रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान | Raat ko doodh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान | Raat ko doodh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान | Raat ko doodh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान के बारे में। दूध को एक आयुर्वेदिक दवाई कहा जा सकता है क्यूंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। दूध आसानी से किसी भी दूध डेयरी या किराने की दुकान पर पैकेट में मिल जाता है। किन्तु पैकेट की बजाय इसे सीधे फार्म से खुला लेना ज्यादा फायदेमंद होता है।

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर का ख्याल रखने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आज के जीवन में रात को दूध पीने के बेहद फायदे होते है। यह शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुँचता है। दूध का इस्तेमाल करके कई चीजे जैसे मक्खन, पनीर, दही, मिल्कशेक, आइसक्रीम आदि बनाई जाती है। किन्तु सीधे तौर पर इसे पीना ज्यादा सेहतमंद होता है।

गाय, भैंस और बकरी के दूध के अलावा भी आजकल वीगन दूध यानी ऐसा दूध जो पशुओं द्वारा ना मिला हो, काफी चलन में है। यह दूध बादाम, सोया, काजू जैसी कई प्रकार की चीजों से निकालकर बनाया जाता है। इन्हीं सब चीजों के चलते आजकल गाय और भैंस के दूध की खपत में भारी मात्रा में कमी आई है। परंतु आज भी भारत में अत्यधिक लोग गाय और दूध के भैंस का इस्तेमाल ही करते हैं। आमतौर पर ज्यादातर लोग दूध का सेवन सुबह करते हैं, लेकिन रात को दूध पीने से इसके शारीरिक लाभ और भी ज्यादा हैं, तो चलिए आज हम जानते हैं रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान के बारे में।

दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटामिन A, विटामिन D, विटामिन B12, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, नियासिन, राइबोफ्लेविन आदि पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करना काफी सेहतमंद होता है। रात को दूध पीने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। रात को दूध पीने से, दूध में पाए जाने वाला विटामिन B12 पाचन क्रिया में सहायता करता है। एक कप दूध आपके शरीर में विटामिन B12 की आधी खपत को पूरा करने में सक्षम होता है। पाचन क्रिया के साथ-साथ विटामिन B12 शरीर में पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे अपच, गैस, कब्ज, दर्द आदि को ठीक करने में भी सहायक होता है।

रात को दूध पीने से वजन कम करने में सहायता मिल सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे काफी वक्त तक भूख नहीं लगती है, जिससे रात को होने वाली खाने की क्रेविंग से बचा जा सकता है। नियमित रूप रात को दूध पीने से शरीर में हड्डियां मजबूत होती हैं। क्योंकि दूध में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद पोषक तत्व माना जाता है। इसके साथ ही दूध में मैग्नीशियम भी होता है, यह भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। (रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान)

दूध में ट्रिप्टोफैन से नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है। यह अच्छी नींद के लिए आवश्यक होता है इसलिए रात में कुनकुना दूध पीने से अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही रात में गुनगुना दूध पीने से मानसिक तनाव जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है क्योंकि दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोर्टिसोल नाम के स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में भी मदद करते हैं। रात को दूध पीने से त्वचा को भी काफी फायदा मिलता है। दूध में पाए जाने वाला फास्फोलिपिड त्वचा के ऊपर नमी बनाए रखने में मदद करता है। (रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान)

रात को दूध पीने के लिए इसे ठंडा पीने की बजाय हल्का गुनगुना पीना चाहिए, यह ज्यादा सेहतमंद होता हैं। दूध के फायदे और ज्यादा बढ़ाने के लिए इसमें कई अन्य चीजें जैसे हल्दी, केसर, दालचीनी, खारक या फिर ड्राई फ्रूट पीसकर मिलाकर भी पिया जा सकता है। इसके साथ ही दूध को सोने के तुरंत पहले नहीं पीना चाहिए, बल्कि इसे 1 घंटे के अंतराल में पीना चाहिए इसका मतलब यह है कि यदि आप 10:00 बजे सोते हैं तो आपको दूध का सेवन 9:00 बजे ही कर लेना चाहिए। रात को खाने के तुरंत बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। (रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान)

रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान | Raat ko doodh peene ke fayde aur nuksan hindi mei
रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान | Raat ko doodh peene ke fayde aur nuksan

रात को दूध पीने के फायदे (Benefits of drinking milk at night) –

  • रात को दूध पीने से नींद अच्छी आती है।
  • रात को दूध का सेवन करने से मानसिक तनाव में राहत मिलती है।
  • त्वचा के स्वास्थ्य के लिए रात को दूध पीना अच्छा होता है।
  • रात को दूध पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।
  • रात को दूध का सेवन करने से शारीरिक ऊर्जा में बढ़ावा होता है।
  • हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए रात में दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • रात को दूध पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
  • रात को हल्दी वाला दूध पीने से सर्दी जुखाम में राहत मिलती है।

रात को दूध पीने के नुकसान (Side effects of drinking milk at night) –

  • लेक्टोज इनटोलरेंस की समस्या वाले लोगों को दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह पर दूध का सेवन करना चाहिए।
  • एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़े – दलिया खाने के फायदे और नुकसान | Daliya khane ke fayde aur nuksan hindi mei

पतंजलि आंवला जूस के फायदे और नुकसान | Patanjali Amla juice ke fayde aur nuksan hindi mei

रात को दूध पीने जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

दूध को कब और कैसे पीना चाहिए?

रात को सोने से दूध हल्का गुनगुना पीने से शरीर को काफी फायदे मिलते हैं।

रात को सोते समय दूध पीने से क्या होता है?

रात को सोते समय दूध पीने से शरीर को कई सारे लाभ होता हैं।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *