पेट सफा चूर्ण के फायदे और नुकसान | Pet saffa churn ke fayde aur nuksan hindi mei

पेट सफा चूर्ण के फायदे और नुकसान | Pet saffa churn ke fayde aur nuksan hindi mei

पेट सफा चूर्ण के फायदे और नुकसान | Pet saffa churn ke fayde aur nuksan hindi mei

प्रिय पाठकों, इस लेख में हम आपके लिए लेकर आये है पेट से जुड़ी कुछ बीमारियों का इलाज़। जी हाँ, इस लेख में हम पेट सफा चूर्ण के फायदे और नुकसान के बारे में चर्चा करेंगे। पेट सफा चूर्ण आयुर्वेदिक ओषधियों से बनी एक चूर्ण है जिसके कई पेट सम्बंधित फायदे है। पेट सफा चूर्ण एक आयुर्वेदिक उपचार है जो बॉडी को अच्छीं तरह साफ़ करने में मदद करता है। इस चूर्ण में कूल सात ओषधियो के गुण है जिनके अलग-अलग फायदे है हम एक-एक करके सारी ओषधियो के बारे में चर्चा करते है।

दोस्तों आपने ये बात तो अक्सर अपने घर के बढ़ो से या अपने चिकित्सको से सुनी ही होगी की सारी बीमारियों की शुरुआत पेट के ऊपर निर्भर करती है अगर आपका पेट रोगों से दूर रहता है तो आप काफी हद्द तक स्वास्थ रहते है इसलिए पेट सफा चूर्ण की भी यह मशहूर लाइन है की पेट सफा तो हर रोग दफा। पेट एक ऐसी चीज़ है अगर आपका खान-पान अच्छा नहीं है या आपकी लाइफ स्टाइल ठीक नहीं है तो इसका प्रभाव आपके शरीर पर भी पढता है।

इस पेट सफा चूर्ण में सेन्ना (Senna) का मिश्रण है जो एक सिद्ध जड़ी बूटी है जिसकी मदद से कब्ज़ से आराम मिलता है, चूर्ण में मौजूद अजवाइन (Azwain) की शक्ति से पेट को आराम मिलता है, घरेलु इलाज़ में भी अजवाइन बहोत जानी-मानी जड़ी बूटी है जिससे पेट सम्बंधित बीमारियों में तुरंत राहत मिलती है। चूर्ण में मिश्रित इसबगोल (Ispaghula) मल की मात्रा को बढ़ाता है ताकि व्यक्ति आसानी से बिना किसी परेशानी के फ्रेश हो सके। इस चूर्ण में त्रिफला (Triphala) के औषधीय गुण भी शामिल है जो पेट को अच्छी तरह साफ़ करने में मदद करता है।

चूर्ण में पाया जाने वाला बेलिरिका (Bellrica) और एम्ब्लिका (Emblica) आंत से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं। स्वरजिकसार (Svarjiksara) के औषधीय गुण एंटासिड का काम करते है जो पेट की जलन से राहत प्रदान करते है। हरीतकी (Haritaki) कब्ज से राहत दिलाने में मदद करने के लिए एक प्राकृतिक औषधीय जड़ी बूटी है।

पेट सफा चूर्ण के फायदे और नुकसान | Pet saffa churn ke fayde aur nuksan hindi mei
पेट सफा चूर्ण | Pet saffa churn

पेट सफा चूर्ण के फायदे (Benefits of Pet Saffa churn in hindi)-

  • पेट सफा चूर्ण का सबसे बढ़ा फायदा कब्ज को दूर करने के लिए माना जाता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको कब्ज़ से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाते है।
  • पेट सफा चूर्ण के सेवन से गैस सम्बंधित समस्या भी दूर होती है, दोस्तों गैस एक ऎसी बीमारी है जिससे कई तरह के रोगों का रास्ता खुलता है इसलिए गैस से ग्रस्त लोग इस चूर्ण का सेवन कर सकते है।
  • इस चूर्ण के सेवन से पेट की आंतों की सफाई भी अच्छी तरह से हो जाती है जिससे दूसरी पेट सम्बंधित बीमारी का रास्ता बंद होता है।
  • एसिडिटी के रोगियों को भी काफी परेशानी बनी रहती है ऐसे में एसिडिटी वाले रोगियों को भी इसका सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • अनेको पेट सम्बंधित बीमारियों को दुरुस्त करने साथ-साथ ही यह चूर्ण पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।

पेट सफा चूर्ण के नुकसान (Side effects of Pet Saffa churn in hindi)-

  • यदि पेट सफा चूर्ण के सेवन के दौरान आप कोई एलर्जेटीक प्रतिक्रिया देखे तो इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए और अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
  • यदि जरुरत से ज्यादा मात्रा में इस चूर्ण का इस्तेमाल किया जाए तो इससे कई नुकसान देखने को मिल सकते है जैसे दस्त लग सकते है इसलिए पेट सफा चूर्ण का सेवन अपने चिकित्सक द्वारा बताई गयी मात्रा में ही करे।
  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओ को इसके सेवन के पूर्व अपने चिकित्सक से सलाह ले लेनी चाहिए।

इस आयुर्वेदिक दवाई के बारे में भी पढ़िए – कायाकल्प वटी के फायदे और नुकसान | Kayakalp Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

पेट सफा चूर्ण से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

पेट सफा कब खाना चाहिए?

खाना खाने के 30 से 40 मिनट के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए डॉक्टर से सलाह जरुर लेवे।

पेट सफा चूर्ण से क्या होता है?

पेट सफा चूर्ण से कब्ज़ की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया दुरूस्त होती है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *