स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे और नुकसान | Strawberry khane ke fayde aur nuksan hindi mei

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे और नुकसान | Strawberry khane ke fayde aur nuksan hindi mei

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे और नुकसान | Strawberry khane ke fayde aur nuksan hindi mei

स्ट्रॉबेरी बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। यह बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी उम्र के लोगों को पसंद होती है। स्ट्रॉबेरी दिखने में भी बेहद खूबसूरत और आकर्षित होती है। इसका स्वाद मीठा और रसभरा होता है। इसकी खुशबु मनमोहक होती है। स्ट्रॉबेरी मुख्यतः ठंडे क्षेत्रों में उगाई जाती है। लेकिन आज कल तकनीकी सफलताओं से यह कही भी उगाई जा सकती है। स्ट्रॉबेरी का उपयोग करके जैम, आइस क्रीम, मिल्क शेक आदि बनाये जाते है। जिसका फ्लेवर बहोत ही स्वादिष्ट होता है।

स्ट्रॉबेरी में अनेक प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटामिन C, विटामिन A, मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसलिए स्ट्रॉबेरी खाने के बहुत फायदे हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद पॉलीफेनोल्स कंपाउंड दिल को स्वस्थ बनाये रखता है।

स्ट्रॉबेरी का नियमित रूप से सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में मदद मिलती है क्यूंकि इसमें अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में भी मदद करता है। स्ट्रॉबेरी चेहरे के रोम छिद्रों को खोलने में भी मदद करती है, जिससे चेहरे की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है और पिम्पल्स होने का खतरा नहीं रहता है।

स्ट्रॉबेरी न केवल खाने से बल्कि यदि इसका उपयोग त्वचा पर किया जाए तो भी यह काफी फायदेमंद है। इसका फेस पैक बना कर लगाने से त्वचा पर निखार आता है। इसके साथ ही इसका पेस्ट बना कर स्क्रबिंग करने से व्हाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स से छुटकारा पाया जा सकता है। (स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे और नुकसान)

स्ट्रॉबेरी खाने का तरीका –

स्ट्रॉबेरी को सुबह नाश्ते के वक़्त अन्य फलों के साथ ले सकते हैं। खाने में यह खट्टी मीठी और बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसके साथ ही इसका जैम बना कर फ्रिज में रखा जा सकता है। स्ट्रॉबेरी का जूस बना कर भी पीया जा सकता है। यदि आपको भूख लगी है और कुछ हेवी खाने का मन है तो स्ट्रॉबेरी का मिल्कशेक बना कर पीना सबसे बेहतर उपाय है। (स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे और नुकसान)

प्रेग्नेंसी में स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे –

स्ट्रॉबेरी में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन C, विटामिन A, मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला को इन सब पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्ट्रॉबेरी का सेवन बहुत लाभदायक होता है। स्ट्रॉबेरी में घुलने वाला फाइबर होता है, प्रेग्नेंसी के वक़्त इसका सेवन करने से पेट से जुडी समस्याएं नहीं होती है। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

स्ट्रॉबेरी (Strawberry)

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे (Benefits of eating Strawberry) –

  • स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन C, शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है।
  • स्ट्रॉबेरी का नियमित रूप से सेवन करने से पेट से जुडी समस्याएं नहीं होती है।
  • दिल से स्वास्थ्य के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन अच्छा होता है।
  • यह खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में भी मदद करती है।
  • स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • इसे खाने से पाचन क्रिया भी अच्छी होती है।
  • स्ट्रॉबेरी वजन घटाने में भी कारगर है।

स्ट्रॉबेरी खाने के नुकसान (Side effects of eating Strawberry) –

  • एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर पर करने से बचना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से दस्त लग सकते हैं।
  • अधिक मात्रा में पोटैशियम होने की वजह से इसका ज्यादा सेवन करने से दिल से जुडी परेशानियां हो सकती है।

100 ग्राम्स स्ट्रॉबेरी के पोषक तत्व –

कैलोरी32
प्रोटीन0.7 ग्राम्स
शुगर4.9 ग्राम्स
फैट0.3 ग्राम्स
कार्ब्स7.7 ग्राम्स
वाटर91%
फाइबर2 ग्राम्स
सोर्स-healthline.com

स्ट्रॉबेरी कब खाना चाहिए?

स्ट्रॉबेरी सर्दियों के मौसम में आती है इसे तभी खाना चाहिए। यह शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को पूरा करती है।

स्ट्रॉबेरी की तासीर क्या है?

स्ट्रॉबेरी की तासीर ठंडी होती है।

स्ट्रॉबेरी का साइड इफ़ेक्ट क्या हैं?

ज्यादा मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से शरीर में ब्लड क्लॉट्स बनना धीरे हो जाता है।

इसे भी पढ़े – अमरूद खाने के फायदे और नुकसान | Amrud khane ke fayde aur nuksan hindi mei

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *