नो स्कार्स क्रीम के फायदे और नुकसान | No Scars cream ke fayde aur nuksan hindi mei

नो स्कार्स क्रीम के फायदे और नुकसान | No Scars cream ke fayde aur nuksan hindi mei

नो स्कार्स क्रीम के फायदे और नुकसान | No Scars cream ke fayde aur nuksan hindi mei

हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में जानेंगे नो स्कार्स क्रीम के फायदे और नुकसान। यह एक प्रकार का क्रीम है जो त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नो स्कार्स क्रीम 3 तरह के केमिकल कंपाउंड से मिला कर बनाया गया है जो हैं हाइड्रोक्विनोन, मेमेटासोन और त्रेटिनोइन। आज कल के पॉल्यूटेड एटमॉस्फेयर में त्वचा तुरंत ही डैमेज हो जाती है। ऐसे में त्वचा का ख़ास ख्याल रखना पड़ता है। त्वचा पर किसी भी प्रकार की एलर्जी या रिएक्शन बहुत जल्दी होता है, ऐसे में नो स्कार्स क्रीम का इस्तेमाल करने से त्वचा की काफी समस्याओं में फायदा मिलता है।

नो स्कार्स क्रीम की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का नाम टोक़ फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड (Torque Pharmaceuticals Pvt Ltd) है। नो स्कार्स क्रीम का उपयोग साफ त्वचा पर किया जाना चाहिए। प्रभावशील एरिया पर इसका उपयोग संतुलित मात्रा में किया जाना चाहिए। नो स्कार्स क्रीम का उपयोग दिन में दो बार प्रभावित एरिया में किया जा सकता है इसके साथ ही नाइट क्रीम के रूप में भी चेहरे पर इसका इस्तेमाल दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए यह काफी फायदेमंद होता है

नो स्कार्स क्रीम का उपयोग त्वचा की विभिन्न समस्याओं के लिए काफी फायदे पहुंचाने वाला होता है। प्रसव के बाद होने वाला पिगमेंटेशन, शरीर पर किसी भी प्रकार का धब्बा या फिर स्ट्रेच मार्क्स नो स्कार्स क्रीम के इस्तेमाल से ठीक हो सकता है। इसके साथ ही शरीर में मोटापा कम करने के बाद होने वाले निशानों को भी इस क्रीम की मदद से मिटाया जा सकता है। मुख्यतः इस क्रीम इस्तेमाल निशानों और कील मुहांसो के दाग धब्बों को को ठीक करने के लिए ही किया जाता है।

नो स्कार्स क्रीम त्वचा को उपरोक्त समस्याओं से तो बचाता ही है इसके साथ ही इसके उपयोग से त्वचा साफ और सुंदर दिखाई देती है। यह क्रीम चेहरे पर से डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे को रिजूवनेट करती है। सूरज से निकलने वाली किरण चेहरे को डैमेज करती है। नो स्कार्स क्रीम का उपयोग इस डैमेज से रिकवरी करने के लिए भी किया जाता है।

जिस तरह हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं उसी तरह नो स्कार्स क्रीम के जहां इतने फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी है। एलर्जीक लोगों को इसका इस्तमाल करने से त्वचा पर ब्रेक आउट हो सकते हैं। त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने के बाद तुरंत धूप में नहीं निकलना चाहिए इसकी वजह से इस स्किन को नुकसान हो सकता है।

नो स्कार्स क्रीम के फायदे और नुकसान | No Scars cream ke fayde aur nuksan hindi mei
नो स्कार्स क्रीम | No Scars cream

नो स्कार्स क्रीम के फायदे (Benefits of No Scars Cream in hindi) –

  • नाइट क्रीम के तौर पर इस क्रीम का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं।
  • प्रसव के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को भी क्रीम काफी हद तक ठीक करता है।
  • मोटापा कम होने के बाद होने वाले निशानों को भी स्क्रीम की मदद से कम किया जा सकता है।
  • यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को रिजूवनेट करता है।
  • सनबर्न की समस्या में भी यह क्रीम काफी फायदेमंद होता है।
  • इसका उपयोग हाइपर-पिगमेंटेशन की समस्या मे भी किया जा सकता है।

नो स्कार्स क्रीम के नुकसान (Side effects of No Scars Cream in hindi) –

  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • सेंसिटिव त्वचा के लोगों को इसका इस्तेमाल करने से खुजली और जलन की शिकायत हो सकती है।
  • ड्राई त्वचा वाले लोगों को भी का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए क्योंकि यह त्वचा को और शुष्क बना सकता है।
  • त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने के तुरंत बाद धूप में नहीं निकलना चाहिए।

नो स्कार्स क्रीम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल

नो स्कार्स क्रीम चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

नो स्कार्स क्रीम चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे और काला पन ठीक करने में सहायता मिलती है।

नो स्कार्स क्रीम कब लगाना चाहिए?

बेहतर परिणाम के लिए नो स्कार्स क्रीम नाईट क्रीम के तौर पर लगाना चाहिए।

इन क्रीम्स के बारे में भी पड़े – बेटनोवेट N क्रीम के फायदे और नुकसान | Betnovate N cream ke fayde aur nuksan hindi mei

बेटनोवेट सी क्रीम के फायदे और नुकसान | Betnovate C cream ke fayde aur nuksan hindi mei

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *