साफी सिरप के फायदे और नुकसान

साफी सिरप के फायदे और नुकसान | Safi syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

साफी सिरप के फायदे और नुकसान | Safi syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

प्रिय पाठको इस लेख में हम हमदर्द साफी के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी लेकर आये है। हमदर्द साफी एक प्राकृतिक सिरप है जो शरीर में खून की सफाई के लिए जानी जाती है जिसके सेवन से कई प्रकार से शारीरिक फायदे उठाये जा सकते है। हमदर्द साफी सिरप कील, मुँहासे और कई प्रकार से त्वचा से जुड़ी समस्या को ठीक करने के लिए असरदार साबित हुई है।

साफी सिरप मर्द औरत दोनों के इस्तेमाल के लिए बनाई गयी है साथ ही इसका सेवन किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। साफी सिरप के सेवन से रक्त को साफ़ किया जाता है जो पेट में जाकर शरीर के सभी हिस्सों को फायदा पहुंचाने का काम करती है साथ ही यह शरीर में मौजूद उस विषाक्त पदार्थ को खत्म करती है जिसकी वजह से त्वचा पे कील, मुंहासे, फुंसी, फोड़ा आदि पैदा होते है। साफी सिरप के सेवन से पेट सम्बन्धी बीमारियों से भी लड़ा जा सकता है जैसे यह कब्ज़ में बहोत फायदेमंद है क्योकि इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते है।

साफी में कुल 28 तरह के औषधीय गुण पाए जाते है जिसमे 5 महत्वपूर्ण है जैसे सना के तत्व पेट को साफ़ रखने में और त्वचा सम्बंधित बीमारियों से लड़ने में मदद करते है, रेवन्द चीनी के औषधीय गुण खून को साफ़ करते है और लिवर के फंक्शन को इम्प्रूव करते है, नीम के गुण ब्लड को साफ़ करने के साथ साथ लगभग हर तरह की त्वचा संबंधित रोग को ठीक करते है, चिरायता के गुण भी खून को साफ़ करने में और पेट में मौजूद टोक्सिन को खत्म करने में मदद करते है और तुलसी के औषधीय गुण ब्लड सर्कुलेशन को इम्प्रूव करने के साथ ही चेहरे की चमक को बनाये रखने में फायदेमंद है।

साफी सिरप का सेवन कैसे करें –

एक ग्लास साफ़ ताज़े पानी या गुनगुने पानी में साफी के 2 चम्मच को मिलाकर दिन में 2 बार सुबह खाली पेट और शाम को सोते वक्त लें। यदि आपको किसी तरह की त्वचा या पेट सम्बंधित गंभीर समस्या है तो पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर ले साथ ही अच्छे परिणाम के लिए साफी का सेवन अपने चिकित्सक की सलाह के बाद ही करे।

साफी सिरप कितने दिन पीना चाहिए –

वैसे तो अच्छे परिणाम देखने के लिए साफी सिरप का तीन से चार सप्ताह के लिए नियमित रूप से सेवन करना चाहिए लेकिन अगर कोई भी गंभीर समस्या हो तो पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर ले वरना इसके दुष्परिणाम भी सामने आ सकते है।

हमदर्द साफी सिरप

साफी सिरप के फायदे (Benefits of taking Safi syrup in hindi) –

  • साफी सिरप के नियमित सेवन से खून की गंदगी को साफ़ करने में मदद मिलती है।
  • इसके सेवन से त्वचा सम्बंधित रोगों से छुटकारा मिलता है साथ ही त्वचा चमकदार बनती है।
  • इसके सेवन से कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिलता है साथ ही अन्य पेट रोगों से भी बचाव होता है।
  • सिरप में मौजूद तुलसी के औषधीय गुणों से ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है इसके साथ त्वचा चमकदार बनती है।
  • साफी का सेवन शरीर के pH वैल्यू को भी सही रखने में मदद करता है।
  • इसका सेवन इम्युनिटी पावर भी बढ़ाता है।
  • साफी के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है, भोजन जल्दी पचता है और ज्यादा भूख लगती है।
  • साफी के सेवन से बालों को भी पोषण मिलता है, बाल मजबूत होते है।
  • कई तरह के फंगल इन्फेक्शन में भी साफी का इस्तेमाल गुणकारी है।
  • यह सिरप पेट में जलन व गैस की समस्या से भी लड़ने में सहायक है।
  • इसके सेवन से त्वचा पे हो रही खुजली से भी फायदा हो सकता है।

साफी सिरप के नुकसान (Side effects of taking Safi syrup in hindi) –

  • यह सिरप स्वाद में बहोत कड़वी होती है।
  • जरुरत से ज्यादा इसका सेवन करने से कई शारीरिक नुकसान हो सकते है।
  • गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इस सिरप का सेवन करना चाहिए।
  • साफी सीरप से जिन्हे एलर्जी के परिणाम देखने को मिले उन्हें इसका सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए।

यह भी पढ़े – प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान | Protein powder ke fayde aur nuksan hindi mei

साफी सिरप से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

साफी सिरप कब पीना चाहिए?

यदि आपको त्वचा या पेट सम्बंधित कोई शिकायत है तो आप इसका सेवन कर सकते है।

साफी सिरप दिन में कितनी बार पीना चाहिए?

वैसे तो इसका सेवन अपने चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए लेकिन आप इसे दिन में 1 से 2 बार 2-2 चम्मच पानी के साथ ले सकते है।

साफी पीने से वजन घटता है क्या?

जी हाँ। साफी पीने से पाचन सम्बन्धी समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है जिससे वजन भी घटाया जा सकता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *