मखाने खाने के फायदे और नुकसान | Makhane khane ke fayde aur nuksan hindi mei
मखाने खाने का चलन भारत में बहुत ज्यादा है जिन्हे अंग्रेजी में Fox nuts और Lotus seeds भी कहते है। मुख्य रूप से गर्भवती महिलाएं इसका सेवन करती है गर्भवस्था स्वस्थ रहने के लिए इसके बहुत फायदे हैं। मखाने सूखे मेवे की श्रेणी में आते हैं। इसे भुन कर नमक के साथ खाया जा सकता है इसकी खीर भी बनाई जाती है, इसे दूध में डाल कर भी खाया जाता है। मखाने को कमल के पौधे में खिलने वाले एक फूल से बनाया जाता है। भारत में इसकी खेती सबसे ज्यादा बिहार में की जाती है। (मखाने खाने के फायदे और नुकसान)
कमल के फूल से मखाने बनाने की प्रक्रिया बेहद लंबी और जटिल होती है। तालाब से कमल के पौधे से इस मखाने के फूल को निकालने के लिए करीब चार-पांच घंटे का समय लगता है. इसके साथ ही जो लोग यह काम करते हैं उनके लिए यह बेहद रिस्की होता है क्योंकि इसमें पानी के अंदर जाकर उन फूलों को लाना पड़ता है। (मखाने खाने के फायदे और नुकसान)
मखाना एक बेहद हल्का सूखा मेवा है जिसका सेवन करने से वजन कम करने में सहायता मिलती है। मखाने खाने से ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी काफी फायदा होता है यह ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है इसके साथ ही मधुमेह के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद साबित हुआ है खाली पेट इसका सेवन करने से मधुमेह के मरीजों को इस रोग में सहायता मिलती है। मखाने की खीर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है इसलिए गर्भावस्था में इसे खाने से शरीर ताकतवर बनता है और शरीर की दूसरी समस्याओं को झेलने के काबिल बनता है। दस्त की समस्या में भी घी में भुने हुए मखाने खाने से रहत मिलती है।
मखाने खाने के बहुत से फायदे हैं वहीँ हर चीज को खाने के जहां फायदे होते है वही इसको खाने के नुकसान भी होते हैं। मखानों का अधिक सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं जैसे ठीक तरीके से पेट साफ ना होना, पेट पर सूजन आना आदि। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह पर ही मखाने खाने चाहिए क्योंकि इस दौरान शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं इसलिए अधिक मात्रा में मखानों का सेवन करने से परेशानी भी हो सकती है। तो चलिए इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम बात करते हैं मखाने खाने के फायदे और नुकसान क्या क्या हो सकते हैं?


मखाने खाने के फायदे (Benefits of eating Fox nuts in hindi) –
- मखाने खाने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
- मखाने खाने से ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को इसे संतुलित करने में फायदा मिलता है।
- मधुमेह के रोग में भी मखाने खाने फायदेमंद माने जाते हैं।
- यदि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो भी मखानों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद होने वाली कमजोरियों को ठीक करने के लिए भी मखाने का सेवन फायदेमंद है।
- रात के वक्त दूध के साथ मखाने लेने पर नींद ना आने की समस्या भी ठीक हो सकती है।
- नियमित रूप से मखानों का सेवन करने से त्वचा का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
मखाने खाने के नुकसान (Side effects of eating Fox nuts in hindi) –
- अधिक मात्रा में मखानों का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
- एलर्जीक के लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
- मधुमेह के रोगियों को भी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
100 ग्राम्स मखाने के पोषक तत्व –
कैलोरी | 347 |
कार्बोहाइड्रेट | 76.9 ग्राम्स |
फाइबर | 14.5 ग्राम्स |
प्रोटीन | 9.7 ग्राम्स |
फैट | 0.1 ग्राम्स |
आयरन | 1.4 Mg |
कैल्शियम | 60 Mg |
यह भी पढ़े – गुलाब जल के फायदे और नुकसान बताइये | Gulab jal ke fayde aur nuksan bataiye hindi mei
विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे और नुकसान | Vitamin E capsule khane ke fayde aur nuksan hindi mei
मखानो से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
मखाने कैसे नहीं खाना चाहिए?
यदि आपको किडनी में स्टोन की समस्या है या आपको पेट में गैस की समस्या रहती है तो ऐसी स्थिति में मखानों का सेवन नहीं करना चाहिए।
मखाने गर्म होते हैं क्या?
मखानों की तासीर ठंडी होती है।
मखाने को दूध में कैसे खाएं?
मखाने को दूध के साथ उबालकर खाया जा सकता है इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।