मुक्ता वटी के फायदे और नुकसान | Mukta Vati ke fayde aur nuksan hindi mei
दोस्तों, आज हमारी चर्चा का विषय है मुक्ता वटी के फायदे और नुकसान। यह एक आयुर्वेदिक टेबलेट है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि मुक्ता वटी के फायदे और नुकसान क्या है अथवा इसमें कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और कैसी स्थिति में इसे लेना सेहतमंद होता है। मुक्ता वटी दवाई का निर्माण पतंजलि कम्पनी द्वारा होता हैं। यह काफी सस्ते दामों में बाजार में उपलब्ध होती है।
मुक्ता वटी केमिकल मुक्त दवाई होती है। यह आयुर्वेदिक स्टोर या जनरल मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है। मुक्ता वटी में कई तरह की औषधियां जैसे ब्रह्मी, शंखपुष्पी, पुष्प मूल, उग्र गंदा, गिलोय, जटामांसी, सर्पगंधा, अश्वगंधा, प्रवाल पिष्टी, मुक्ता पिष्टी, ज्योतिष्मती आदि पाई जाती है। इन सभी औषधियों के अपने अपने गुण हैं, तो जब ये सब एक दवाई में मिल जाए तो उसके कितने फायदे होंगे।
मुख्य रूप से मुक्ता वटी मानसिक तनाव जैसी परेशानियों में ली जाने वाली दवाई है। मानसिक तनाव या अवसाद जिसे आम भाषा में आजकल डिप्रेशन भी कहा जाता है, यह समस्या आजकल लोगों में काफी देखी जा रही है। अपने बारे में बुरा सोचना, हमेशा परेशान रहना या फिर ओवरथिंकिंग करना मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। ऐसी स्थिति में मुक्ता वटी दवाई का सेवन करने से इन परेशानियों से निजात पाई जा सकती है।
मुक्ता वटी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है। मुक्ता वटी में वाचा, गिलोय और अश्वगंधा जैसे प्राकृतिक औषधियां पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करती है। इसका नियमित रूप से संतुलित मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या में आसानी होगी। नींद की समस्या में भी मुक्ता वटी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है, क्यूंकि तनाव मुक्त होने से दिमाग रहता है और इससे नींद अच्छी आती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी मुक्ता वटी का सेवन करने से काफी राहत मिलती है। अश्वगंधा होने की वजह से इसका सेवन करने से नर्वस सिस्टम भी ठीक रहता है। जिस प्रकार हर सिक्के के दो पहलु होते है उसी प्रकार मुक्ता वटी के जहाँ इतने फायदे तो इसके कुछ नुकसान भी हैं। अधिक मात्रा में मुक्ता वटी का सेवन करने से दुष्परिणाम देखे जा सकते हैं। गंभीर बीमारियों के लोगों को भी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी डॉक्टर के परामर्श से इसका सेवन करना चाहिए।


मुक्ता वटी के फायदे (Benefits of Mukta Vati in hindi)-
- मुक्ता वटी टेबलेट का सेवन करने से मानसिक तनाव में राहत मिलती है।
- नर्वस सिस्टम के लिए यह टेबलेट अच्छी होती है।
- हाइ कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी मुक्ता वटी का सेवन करने से फायदा होता है।
- नींद ना आने की समस्या भी इसके सेवन से ठीक हो सकती है।
- जी मिचलाना, घबराहट जैसी समस्याओं में भी मुक्ता वटी का सेवन फायदेमंद होता है।
- डिप्रेशन में भी मुक्ता वटी का सेवन करने से फायदा होता है।
मुक्ता वटी के नुकसान (Side effects of Mukta Vati in hindi)-
- एलर्जीक लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
- अधिक मात्रा में मुक्ता वटी का सेवन करने से दुष्परिणाम देखे जा सकते हैं।
- गंभीर बीमारियों के लोगों को भी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
- गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी डॉक्टर के परामर्श से इसका सेवन करना चाहिए।
इन्हे भी पढ़े – कायाकल्प वटी के फायदे और नुकसान | Kayakalp Vati ke fayde aur nuksan hindi mei
चंद्रप्रभा वटी टेबलेट के फायदे और नुकसान | Chandraprabha Vati tablet ke fayde aur nuksan hindi mei
मुक्ता वटी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
पतंजलि की बीपी की दवा कौन सी है?
मुक्ता वटी पतंजलि की बीपी की दवाई है।
क्या मुक्ता वटी ब्लड प्रेशर के लिए अच्छी है?
जी हां, हाई ब्लड प्रेशर के लिए मुक्तावटी एक अच्छी दवाई है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।