सेब खाने के फायदे और नुकसान | Benefits and harms of eating apple in hindi

सेब खाने के फायदे और नुकसान | Seb khane ke fayde aur nuksan hindi mei

सेब खाने के फायदे और नुकसान | Seb khane ke fayde aur nuksan hindi mei (Benefits and Side effects of eating apple in hindi) –

सेब एक फल का नाम है जिसे अंग्रेज़ी में हम एप्पल (Apple) कहते है और वैज्ञानिक भाषा में इसे मेलस डोमेस्टिका (Melus domestica) के नाम से जानते है। मशहूर कहावत है कि एक सेब रोज़ खाने से आप डॉक्टर से दूर रहते है जो कि काफी हद तक सही भी है क्योकि सेब काफी पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसमे फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है। (सेब खाने के फायदे और नुकसान)

सेब में पेक्टिन नामक फायदेमंद फाइबर की मात्रा होती है, हर दिन एक सेब खाने से कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने के खतरे को कण्ट्रोल में किया जा सकता है। सेब में आयरन काफी मात्रा में होता है जिससे हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। (सेब खाने के फायदे और नुकसान)

हेल्थ एक्सपर्ट्स और आयुर्वेद के अनुसार सेब त्वचा रोग, जलन और दिल का दौरा जैसी आदि परेशानी में लाभकारी साबित हुआ है। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी काफी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए बहोत फायदेमंद माना गया है। डॉक्टर्स से लेकर सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स तक सभी सेब को खाने की राय देते है। (सेब खाने के फायदे और नुकसान)

सेब में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण पोषक तत्व कई बीमारियों से लड़ने में असरदार साबित हुए है। अपनी रोजाना की दिनचर्या में सेब को शामिल करने से अनेको फायदों का आनंद उठाया जा सकता है , सेब टेस्ट में भी काफी स्वादिष्ट होता है। सेब लाल और हरे रंगो में पाया जाता है। सेब अक्सर ठंडी जगहों में पाया जाता है। (सेब खाने के फायदे और नुकसान)

सेब को शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब में ऐसे भी पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देते है लेकिन साथ ही जिस तरह से हर चीज़ के दो पहलु होते है एक अच्छा और एक बुरा उसी तरह सेब के अनेको फायदों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है जिनकी जानकारी एक सामान्य आदमी को होनी चाहिए जिससे हम हमारे स्वास्थ का अच्छी तरह से ध्यान रख सकते है। (सेब खाने के फायदे और नुकसान)

सेब (APPLE)

सेब खाने के फायदे (Health benefits of eating apple in hindi) –

  • सेब के सेवन से भूख नहीं लगती है (Apple for weight loss) जिससे आप ओवर ईटिंग से बचे हुए रहते है जिसकी वजह से सेब वजन कम करने में सहायक साबित होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो रोज़ सुबह खाली पेट आपको एक सेब खाना चाहिए।
  • पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सेवन खाली पेट करने से इसके सभी तत्व हमारे शरीर को मिल जाते है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की भी पूर्ति होती है।
  • सेब में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है इसलिए रोज़ सुबह एक सेब खाने से कब्ज़ की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • खाली पेट सेब खाने से हमारे हृदय का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। सेब में मौजूद फाइबर से ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, जिससे हृदय रोग की आशंका बहोत हद तक कम हो सकती है।
  •  सेब को हमेशा छिलके के साथ खाना चाहिए क्योकि सेब के छिलके में एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो शरीर में हो रही सूजन को कम कर सकता है।
  • कई तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की इम्युनिटी पावर मज़बूत होना बहोत जरुरी होता है ऐसे में रोजाना सेब के सेवन से इम्युनिटी पावर बूस्ट की जा सकती है।

सेब खाने के नुकसान (Side effects of eating apple in hindi) –

  • खाली पेट सेब खाने से अगर आपको किसी तरह की एलर्जी समस्या होती है तो आपको खाली पेट सेब खाना अवॉयड करना चाहिए।
  • कई लोगों को खाली पेट सेब खाने से दस्त भी लग सकते है।
  • सेब की मिठास की वजह से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा अधिक हो सकती है।
  • खाली पेट सेब खाने से हृदय सम्बंधित बिमारियों का खतरा हो सकता है।
  • शुगर और कैलोरी की मात्रा अधिक होने की वजह से सेब के अधिक सेवन से वजन भी बढ़ सकता है।
  • सेब एसिडिक होता है ऐसे में इसके सिरके का बिना पानी के सेवन करने से यह दांतो को नुकसान पंहुचा सकता है।
  • सेब के जूस से भी दस्त लग सकते है यदि यह अधिक मात्रा में लिया जाए तो।

200 ग्राम्स सेब के पोषक तत्व –

कैलोरी104
कार्बोहाइड्रेट28 ग्राम्स
फाइबर5 ग्राम्स
प्रोटीन0.6 ग्राम्स
विटामिन सीदैनिक मूल्य का 10% (DV)
विटामिन बी1दैनिक मूल्य का 2-5% (DV)
विटामिन ईदैनिक मूल्य का 2-5% (DV)
विटामिन बी6दैनिक मूल्य का 2-5% (DV)
विटामिन Kदैनिक मूल्य का 4% (DV)
कॉपरदैनिक मूल्य का 6% (DV)
पोटैशियमदैनिक मूल्य का 5% (DV)
सोर्स- healthline.com

इसे भी पढ़े – आम खाने के फायदे और नुकसान | Aam khane ke fayde aur nuksan

सेब खाने का सही समय कब होता है?

वैसे तो सूरज उगने के बाद आप कभी भी सेब का सेवन कर सकते है लेकिन सबसे बेहतर समय आप इसे नाश्ते में खा सकते है।

क्या शाम को सेब खा सकते हैं?

शाम को या रात को सेब खाने से पाचन क्रिया पे बुरा असर पढता है और इससे गैस व् कब्ज़ सम्बंधित समस्या हो सकती है इसलिए रात में सेब खाने से परहेज़ करना चाहिए।

1 दिन में कितने सेब खाने चाहिए?

एक दिन में केवल एक ही सेब खाना चाहिए जिससे सही मात्रा में पोषक तत्वों का लाभ मिलता है, अधिक सेवन से समस्याएं पैदा हो सकती है।

सेब की तासीर क्या है?

सेब की तासीर ठंडी होती है।

खांसी में सेब खाना चाहिए कि नहीं?

सेब एक रसीला फल है जिससे कई लोगों को लगता है कि इसके सेवन से खांसी जुखाम हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है यह खांसी में भी खाया जा सकता है जिससे खांसी की समस्या भी दूर हो सकती है।

सर्दी जुकाम में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए?

यदि आपको सर्दी जुखाम सम्बन्धी शिकायत है तो आपको खट्टे फल खाने से बचना चाहिए।

क्या सेब में कोलेस्ट्राल की मात्रा होती है?

सेब में कोलेस्ट्राल की मात्रा शुन्य होती है इसलिए यह हृदय सम्बंधित बीमारियों से बचने में मदद करता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, यदि आपको कोई भी समस्या हो तो पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *