सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान | Subah khali pet green tea peene ke fayde aur nuksan hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान (Subah khali pet green tea peene ke fayde aur nuksan) के बारे में। आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे तौर पर शरीर पर होता है। हमारी जीवन शैली अत्यधिक व्यस्त होने की वजह से हम शरीर पर कम ध्यान दे पाते है इसका सीधा सीधा असर हमारे शरीर पर ही पड़ता है। इसी वजह से कई प्रकार की परेशानियां शरीर को घेर लेती है। इन्ही में से कुछ समस्याओं का निवारण ग्रीन टी पीने से हो सकता है।
ग्रीन टी चाय का ही एक प्रकार होती है। कैमेलिया साइनेन्सिस (Camellia sinensis) नाम के पौधे की पत्तियों से पाए जाने वाली ग्रीन टी का निर्माण के दौरान ऑक्सीडेशन बिलकुल कम होता है। सबसे पहले ग्रीन टी का उत्पादन चीन में से शुरू हुआ था, उसके बाद यह पूरे एशिया में फैल गई। और अब इसका प्रचलन इतना बढ़ गया है कि यह हेल्दी ड्रिंक्स की सूची में सबसे ज्यादा ट्रेंड करती है। ग्रीन टी पीने के कई शारीरिक फायदे होते हैं। (Subah khali pet green tea peene ke fayde aur nuksan)
आजकल ग्रीन टी पीने का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अत्यधिक लोग इसे सुंदर और पतला दिखने के लिए पीते हैं। परंतु फिर भी लोगों को इससे पीने का सही समय या कितनी मात्रा में से पीना चाहिए यह पता नहीं होता है। इस लेख में यही जानेंगे कि ग्रीन टी पीने के क्या फायदे हैं। इसके साथ ही इसके नुकसान और इसे पीने का सही समय क्या है। इसे खाने के 1 घंटे पहले या 1 घंटे बाद पी सकते हैं। इसके साथ ही कमजोर पाचन शक्ति वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। (Subah khali pet green tea peene ke fayde aur nuksan)

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे (Benefits of drinking green tea on empty stomach in morning in hindi) –
- ग्रीन टी वजन कम करने के लिए काफी सहायक होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को अच्छी करने में मदद करती है। जिसकी वजह से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
- ग्रीन टी में पॉलिफिनॉल्स नाम का तत्व पाया जाता है जो शरीर में डायबिटीज को संतुलित करने में मदद करता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
- ग्रीन टी का सेवन करने से ह्रदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित करने में मदद करती है।
- ग्रीन टी पीने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
- ग्रीन टी पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।
- ग्रीन टी पीने से मानसिक तनाव में काफी हद तक राहत मिलती है।
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में ग्रीन टी पीने से काफी फायदा देखने को मिलता है।
- त्वचा की अच्छी सेहत के लिए ग्रीन टी पीना काफी फायदेमंद होता है।
सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के नुकसान (Side effects of drinking green tea on empty stomach in morning in hindi) –
- ग्रीन टी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। जिससे घबराहट जैसी समस्या हो सकती है।
- सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है।
- सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से अल्सर जैसी समस्या हो सकती है।
- ग्रीन टी के अलावा भी किसी भी प्रकार की चाय का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़े – दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान | Doodh ki chai peene ke fayde aur nuksan hindi mei
सिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने के फायदे और नुकसान | Sirf ek mahine methi ka paani peene ke fayde aur nuksan hindi mei
गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे और नुकसान | Garam paani mei daalchini peene ke fayde aur nuksan hindi mei
ग्रीन टी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
ग्रीन टी से कितने दिनों में वजन कम होता है।
नियमित रूप से सही वक्त पर ग्रीन टी पीने से करीब 1 महीने के अंदर ही आपको आपके वजन में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।
ग्रीन टी सुबह कब पीना चाहिए?
ग्रीन टी को सुबह खाली पेट नहीं पीना चाहिए, इसे नाश्ते के 1 घंटे बाद भी सकते हैं।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।