेहरे की त्वचा पर भी पड़ता है। ज्यादा समय तक यदि पेट की यह समस्या ठीक न की जाए तो इससे बवासीर जैसी कई गंभीर बीमारयां हो सकती है।

पेट साफ़ न होने की समस्या से कैसे बचें –

  • यदि आपको अक्सर कब्ज़ यानि पेट साफ़ ना होने की समस्या रहती है, तो फाइबर युक्त भोजन का ज्यादा सेवन करें।
  • दिन के खाने में दही को जरुर शामिल करें, यह पेट को साफ़ करने में मदद करता हैं।
  • डिहाइड्रेशन की वजह से भी कब्ज़ की समस्या हो सकती है, इसलिए पूरे दिन में भरपूर मात्रा में पानी पियें।
  • जल्दी जल्दी चबा कर खाने से भी खाने को पचने में दिक्कत होती है, इससे अच्छे से पेट साफ़ नहीं हो पाता है। इसलिए खाने को आराम से चबा कर खाएं।
  • रोज़ सुबह कम से कम 15 से 20 मिनट व्यायाम करें, यह कब्ज़ की समस्या को ठीक करने के साथ साथ शरीर को चुस्त दुरुस्त भी रखेगा।
  • रात में सोने से पहले कुनकुना दूध पियें, इससे सुबह पेट साफ़ करने में आसानी मिलती है।

यह भी पढ़ें –

पीसीओडी का घरेलू उपचार एवं डाइट चार्ट

अपेंडिक्स का रामबाण इलाज क्या है? और लक्षण

इस लेख से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?

रात में सोने से पहले कुनकुना दूध पियें, इससे सुबह पेट साफ़ करने में आसानी मिलती है।

कौन सा फल खाने से पेट साफ़ होता है?

फाइबर युक्त फल खाने से पेट साफ़ करने में सहायता मिलती है।

सुबह सबसे पहले क्या चीज खानी चाहिए?

सुबह सबसे पहले किसी भी प्रकार का पानी पी सकते हैं जैसे सादा कुनकुना पानी, नींबू के साथ पानी, शहद पानी, जीरा और सौंफ का पानी, मेथीदाना का पानी इत्यादि।

सोर्स वेबसाइट –

https://www.onlymyhealth.com/how-to-clean-stomach-instantly-home-remedies-in-hindi-1663560057

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *