मैंगो शेक के फायदे और नुकसान | Mango Shake ke fayde aur nuksan hindi mei

मैंगो शेक के फायदे और नुकसान | Mango Shake ke fayde aur nuksan hindi mei

मैंगो शेक के फायदे और नुकसान | Mango Shake ke fayde aur nuksan hindi mei

हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम जिस विषय पर चर्चा करेंगे वो है मैंगो शेक के फायदे और नुकसान (Mango Shake ke fayde aur nuksan)मैंगो यानि आम को एक दवाई भी कहा जा सकता है क्यूंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि मैंगो शेक के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। भारत में कई प्रदेशों में व्यापक रूप से मैंगो यानि आम की खेती की जाती है। (मैंगो शेक के फायदे और नुकसान)

फलों का राजा आम को अंग्रेजी में मैंगो (Mango) कहते हैं। आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका (Mangifera Indica)है। आम की प्रजाति पहले केवल भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती थी। इसके बाद धीरे-धीरे यह अन्य कई देशों में फैलने लगा परंतु फिर भी भारत आम का सबसे बड़ा उत्पादक है। आम गर्मियों की ऋतु में आता है। यह फलों में सबसे स्वादिष्ट फलों में से एक माना जाता है। इसलिए इसके स्वाद के वजह से भी इसे फलों का राजा कहा जाता है। (मैंगो शेक के फायदे और नुकसान)

आम में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन A, विटामिन B, विटामिन E, विटामिन B6, विटामिन K, प्रोटीन, फाइबर, थायमिन, राइबोफ्लेविन, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं। इसलिए किसी ना किसी रूप में आम का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इतने सारे पोषक तत्व होने के साथ-साथ यह स्वाद में भी काफी अच्छा होता है। इसलिए इसे खाना और भी मजेदार और आसान होता है। (मैंगो शेक के फायदे और नुकसान)

वैसे तो आम को छीलकर इसे सीधे तौर पर खाया जाता है। परंतु आम से कई सारी दूसरी चीजें भी बनती है जैसे आम की आइसक्रीम, आम पाक, आम पापड़, आम का हलवा, आम का रस आदि। इन सब चीजों में से सबसे ज्यादा सेवन की जाने वाली चीज है मैंगो शेक। जी हां मैंगो शेक को पीना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे कई प्रकार की कंपनियां पैकेट में बनाकर भी भेजती है इसके साथ ही कई दुकानों, कैफे, रेस्टोरेंट पर यह फ्रेश बनाकर भी बेचा जाता है। इसीलिए आज हम बात करेंगे मैंगो शेक के फायदे और नुकसान के बारे में। (मैंगो शेक के फायदे और नुकसान)

मैंगो शेक की रेसिपी –

मैंगो शेक बनाने के लिए आपको चाहिए एक पका हुआ आम, एक कप ठंडा दूध, एक चौथाई कप आइसक्रीम, एक चौथाई कब शक्कर, 1 tsp वेनीला एसेंस। सबसे पहले आम को बारीक काट लेंगे और शक्कर के साथ इसे मिक्सी में डालकर घुमाएंगे। फिर इसमें दूध, आइसक्रीम और वैनिला एसेंस डाल देंगे और फिर से मिक्सी घुमाएंगे। आपका मैंगो शेक तैयार है इसे एक कांच के गिलास में निकाल लेंगे और ऊपर आम के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर सर्व करेंगे।

मैंगो शेक के फायदे और नुकसान | Mango Shake ke fayde aur nuksan hindi mei
आम | Mango

मैंगो शेक के फायदे (Benefits of Mango Shake in hindi) –

  • मैंगो शेक में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे पेट साफ करने में मदद मिलती है।
  • मैंगो शेक में विटामिन ए होता है जो आंखों को अच्छी सेहत देने में मदद करता है।
  • मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ाने में सहायता मिलती है।
  • मैंगो शेक पीने से शरीर में इंस्टेंट एनर्जी आती है।
  • मैंगो शेक शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है।
  • मैंगो शेक में पाए जाने वाले विटामिन A और विटामिन E त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

मैंगो शेक के नुकसान (Side effects of Mango Shake in hindi) –

  • मैंगो शेक पीने से सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।
  • डायबिटीज के मरीजों को मैंगो शेक का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में मैंगो शेक का सेवन करने से शरीर में बढ़ सकती है।

इन फ्रूट्स के बारे में भी पढ़े – काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान | Kaale angoor khane ke fayde aur nuksan hindi mei

चीकू खाने के फायदे और नुकसान | Chiku khane ke fayde aur nuksan hindi mei

सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे और नुकसान | Subah khali pet seb khane ke fayde aur nuksan hindi mei

मैंगो शेक से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

मैंगो शेक कब पीना चाहिए?

मैंगो शेक शाम और रात से पहले कभी भी पी सकते हैं?

मैंगो शेक पीने से क्या होता है?

मैंगो शेक पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *