पतंजलि आंवला जूस के फायदे और नुकसान | Patanjali Amla juice ke fayde aur nuksan hindi mei
हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम जिस विषय पर चर्चा करेंगे वो है पतंजलि आंवला जूस के फायदे और नुकसान। आंवला जूस को एक आयुर्वेदिक दवाई कहा जा सकता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि पतंजलि आंवला जूस के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। भारत में बहुत सारे ब्रांड आंवला जूस का निर्माण करते हैं। यह काफी किफायती दामों में बाजार में उपलब्ध होती है। लेकिन आज हम पतंजलि आंवला जूस के बारे में बात करेंगे।
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। पतंजलि आंवला जूस एक आयुर्वेदिक जूस है जो केमिकल से फ्री है। इसलिए शरीर की कुछ समस्याओं के लिए इसका उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित है। फिर भी किसी भी चीज का इस्तेमाल ऐसे ही नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। (पतंजलि आंवला जूस के फायदे और नुकसान)
आंवला एक झाड़ीदार पौधे का फल होता है। यह हल्के हरे रंग का होता है एवं आकार में छोटे लड्डू जैसा होता है। आंवला का वैज्ञानिक नाम फाइलेन्थस एम्ब्लिका(Phyllanthus emblica) होता है। इसे इंडियन गूसबेरी भी कहा जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण आंवला का फल आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसे कई तरह की दवाइयों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ हीं कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने के लिए भी आंवला का इस्तेमाल व्यापक रूप से किया जाता है।
आंवला में कई तरह के पोषक तत्व जैसे फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन C, फास्फोरस हाथी पाए जाते हैं। भारतीय रसोई में आंवला का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसका अचार बनाया जाता है। इसके साथ ही इसका जैम, मुरब्बा या फिर कैंडी बनाकर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। किंतु आंवला के औषधीय गुण पाने के लिए आंवला जूस पीना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम पतंजलि आंवला जूस के बारे में विस्तार से जानेंगे। (पतंजलि आंवला जूस के फायदे और नुकसान)
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है या यूं कहें कि आंवला विटामिन सी का एक बेहद मुख्य स्त्रोत है। इसलिए पतंजलि आंवला जूस का सेवन करने सबसे ज्यादा फायदा त्वचा को पहुंचता है। यह त्वचा को एक समान रंगत वाला बनाने में मदद करता है, इसके साथ ही त्वचा पर चमक भी लाता है। पतंजलि आंवला जूस त्वचा पर होने वाले कील मुहांसों को दूर करने में भी सक्षम है। यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। (पतंजलि आंवला जूस के फायदे और नुकसान)
विटामिन सी बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, इसलिए पतंजलि आंवला जूस का सेवन करने से बाल मजबूत होते हैं। इसके साथ ही बाल सफेद होने जैसी समस्या में पतंजलि आंवला जूस का सेवन करने से काफी फायदा देखने को मिलता है। इसके साथ ही विटामिन C होने की वजह से यह आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का निवारण करने के लिए पतंजलि आंवला जूस पीना एक अच्छा उपाय है। (पतंजलि आंवला जूस के फायदे और नुकसान)
पतंजलि आंवला जूस का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है यानी शरीर में से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। जिसकी वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे गैस की समस्या, कब्ज, अपच ठीक होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही टॉक्सिंस बाहर निकलने की वजह से लीवर भी स्वस्थ रहता है और वजन कम करने में भी सहायता मिलती है। पतंजलि आंवला जूस का सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। (पतंजलि आंवला जूस के फायदे और नुकसान)
पतंजलि आंवला जूस में एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है। यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर, शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करता है। पतंजलि आंवला जूस का सेवन करने से शरीर में ताकत बढ़ती है। इसके साथ ही पाचन क्रिया अच्छी करने के लिए भी पतंजलि आंवला जूस का सेवन करना लाभदायक होता है। परन्तु जिस प्रकार हर चीज के फायदे के साथ साथ कुछ नुकसान भी होते हैं, उसी प्रकार आंवला जूस के भी कुछ नुकसान भी हैं। (पतंजलि आंवला जूस के फायदे और नुकसान)


यह भी पढ़े – बरगद के दूध के फायदे और नुकसान | Bargad ke doodh ke fayde aur nuksan hindi mei
नोनी जूस के फायदे और नुकसान | Noni Juice ke fayde aur nuksan hindi mei
नोनी कैप्सूल के फायदे और नुकसान | Noni Capsule ke fayde aur nuksan hindi mei
पतंजलि आंवला जूस के फायदे (Benefits of Patanjali Amla juice in hindi) –
- पतंजलि आंवला जूस का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- नियमित रूप से आंवला जूस पीने से आंखों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- आंवला जूस का सेवन करने से त्वचा की सेहत अच्छी होती है।
- आंवला जूस पीने से बाल मजबूत होते हैं।
- पाचन क्रिया को अच्छी करने में आंवला जूस फायदेमंद होता है।
- आंवला जूस पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं।
- आंवला जूस का सेवन करने से शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है।
- वजन कम करने के लिए भी आंवला जूस का सेवन किया जा सकता है।
पतंजलि आंवला जूस के नुकसान (Side effects of Patanjali Amla juice in hindi) –
- अधिक मात्रा में आंवला जूस का सेवन करने से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है।
- आंवला जूस का सेवन करने से सर्दी जुकाम की शिकायत भी हो सकती है।
- गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
पतंजलि आंवला जूस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
सुबह खाली पेट आंवला का जूस पीने से क्या होता है?
खाली पेट आंवला जूस का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते है और वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।
आंवला जूस पीने से क्या नुकसान है?
अधिक मात्रा में आंवला जूस पीने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।