मेडरमा क्रीम के फायदे और नुकसान | Mederma Cream ke fayde aur nuksan hindi mei

मेडरमा क्रीम के फायदे और नुकसान | Mederma Cream ke fayde aur nuksan hindi mei

मेडरमा क्रीम के फायदे और नुकसान | Mederma Cream ke fayde aur nuksan hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे मेडरमा क्रीम के फायदे और नुकसान के बारे में। यह आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर या कॉस्टमेटिक जनरल स्टोर पर भी मिल जाती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि मेडरमा क्रीम के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लगाना इसे फायदेमंद होता है। यह काफी किफायती दामों में बाज़ार में मिल जाती है। (मेडरमा क्रीम के फायदे और नुकसान)

आजकल के वातावरण में पॉल्यूशन बहुत ही ज्यादा है, ऐसे में चेहरे की मुलायम और नाजुक त्वचा को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। पॉल्यूशन की वजह से त्वचा पर दाग धब्बों का खतरा रहता है और धूल मिट्टी की वजह से भी त्वचा का स्वास्थ्य खराब होता है। इसी प्रकार चोट के निशान या सर्जरी की वजह से भी त्वचा को हानि होती है। इन्हीं कुछ समस्याओं का निवारण करने के लिए मेडरमा क्रीम का उपयोग किया जाता है। (मेडरमा क्रीम के फायदे और नुकसान)

मेडरमा क्रीम का मुख्य उपयोग स्कार्स यानी निशानों को मिटाने के लिए किया जाता है। किसी भी प्रकार के चोट के निशान जैसे चेहरे पर आई खरोच या फिर शरीर के किसी भी अंग की त्वचा पर आई कैसी भी खरोच का निशान मेडरमा क्रीम के उपयोग से ठीक किया जा सकता है। ना सिर्फ चोट के बल्कि किसी भी प्रकार की सर्जरी एवं टांके के निशानों को ठीक करने में यह क्रीम मदद करता है। जैसे कि यदि आप की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई हो तो ऐसे में पेट पर निशान हो जाते हैं, इन निशानों को ठीक करने के लिए भी मेडरमा क्रीम का उपयोग किया जा सकता है। (मेडरमा क्रीम के फायदे और नुकसान)

मेडरमा क्रीम चोटों के निशान को ठीक करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की चोट की सूजन या फिर रेडनेस को कम करने में भी मदद करता है। मेडरमा क्रीम का उपयोग ना केवल चोट के निशान बल्कि यदि हल्के से जले हुए निशान वाले स्थान पर किया जाए तो जले हुए निशान को कम करने में भी यह कारगर है। इसका उपयोग करने के लिए त्वचा को अच्छी तरह से साफ करें और सूखी त्वचा पर इसका इस्तेमाल करें। किसी भी स्थिति में कोई भी प्रकार की क्रीम का उपयोग करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना अच्छा होता है।

जिस प्रकार हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं, उसी प्रकार किसी भी चीज के फायदों के साथ-साथ उसके कुछ नुकसान भी होते हैं। मेडरमा क्रीम के भी जहां इतने फायदे हैं वहीं इसके कुछ दुष्परिणाम भी हैं। किसी भी चोट को पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद ही मेडरमा क्रीम का इस्तेमाल उस चोट के निशान पर किया जाना चाहिए। यदि वह चोट ताजी हो या पूरी तरह से भरी ना हो तो ऐसे में किसी भी तरह की क्रीम का इस्तेमाल उस पर नहीं करना चाहिए।

मेडरमा क्रीम का संतुलित मात्रा में उपयोग न करने से इसके त्वचा पर दुष्परिणाम हो सकते हैं। इसके साथ ही गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों को भी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। सेंसिटिव त्वचा के लोगों को इसका इस्तेमाल करने से जलन या रेडनेस हो सकती है। इस क्रीम का इस्तेमाल करके सनलाइट में या फिर किसी भी धूल भरे वातावरण में ना जाएं क्योंकि इससे एलर्जी हो सकती है। स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

मेडरमा क्रीम के फायदे और नुकसान | Mederma Cream ke fayde aur nuksan hindi mei
मेडरमा क्रीम | Mederma Cream

मेडरमा क्रीम के फायदे (Benefits of Mederma cream in hindi) –

  • मेडरमा क्रीम का उपयोग निशान मिटाने में सहायक होता है।
  • चोट की वजह से आए निशानिया दाग धब्बे मेडरमा क्रीम के उपयोग से हल्के हो जाते हैं।
  • यदि आपके चेहरे पर या शरीर के किसी भी अंग पर सर्जरी के निशान है तो ऐसे में मेडरमा क्रीम का उपयोग काफी फायदेमंद होता है।
  • सिजेरियन डिलीवरी के निशानों को मिटाने में भी मेडरमा क्रीम काफी उपयोगी होता है।
  • शरीर के किसी भी अंग पर यदि हल्के से जले हुए निशान है तो इस क्रीम का उपयोग उन्हें कम करने के लिए किया जा सकता है।
  • चोट के निशानों के साथ साथ यह कील मुहांसों के द्वारा छोड़े गए दाग धब्बों को भी करने में मदद करता है।
  • किसी भी तरह के टांकों के निशान को ठीक करने में भी यह क्रीम काफी उपयोगी है।

मेडरमा क्रीम के नुकसान (Side effects of Mederma cream in hindi) –

  • सेंसिटिव स्किन के लोगों को इसका इस्तेमाल करने से एलर्जी हो सकती है।
  • स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  • गंभीर बीमारियों के रोगियों को इसका इस्तेमाल डाॅक्टर के परामर्श के बाद ही करना चाहिए।
  • इसका इस्तेमाल करने के बाद बाहरी वातावरण में जाने से बचना चाहिए।

इन क्रीम्स के बारे में भी पढ़े – क्लीनसोल जेल के फायदे और नुकसान | Clinsol gel ke fayde aur nuksan hindi mei

पेनडर्म प्लस क्रीम के फायदे और नुकसान | Panderm plus cream ke fayde aur nuksan hindi mei

मेडरमा क्रीम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

मेडरमा क्रीम चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

मेडरमा क्रीम का उपयोग चेहरे पर करने से किसी भी प्रकार के निशान को मिटाने में सहायता मिलती है।

मेडरमा क्रीम से क्या होता है?

मेडरमा क्रीम का उपयोग चेहरे पर करने से किसी भी प्रकार के निशान को मिटाने में सहायता मिलती है।

निशान के लिए कौन सा मेडरमा सबसे अच्छा है?

मेडरमा एडवांस्ड स्कार जेल निशान के लिए सबसे अच्छा मेडरमा है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *