पेशाब जलन के घरेलू उपचार | Peshab jalan ke gharelu upchar hindi mei

पेशाब जलन के घरेलू उपचार | Peshab jalan ke gharelu upchar hindi mei

पेशाब जलन के घरेलू उपचार | Peshab jalan ke gharelu upchar hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे पेशाब जलन के घरेलू उपचार (Peshab jalan ke gharelu upchar) के बारे में। बार बार पेशाब में जलन की समस्या कई बार गंभीर समस्याओं का रूप ले लेती है ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। परन्तु कई बार इसका इलाज घर पर भी किया जा सकता है। आज हम ऐसे ही कुछ घरेलू उपचार के बारे में बात करेंगे पेशाब में जलन होने की समस्या को ठीक करने में कारगर होते है। (पेशाब जलन के घरेलू उपचार)

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। घरेलू उपचार करना सेहत को कई प्रकार से फायदे पहुंचाता है। यह दवाइयों की तरह शरीर पर कोई दूसरा प्रभाव नहीं डालते हैं। हमारे घर में ऐसी कई चीजे है, जो न केवल रसोई के व्यंजनों में काम आती है बल्कि शरीर की कई समस्याओं के उपचार में भी काम आती है। (पेशाब जलन के घरेलू उपचार)

पेशाब में जलन क्यों होती है?

पेशाब में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं कई बार पानी की कमी से भी पेशाब में जलन हो सकती है। इसलिए दिनभर अच्छी मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। इसके साथ ही कई दूसरी तरह की परेशानियां जैसे यूटीआई, एसटीआई, किडनी की पथरी, पेल्विक डिसीज की वजह से भी पेशाब में जलन हो सकती है। पेशाब में जलन ना हो इसके लिए हाइजीन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। (पेशाब जलन के घरेलू उपचार)

पेशाब जलन के घरेलू उपचार (Home remedies for Dysuria in hindi) –

1. पानी से पेशाब में जलन का उपचार

कई बार जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो ऐसे में पेशाब में जलन होना स्वाभाविक है। इसलिए पानी अधिक मात्रा में दिन भर पीते रहना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में से टॉक्सिंस बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती है।

2. दही से पेशाब में जलन का उपचार –

दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है। यह एक प्रकार का अच्छा बैक्टीरिया होता है जो शरीर में मौजूद खराब संक्रमित बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। इसलिए दही का सेवन करने से फंगल इंफेक्शन या किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ने में सहायता मिलती है, तो स्वाभाविक रूप से इसकी वजह से होने वाले जलन में भी राहत मिलती है।

3. खीरा ककड़ी से पेशाब में जलन का उपचार

खीरा ककड़ी में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और पेशाब में होने वाली जलन से बचा जा सकता है। इसके साथ ही खीरा ककड़ी में अल्कली प्रॉपर्टी भी पाई जाती है, जो मूत्र कार्य प्रणाली के लिए अच्छी होती है।

4. नींबू पानी से पेशाब में जलन का उपचार

नींबू पानी पीने से ना केवल जीभ को स्वाद मिलता है बल्कि शरीर में ताजगी भी आती है। इसके अलावा इसके कई दूसरे तरह के शारीरिक फायदे भी है। नींबू पानी का सेवन करने से पेशाब में होने वाली जलन से छुटकारा पाया जा सकता है, इसके लिए इसमें शहद मिलाकर भी पिया जा सकता है।

5. पेशाब में जलन को कम करने के लिए रखें हाइजीन –

पेशाब की जगह पर हाइजीन रखना बेहद जरूरी है। हाइजीन रखने से ना केवल जलन और इन्फेक्शन का खतरा कम रहता है, बल्कि दूसरी कई तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

यह भी पढ़े – खांसी का इलाज घरेलू | Khansi ka ilaaj gharelu hindi mei

बार बार पेशाब आना घरेलू उपाय | Baar Baar peshab aana gharelu upaay hindi mei

सूखी खांसी का बढ़ियां घरेलू उपचार | Sukhi Khansi ka badhiya gharelu upchar in hindi

पेशाब में जलन होने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

बार बार पेशाब में जलन क्यों होती है?

पेशाब में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं कई बार पानी की कमी से भी पेशाब में जलन हो सकती है। इसलिए दिनभर अच्छी मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। इसके साथ ही कई दूसरी तरह की परेशानियां जैसे यूटीआई, एसटीआई, किडनी की पथरी, पेल्विक डिसीज की वजह से भी पेशाब में जलन हो सकती है। पेशाब में जलन ना हो इसके लिए हाइजीन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।

पेशाब में जलन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

पेशाब में जलन होने पर ज्यादा गर्म तासीर की चीजें नहीं खानी चाहिए, इसके साथ ही कार्बोनेटेड ड्रिंक कैफीन युक्त पदार्थ आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *