नोनी जूस के फायदे और नुकसान | Noni Juice ke fayde aur nuksan hindi mei

नोनी जूस के फायदे और नुकसान | Noni Juice ke fayde aur nuksan hindi mei

नोनी जूस के फायदे और नुकसान | Noni Juice ke fayde aur nuksan hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे नोनी जूस के फायदे और नुकसान के बारे में। यह एक आयुर्वेदिक दवाई कही जा सकती है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि नोनी जूस के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। इसके साथ ही में आपको बताते चलू की नोनी जूस के साथ साथ इसके फल, पत्तियां सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। (नोनी जूस के फायदे और नुकसान)

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। नोनी जूस आयुर्वेदिक होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत अच्छा है, इसलिए शरीर की कुछ समस्याओं के लिए इसका उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित है। फिर भी कोई भी चीज दवा के तौर पर इस्तेमाल ऐसे ही नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। (नोनी जूस के फायदे और नुकसान)

नोनी जूस नोनी फल से बनाया जाता है नोनी नामक एक पौधे पर उगता है। औषधीय गुणों से भरपूर यह पौधा कई तरह के पोषक तत्वों को अपने अंदर रखता है। नोनी जूस का सेवन करना मतलब शरीर को पोषक तत्व देना है। इसके फल के साथ-साथ इसकी टहनियां और पत्तियां भी काफी उपयोगी होती है। नोनी जूस में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे विटामिन ई, बीटा कैरोटीन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फेनोलिक, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, सोडियम आदि। (नोनी जूस के फायदे और नुकसान)

नोनी जूस में कई तरह की प्रॉपर्टीज पाई जाती है जैसे एंटी ट्यूमर, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी डायबिटिक और एंटी कैंसर। यह शरीर में कैंसर की रोकथाम से मदद करती है। एंटी डायबिटिक होने की वजह से यह शरीर में टाइप 2 के डायबिटीज को संतुलित करने में भी मदद करती है। भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाने की वजह से यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करता है। नोनी जूस का सेवन करने से वजन कम करने में भी सहायता मिलती है। (नोनी जूस के फायदे और नुकसान)

नोनी जूस का सेवन करने से पाचन क्रिया भी अच्छी होती है। एंटी इन्फ्लेमेटरी होने के कारण यह सूजन जैसी समस्या को ठीक करने में भी काफी हद तक लाभदायक है। ह्रदय की अच्छी सेहत के लिए भी नोनी जूस फायदेमंद होता है। यह शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद करता है। जिससे ह्रदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। नोनी जूस में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। (नोनी जूस के फायदे और नुकसान)

नोनी जूस के फायदे और नुकसान | Noni Juice ke fayde aur nuksan hindi mei
नोनी जूस | Noni Juice

नोनी जूस के फायदे (Benefits of Noni juice in hindi) –

  • नोनी जूस का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर में पोषण बढ़ता है।
  • नोनी जूस शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करता है।
  • नोनी जूस का सेवन करने से ह्रदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
  • नोनी जूस का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है।
  • पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट की सूजन, पेट दर्द, सीने से जलन, एसिडिटी में भी नोनी जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • रक्त शर्करा का संतुलन बनाए रखने में भी नोनी जूस लाभदायक होता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी नोनी जूस का सेवन करना लाभदायक होता है।
  • त्वचा के स्वास्थ्य के लिए नोनी जूस का सेवन करना अच्छा होता है।
  • नोनी जूस में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है जो त्वचा को बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाती है।

नोनी जूस के नुकसान (Side effects of Noni juice in hindi) –

  • अधिक मात्रा में नोनी जूस का सेवन करने से दुष्परिणाम हो सकते हैं।
  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • लीवर और किडनी के स्वास्थ्य के लिए नोनी जूस का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।

यह भी पढ़े – एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान | Aloevera Gel ke fayde aur nuksan hindi mei

सदाबहार फूल के फायदे और नुकसान | Sadabahar phool ke fayde aur nuksan hindi mei

नोनी जूस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

नोनी जूस कब पीना चाहिए?

नोनी जूस का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

नोनी जूस के क्या-क्या फायदे होते हैं?

नोनी जूस के फायदे ऊपर इस लेख में दिए गए हैं।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *