सर्वकल्प क्वाथ के फायदे और नुकसान | Sarvakalp Kwath ke fayde aur nuksan hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे सर्वकल्प क्वाथ के फायदे और नुकसान के बारे में। सर्वकल्प क्वाथ एक ओरल सप्लीमेंट है। यह एक आयुर्वेदिक दवाई है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि सर्वकल्प क्वाथ के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। सर्वकल्प क्वाथ का निर्माण पतंजलि कंपनी द्वारा किया जाता है। यह काफी किफायती दामों में बाजार में उपलब्ध होती है। (सर्वकल्प क्वाथ के फायदे और नुकसान)
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। सर्वकल्प क्वाथ एक आयुर्वेदिक दवाई है जो केमिकल से फ्री है। इसलिए शरीर की कुछ समस्याओं के लिए इसका उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित है। फिर भी कोई भी दवा का इस्तेमाल ऐसे ही नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। (सर्वकल्प क्वाथ के फायदे और नुकसान)
सर्वकल्प क्वाथ में कई तरह की औषधियां पाई जाती है जैसे पनवाड़, दारूहल्दी, करंज, आंवला, हरितकी, विभितकी कुटकी, नीम, मंजिष्ठा, गुडूची, कृष्णा जीरा, खैर, देवदारू, हल्दी, चंदन, उश्वा, बाबची, छोटी कटेली, चिरायता इत्यादि। जहां एक ओर इन सभी औषधियों के अपने-अपने गुण हैं, वहीं जब यह सब सर्वकल्प क्वाथ में मिल जाती है तो बेहद फायदेमंद दवाई बनती है। यह मुख्य रूप से लिवर से जुड़ी परेशानियों के लिए बनायी गयी है। (सर्वकल्प क्वाथ के फायदे और नुकसान)
सर्वकल्प क्वाथ लिवर की सफाई करने में बेहद लाभकारी होती है। यह लिवर के अंदर की सेल्स को डैमेज होने से बचाती है और स्वस्थ बनाती है जिससे लिवर का स्वास्थ्य अच्छा और बेहतर बनता है। सर्वकल्प क्वाथ का उपयोग शराब से प्रभावित लिवर को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। यह लिवर में आयी सूजन एवं लिवर से जुड़ी अन्य परेशानियों को ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल में लायी जाती है। (सर्वकल्प क्वाथ के फायदे और नुकसान)
पीलिया जैसी बीमारी को ठीक करने के लिए भी सर्वकल्प क्वाथ का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया अच्छी करने में भी मदद करती है, जिसकी वजह से भूख न लगने जैसी समस्या भी ठीक होती है। इसी के साथ जिस तरह हर चीज के फायदे के साथ साथ कुछ नुकसान भी होते हैं उसी तरह सर्वकल्प क्वाथ के जहा इतने फायदे वही इसके कुछ नुकसान भी हैं। (सर्वकल्प क्वाथ के फायदे और नुकसान)


सर्वकल्प क्वाथ के फायदे (Benefits of Sarvakalp Kwath in hindi) –
- सर्वकल्प क्वाथ सेवन लिवर से जुड़ी परेशानियों में किया जाता है।
- इसका सेवन करने से लीवर की सूजन कम होती है।
- पीलिया जैसी बीमारी में भी सर्वकल्प क्वाथ का सेवन करना फायदेमंद होता है।
- यह लीवर के स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में मदद करती है।
- सर्वकल्प क्वाथ का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।
- इसका सेवन करने से भूख ना लगने जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
सर्वकल्प क्वाथ के नुकसान (Side effects of Sarvakalp Kwath in hindi) –
- गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
- गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
- एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
- अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
इन चूर्ण के बारे में भी पढ़े – अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान | Avipattikar churn ke fayde aur nuksan hindi mei
पेट सफा चूर्ण के फायदे और नुकसान | Pet saffa churn ke fayde aur nuksan hindi mei
सर्वकल्प क्वाथ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
सर्वकल्प क्वाथ का उपयोग करने से क्या होता है?
सर्वकल्प क्वाथ का उपयोग करने से लिवर से सबंधित परेशानियां ठीक होती है।
सर्वकल्प क्वाथ का सेवन कब करना चाहिए?
सर्वकल्प क्वाथ का सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह पर ही करना चाहिए।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।