सीताफल खाने के फायदे और नुकसान | Sitafal khane ke fayde aur nuksan hindi mei
सीताफल हरे रंग का गूदेदार फल होता है। इसमें काले रंग के कई बीज होते हैं और हर बीज सफ़ेद रंग का गुदा लगा हुआ होता है। खाने में यह फल बेहद स्वादिष्ट और मीठा होता है। कई जगहों पर इसे शरीफा नाम से भी जाना जाता है। सीताफल का वैज्ञानिक नाम एनोना स्क्वामोसा (Annona squamosa) है। पूरे भारत में यह कई जगहों पर उगाया जाता है। इसे खाना बेहद आसान है इसलिए इसे काफी पसंद किया जाता है। (सीताफल खाने के फायदे और नुकसान)
सीताफल में मुख्य रूप से कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, विटामिन C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट को साफ़ करने में मदद करता है और कब्ज़ जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है, इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी काम करता है। कैल्शियम इसमें प्रचुर मात्रा में पाए जाने से यह हड्डी संबंधी रोगों में राहत देता है। सीताफल में विटामिन A और विटामिन C पाया जाता है जो आँखों की सेहत के लिए अच्छा होता है।
सीताफल के बीज खाने के नुकसान –
सीताफल का केवल सफ़ेद गुदा खाया जाता है। इसका बीज जो की काले रंग का होता है वह नहीं खाया जाता है। ऐसे में यदि आप यह गलती से खा लें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। (सीताफल खाने के फायदे और नुकसान)
प्रेगनेंसी में सीताफल खाने के फायदे –
सीताफल खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है ऐसे में प्रेग्नेंसी में गर्भवती महिला द्वारा इसका सेवन करने से शरीर में थकावट नहीं रहती है। प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर फ्लक्चुएट होता रहता है ऐसे में सीताफल खाने से ब्लड प्रेशर संतुलित हो जाता है क्यूंकि इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। सीताफल में पाए जाने वाले विटामिन्स गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। (सीताफल खाने के फायदे और नुकसान)
सीताफल ठंडा होता है या गरम –
सीताफल की तासीर ठंडी होती है। यह पेट में होने वाली जलन, एसिडिटी से बचाता है और पेट को ठंडक देता है। यदि आपको सर्दी जुखाम जल्दी हो जाता है और आप ठंडी चीजों से एलर्जिक हैं तो आपको सीताफल कम करना चाहिए क्यूंकि इसे से जुकाम और सिर दर्द हो सकता हैं। (सीताफल खाने के फायदे और नुकसान)

सीताफल खाने के फायदे (Benefits of eating Custard Apple)-
- सीताफल खाने से पेट साफ़ रहता है क्यूंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।
- वजन बढ़ाने में सीताफल कारगर है।
- सीताफल में विटामिन B6 अच्छी मात्रा में होता है जो हार्ट अटैक के रिस्क को कम करता है।
- यह कब्ज़ की समस्या को ठीक करने में मदद करता है।
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी कुछ हद तक सीताफल कारगर है।
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल काम करने में भी सीताफल सहायक होता है।
- प्रेगनेंसी में भी सीताफल खाने से माँ और शिशु की सेहत अच्छी रहती है।
सीताफल खाने के नुकसान (Side effects of eating Custard Apple)-
- एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर पर सीताफल का सेवन नहीं करना चाहिए।
- यह ठंडी तासीर का फल होता है इसलिए इससे सर्दी जुकाम जल्दी हो सकती है।
- सीताफल बहुत मीठा फल होता है इसलिए शुगर के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श से ही करना चाहिए।
100 ग्राम्स सीताफल के पोषक तत्व –
कैलोरी | 94 |
कार्बोहाइड्रेट | 23.6 ग्राम्स |
फाइबर | 4.4 ग्राम्स |
प्रोटीन | 2.1 ग्राम्स |
फैट | 0 ग्राम्स |
इसे भी पढ़े – गन्ने के रस के फायदे और नुकसान | Ganne ke ras ke fayde aur nuksan hindi mei
सीताफल की तासीर क्या है?
सीताफल की तासीर ठंडी होती है।
सीताफल खाने से शुगर बढ़ती है क्या?
जी हाँ, सीताफल अत्यधिक मीठा फल होता है इसे खाने से शुगर बढ़ सकती है, इसलिए शुगर के मरीज डॉक्टर के परामर्श के बाद ही इसका सेवन करें।
सीताफल कब खाना चाहिए?
सुबह नाश्ते के वक़्त सीताफल खाना अच्छा होता है।
सीताफल में कौन कौन से विटामिन पाए जाते है?
सीताफल में मुख्य रूप से कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, विटामिन C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।