सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे और नुकसान | Subah khaali pet khajoor khane ke fayde aur nuksan

सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे और नुकसान | Subah khaali pet khajoor khane ke fayde aur nuksan

सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे और नुकसान | Subah khaali pet khajoor khane ke fayde aur nuksan

प्रिय पाठकों इस लेख में हम बात करने जा रहे है ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में जिसके मानव शरीर के लिए अनेको फायदे है, जी हाँ हम बात करने जा रहे है खजूर की जिसके सेवन से कई पोषक तत्व हमारे शरीर को मिलते रहते है। मानव की सेहत के लिए खजूर बहोत ही फायदेमंद और असरदार माना जाता है। इसमें फाइबर और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते रहते है। (सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे और नुकसान)

खजूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है इसी वजह से इसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है और शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा हुआ रहता है। खजूर के अंदर कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रे, शुगर और विटामिन बी-6 पाया जाता है इसलिए इसका खाली पेट सेवन करने से शरीर को कई तरह की सहायता मिलती है और शरीर कई तरह के रोगो से दूर रहता है। (सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे और नुकसान)

ज्यादा वजन वाले लोग जो अपने वजन से परेशां है उनके लिए भी खजूर बहोत कारगार है। खजूर फाइबर से भरपूर रहती है जिसके सेवन से भूख कम लगती है और इंसान ओवर ईटिंग से बचा हुआ रहता है जिसकी वजह से मोटापे की सम्भावना कम हो जाती है। खजूर में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है, शरीर में खून की पूर्ति होती है। खाली पेट खजूर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है।

खजूर

खजूर खाने के फायदे –

  • खजूर को खाली पेट खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है।
  • खजूर में फाइबर होने की वजह से यह पाचन क्रिया को ठीक रखता है।
  • अपच और कब्ज़ की समस्या को दूर करती है।
  • खजूर का सेवन बेहतर नींद में साथ देता है।
  • खजूर के सेवन से एनर्जी मिलती है जिससे काफी समय तक आप एनर्जेटिक रह सकते है।
  • हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो खजूर से इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
  • बारिश के मौसम में हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से झुझता है ऐसे में खजूर के सेवन से आप एलर्जी से लड़ सकते है।
  • खजूर का सेवन बिना वजन बढ़ाये ही शरीर को शक्ति प्रदान करता है।
  • खजूर में कैल्शियम की मात्रा होने से यह हड्डियों को भी मज़बूत रखता है।
  • एसिडिटी या गैस में भी खजूर कारगर साबित होती है।
  • एक्सपर्ट्स की माने तो खजूर खाली पेट खाने से अधिक लाभ मिलते है।

खजूर खाने के नुकसान –

वैसे तो खजूर हर छेत्र में बहोत ही लाभदायक पाई गयी है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते है जो अलग अलग तरह की बॉडी पर निर्भर करते है इसलिए इसके नुकसान के बारे में चर्चा करना भी बहोत जरुरी हो जाता है। तो चलिए इसके नुक्सान पर भी चर्चा करते है।

  • खजूर में सल्फाइट केमिकल कंपाउंड पाया जाता है, जो कि हानिकारक बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करता है लेकिन अगर आपको सल्फाइट केमिकल कंपाउंड से एलर्जी है तो खजूर खाने से आपको पेट दर्द , पेट फूलने , गैस व् दस्त सम्बन्धी समस्या हो सकती है।
  • पोषक तत्वों से भरपूर खजूर वैसे तो बहोत लाभदायक है लेकिन ज्यादा खजूर खाने से शरीर के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
  • खजूर में पोटासियम की मात्रा अधिक होती है इससे मतली आना, बेहोशी, मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन की समस्या हो सकती है।
  • खजूर में कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है जिससे तेज़ी से वजन बढ़ सकता है जो कि इसका एक नुक़सान है।
  • खजूर प्राकृतिक तौर से मीठा होता है इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे न सिर्फ शुगर की दिक्कत हो सकती है बल्कि ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।
  • कई बार खजूर एलर्जी का भी कारण बनती है और एलर्जी अस्थमा को ट्रिगर कर सकता है , इसलिए अस्थमा रोगियों को खजूर खाते समय बहुत एहतियात की आवश्यकता होती है।
  • खजूर को अच्छे से चबा कर खाने की आवश्यकता होती है ऐसे में यह बच्चो के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

100 ग्राम खजूर के पोषक तत्व-

कैलोरी277
कार्बोहाइड्रेट75 ग्राम्स
फाइबर7 ग्राम्स
प्रोटीन2 ग्राम्स
विटामिन B6 अनुशंसित आहार सेवन का 12%
आयरनअनुशंसित आहार सेवन का 5%
मैंगनीजअनुशंसित आहार सेवन का 15%
कॉपरअनुशंसित आहार सेवन का 18%
पोटैशियमअनुशंसित आहार सेवन का 20%
मैग्नीशियमअनुशंसित आहार सेवन का 14%
सोर्स – healthline.com

दिन में कितनी खजूर खाने चाहिए?

दिन में २-३ खजूर के सेवन से कब्ज़ से बचाव हो सकता है।

खजूर किस समय नहीं खाना चाहिए?

अधिक मात्रा में खजूर खाने से कब्ज़ की समस्या हो सकती है , अगर आपको पहले से ही पेट की समस्या है जैसे कब्ज़ तो फिर आपको इससे सेवन से बचना चाहिए।

खाली पेट खजूर खाना कैसा है?

खाली पेट खजूर खाने से अनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।

क्या खजूर ताक़त प्रदान करती है?

जी हाँ। खजूर के सेवन से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

यह भी पढ़े – तरबूज खाने का सही समय फायदे और नुक्सान

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, यदि आपको कोई भी समस्या हो तो पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *