Nashpati ke fayde aur nuksan kya hai in hindi | नाशपाती के फायदे और नुकसान हिंदी में
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे नाशपाती के फायदे और नुकसान (Nashpati ke fayde aur nuksan) के बारे में। यह एक सीज़नल फ्रूट यानी एक मौसमी फल है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि नाशपाती के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। भारत में कई जगह पर नाशपाती की खेती व्यवसायिक रूप की जाती है जैसे कश्मीर, उत्तरप्रदेश, पंजाब आदि। (Nashpati ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। फलों का सेवन करने से न केवल जीभ को स्वाद मिलता है बल्कि शरीर को प्राकृतिक रूप से कई तरह की समस्याओं से भी बचाया जा सकता है। नाशपाती का नियमित रूप से सेवन करने से भी शरीर को कई तरह की परेशानियों से दूर रखा जा सकता है। (Nashpati ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)
नाशपाती एक बेहद रसीला फल होती है। बाहर से इसका रंग हरा एवं अंदर से सफेद रंग का गूदा इसमें होता है। इसका वैज्ञानिक नाम पाइरस पाइरिफोलिया Pyrus pyrifolia होता हैं। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटामिन B कॉम्पलेक्स, विटामिन C, विटामिन K, पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर, फॉलेट, कॉपर, मैंगनीज, मैग्निशियम आदि पाए जाते हैं। नाशपाती खाने से शरीर को कई प्रकार से फायदे मिलते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी से भरपूर होती है। इसलिए इसे खाने से शरीर में इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। (Nashpati ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)
जिस प्रकार हर सिक्के के दो पहलु होते हैं, उसी प्रकार जहाँ एक ओर नाशपाती के फायदे हैं वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। अधिक मात्रा में इसका सेवन पेट को परेशान कर सकता है। इसके अलावा भी इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नाशपाती के फायदे और नुकसान।

नाशपाती के फायदे (Benefits of Pear in hindi) –
- नाशपाती में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है, जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता है।
- नाशपाती का नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियां स्वस्थ रहती है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है।
- नियमित रूप से नाशपाती खाने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
- नाशपाती खाने से ह्रदय संबंधी रोगों के होने का खतरा कम हो जाता है।
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में नाशपाती खाना सेहतमंद होता है।
- डायबिटीज की समस्या में नाशपाती का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें anti-diabetic प्रॉपर्टी पाई जाती है।
- नाशपाती का सेवन करने से त्वचा पर आए बढ़ती उम्र की निशानियां को कम करने में सहायता मिलती है।
- नाशपाती पाचन क्रिया अच्छी करने में मदद करती है।
- लीवर की सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए नाशपाती का सेवन करना फायदेमंद होता है।
- त्वचा पर कील मुहांसों की समस्या को कम करने के लिए नाशपाती का सेवन किया जा सकता है।
- नाशपाती को न केवल खा कर बल्कि त्वचा पर इसका इस्तेमाल फेसपैक के रूप में भी किया जा सकता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है।
- बालों पर भी नाशपाती का उपयोग हेयर पैक के तौर पर किया जा सकता है।
नाशपाती के नुकसान (Side effects of Pear in hindi) –
- अधिक मात्रा में इसका सेवन पेट को परेशान कर सकता है।
- ज्यादा मात्रा में नाशपाती खाने से सर्दी जुकाम हो सकता है।
- एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर पर इसे खाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े – आम खाने के फायदे और नुकसान | Aam khane ke fayde aur nuksan hindi mei
सेब खाने के फायदे और नुकसान | Seb khane ke fayde aur nuksan hindi mei
संतरा खाने के फायदे और नुकसान | Santra khane ke fayde aur nuksan hindi mei
नाशपाती से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
नाशपाती के नुकसान क्या हैं?
नाशपाती अधिक खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे दस्त, अपच, गैस, पेट दर्द आदि हो सकता है।
नाशपाती को कैसे खाएं?
नाशपाती को बाजार से लाने के 1 – 2 दिन के अंदर ही खा लेना चाहिए।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।