सोंठ के फायदे और नुकसान | Sonth ke fayde aur nuksan hindi mei
हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे सोंठ के फायदे और नुकसान के बारे में। सोंठ को एक आयुर्वेदिक दवाई भी कहा जा सकता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि सोंठ के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। सोंठ, सुखी हुई अदरक को कहा जाता है। इसे बनाने के लिए खेत में ही सिखाया जाता है।
सोंठ का आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसका इस्तेमाल कई तरह की नयी औषधियां बनाने में भी किया जाता है। दैनिक जीवन में कई प्रकार से इसका इस्तेमाल किचन में किया जाता है।इसका इस्तेमाल सब्जियां बनाने में मसाले के तौर पर किया जाता है, इसके साथ ही कहीं तरह की दूसरी डिशेज में भी सोंठ पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। चाय के मसाले में भी सोंठ पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल पाउडर के रूप में ही किया जाता है।
अदरक सुखाकर सोंठ को घर पर भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए अदरक को स्लाइस में काटकर छत पर सूखा दे। फिर इसका पाउडर बनाकर इस्तेमाल करें। सोंठ में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे विटामिन C, विटामिन B6, थियामीन, राइबोफ्लेविन, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस फॉलेट, सोडियम, पोटेशियम, जिंक इत्यादि। इतने सारे पौष्टिक तत्व होने की वजह से ही सोंठ पाउडर का आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान है।
सोंठ का सेवन करने से कई तरह के शारीरिक लाभ होते हैं। नियमित रूप से सोंठ का सेवन करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। सोंठ में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसका सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। सोंठ पाउडर का सेवन करने से वजन कम करने में भी सहायता मिलती है। वजन कम करने के लिए सोंठ पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ करना चाहियें। (सोंठ के फायदे और नुकसान)
सोंठ पाउडर की तासीर गर्म होती है। इसलिए चाय के साथ सोंठ पाउडर का सेवन करने से सर्दी जुखाम की समस्या में राहत मिलती है। इसके साथ ही शहद साथ सोंठ पाउडर का सेवन करने से कफ की समस्या में आसानी होती है। माइग्रेन जैसे सिर दर्द की समस्या में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। सोंठ पाउडर में एंटीइन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टी पाई जाती है, इसलिए इसका उपयोग दर्द एवं सूजन, रेडनेस की समस्या में भी किया जाता है। (सोंठ के फायदे और नुकसान)
सोंठ का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है, इसके साथ ही ब्लड शुगर संतुलित करने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। एंटीइन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टी पाए जाने के वजह से मसूड़ों की सूजन को ठीक करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जिस प्रकार हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं उसी तरह से जहां एक और सोंठ पीने के इतने फायदे हैं वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। (सोंठ के फायदे और नुकसान)


सोंठ के फायदे (Benefits of dried ginger in hindi) –
- सोंठ का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- सोंठ के पाउडर की चाय पीने से सर्दी जुकाम की समस्या में राहत मिलती है।
- वजन कम करने में सोंठ पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
- माइग्रेन की समस्या में भी सोंठ पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
- पाचन क्रिया को ठीक करने में भी सोंठ का इस्तेमाल किया जाता है।
- जोड़ों के दर्द एवं सूजन की समस्या में सोंठ पाउडर काफी फायदेमंद होता है।
सोंठ के नुकसान (Side effects of dried ginger in hindi) –
- एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
- अधिक मात्रा में सोंठ का सेवन करने से पेट की समस्या हो सकती है।
इन घरेलु उपचार के बारे में भी पढ़े – एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान | Aloevera Gel ke fayde aur nuksan hindi mei
चेहरे पर शहद लगाने के फायदे और नुकसान | Chehre par shehad lagane ke fayde aur nuksan hindi mei
कलौंजी तेल के फायदे और नुकसान | Kalonji tel ke fayde aur nuksan hindi mei
सोंठ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
सोंठ की तासीर क्या है?
सोंठ तासीर में गर्म होता है।
सोंठ का सेवन कैसे करें?
सोंठ का सेवन शहद के साथ, गर्म पानी के साथ या चाय में डालकर किया जा सकता है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।