Multani mitti ke fayde aur nuksan bataiye hindi mei

मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान बताइये | Multani mitti ke fayde aur nuksan bataiye hindi mei

मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान बताइये | Multani mitti ke fayde aur nuksan bataiye hindi mei

मुल्तानी मिट्टी प्राकृतिक गुणों से भरपूर है। आज हम इसी विषय पर बात करेंगे कि मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान क्या-क्या होते हैं। इसी के साथ मैं आपको बताते चलूं कि मुल्तानी मिट्टी को सौंदर्यता के लिए इस्तेमाल करना प्राचीन भारत से चला आ रहा है। यह सुंदरता के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक सबसे पुराना तरीका है, जो भारत के अलावा पड़ोसी देशों अथवा कई अन्य जगहों पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आज भी भारत में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग त्वचा और बालों के फायदे के लिए किया जाता है। (Multani mitti ke fayde aur nuksan)

मुल्तानी मिट्टी में कई तरह के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, सिलिका, कैल्साइट, लोहा और क्वार्ट्ज इत्यादि पाए जाते हैं। मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है। मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल त्वचा को साफ रखने के लिए किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी तैलीय त्वचा यानी ऑइली फेस के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह त्वचा में से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करके त्वचा को मैट फिनिश देती है। (Multani mitti ke fayde aur nuksan)

खराब हो चुकी त्वचा को मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर से हटा कर चेहरा साफ बनाती है। इसके साथ ही यह चेहरे के रोम छिद्रों को खोलने में भी मदद करती है। ब्लैक हेड्स व्हाइट हेड्स की समस्या में भी मुल्तानी मिट्टी का उपयोग काफी कारगर होता है। सन टैनिंग जैसी समस्याओं में भी मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद होती है इसका उपयोग नारियल के तेल के साथ करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। (Multani mitti ke fayde aur nuksan)

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग बालों के फायदे के लिए भी किया जाता है। यह एक प्राचीन नुस्खा है जो सालों से भारतीय महिलाएं उपयोग में ला रही है। मुल्तानी मिट्टी से बाल धोने पर बाल मुलायम बनते हैं, इसके साथ ही इसका हेयर मास्क भी बनाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क, मेथी दाना, केला, दही आदि का इस्तेमाल करके बनाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से ना केवल बाल मुलायम होते हैं बल्कि बालों से जुड़ी और समस्याएं जैसे बालों में डैंड्रफ का होना, बालों में जू पड़ना आदि से भी निपटा जा सकता है।

जैसा कि हमने ऊपर देखा कि मुल्तानी मिट्टी से बालों और त्वचा को बहुत सारे फायदे हैं तो इसी के साथ मुल्तानी मिट्टी के उपयोग से कुछ नुकसान भी होते हैं जैसे कि अत्यधिक मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा शुष्क पड़ सकती है, मुल्तानी मिट्टी चेहरे की प्राकृतिक नमी को भी सोख सकती है। इससे त्वचा में खिंचाव पैदा हो सकता है। ठंड के मौसम में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने से सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं भी हो सकती है। कुछ लोग मुल्तानी मिट्टी का सेवन भी करते हैं ऐसा करना काफी हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इससे किडनी में स्टोन बनने की समस्या हो सकती है।

मुल्तानी मिटटी

मुल्तानी मिट्टी के फायदे (Benefits of Multani Mitti/Fuller’s earth in hindi)-

  • तेलीय त्वचा यानी ऑइली फेस के लिए मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद होती है।
  • मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह त्वचा पर पिंपल्स होने से भी रोकती है।
  • इसका इस्तेमाल करने से त्वचा के रोम छिद्र खुलते हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी का उपयोग ब्लैक हेड्स और वाइट हेड्स की समस्या में भी काफी फायदेमंद होता है।
  • मुल्तानी मिट्टी के साथ नारियल तेल का उपयोग करने से सन टैनिंग जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • मुल्तानी मिट्टी से बालों को धोने पर बाल मुलायम बनते हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से बालों में हुई डैंड्रफ या फिर बालों में जू पड़ जाने जैसी समस्या का समाधान हो सकता है।

मुल्तानी मिट्टी के नुकसान (Side effects of Multani Mitti/Fuller’s earth in hindi)-

  • त्वचा पर अधिक मात्रा में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने से त्वचा शुष्क हो सकती है।
  • ठंड में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती है।
  • एलर्जीक के लोगों को जाहिरी तौर पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • ड्राई स्किन की समस्या वाले लोगों को भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • मुल्तानी मिट्टी का सेवन भी कुछ लोग करते हैं ऐसा करना शरीर के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।

मुल्तानी मिट्टी से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

मुल्तानी मिट्टी से चेहरे पर क्या असर पड़ता है?

मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ और सुंदर दिखाई देता है।

मुल्तानी मिट्टी खाने से क्या-क्या नुकसान होता है?

मुल्तानी मिट्टी खाने से पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती है मुल्तानी मिटटी का सेवन करने से किडनी में स्टोन भी बन सकता है।

लड़कियां मुल्तानी मिट्टी क्यों खाती है?

शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाने के कारण मिट्टी और दूसरी नुकसानदेह चीजों को खाने की क्रेविंग होती है।

गोरे होने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

गोरे होने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चंदन और गुलाब जल के साथ मिलाकर बनाइए फिर इससे त्वचा पर आधे घंटे तक लगा कर रखिए सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लीजिए से चेहरा गोरा और साफ दिखाई देगा।

यह भी पढ़े – मखाने खाने के फायदे और नुकसान | Makhane khane ke fayde aur nuksan hindi mei

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *