कीवी खाने के फायदे और नुकसान | Kiwi khane ke fayde aur nuksan hindi mei
कीवी हलके भूरे रंग का रूएंदार फल होता है। यह बेहद स्वादिष्ट होता है। यह अंदर से हरे रंग का गूदेदार फल होता है। जिसमे छोटे – छोटे काले बीज होते हैं जिन्हे खाया जा सकता है। कीवी का वैज्ञानिक नाम एक्टीनीडिया डेलीसिओसा (Actinidia deliciosa) है। कीवी में भारी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है, जैसे विटामिन C, विटामिन E, पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट इत्यादि। (कीवी खाने के फायदे और नुकसान)
भारत में, कीवी को ज्यादतर जनवरी के माह में बोया जाता है। भारत में कीवी का सबसे ज्यादा उत्पादन अरुणाचल प्रदेश में होता है। भारत में पहाड़ी प्रदेशों में भी इसका उत्पादन अधिक होता है जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, मेघालय, इसके अलावा यू. पी. और केरल में भी कीवी का उत्पादन होता है।
कीवी में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करता है। कीवी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जिसका सेवन करने से शरीर में फैट नहीं बढ़ता है। यही कारण है की वजन काम करने में कीवी का सेवन फायदेमंद होता है। कीवी में मौजूद विटामिन E आँखों के लिए काफी अच्छा होता है, कीवी का नियमित रूप से सेवन करने से आँखों की रौशनी बढ़ती है और आँखों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। (कीवी खाने के फायदे और नुकसान)
कीवी खाने का तरीका –
कीवी को छील कर इसका हरे रंग का गुदा निकाल कर खाया जाता है। इसके काले रंग बीजों को भी खाया जा सकता है लेकिन यदि आपको यह नहीं खाना है तो इसे चम्मच से हटा कर भी खाया जा सकता है। कुछ लोगों को कीवी का स्वाद अच्छा नहीं लगता है लेकिन फिर भी इसके फायदे के लिए यदि आप इसे खाना चाहते हैं तो इसका जूस बना कर भी पी सकते हैं। इसे फ्रूट सलाद में काट कर भी सर्व किया जा सकता है।
कीवी फल कब खाना चाहिए –
कीवी को किसी भी वक़्त खाया जा सकता है। लेकिन इसे सुबह और रात में खाना फायदेमंद होता है। कीवी खाने से पहले या बाद में कैफीन युक्त पदार्थ या दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप कोई दवा या मेडिकेशन सप्लीमेंट ले रहें हैं तो उसके खाने के पहले या तुरंत बाद कीवी नहीं खानी चाहिए।
खाली पेट कीवी खाने के फायदे –
कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है इसलिए इसको सुबह खाली पेट खाने से यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करती है। इसके साथ ही यह त्वचा को रेडिएंट बनाती है और बालों को भी स्वस्थ एवं चमकदार बनाती है। खाली पेट कीवी खाने से गैस,एसिडिटी, बदहज़मी और कब्ज़ जैसी परेशानियां नहीं होती है यह पेट को साफ़ करती है। सुबह खाली पेट कीवी खाने से ह्रदय सम्बन्धी रोगों से भी बचाव होता है।
बुखार में कीवी खाने के फायदे –
जी हां, बुखार में कीवी खाना अत्यधिक लाभदायक हो सकता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। डेंगू जैसी बीमारी जिसमे शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरते है। ऐसी स्थिति में कीवी खाना काफी फायदेमंद हो सकता है क्यूंकि कीवी शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाता है।


कीवी खाने के फायदे (Benefits of eating Kiwi) –
- कीवी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
- यह वजन काम करने में उपयोगी होता है क्यूंकि इसमें फैट की मात्रा काम होती है।
- कीवी में विटामिन E होने की वजह से यह आँखों की सेहत के लिए अच्छा मन जाता है।
- कीवी खाने से गैस, कब्ज़ जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
- कीवी त्वचा के लिए बेहद अच्छा माना जाता है क्यूंकि इसमें विटामिन C पाया जाता है।
- कीवी में अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो मासपेशियां मजबूत बनाता है।
- कीवी का सेवन करने से ह्रदय सम्बन्धी रोगों से भी बचाव हो सकता है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी फायदेमंद होता है क्यूंकि इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है।
- सोने से एक घंटा पहले यदि कीवी का सेवन किया जाए तो नींद अच्छी आती है।
कीवी खाने के नुकसान (Harms of eating Kiwi) –
- कीवी से एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- अधिक मात्रा में कीवी खाने से मुंह में जलन और किडनी की समस्या हो सकती है।
- गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से परामर्श के बाद ही कीवी का सेवन करें।
- ज्यादा मात्रा में एक साथ कीवी का सेवन करने से दस्त जैसी परेशानी हो सकती है।
100 ग्राम्स कीवी के पोषक तत्व –
कैलोरी | 64 |
कार्बोहाइड्रेट | 14 ग्राम्स |
फाइबर | 3 ग्राम्स |
प्रोटीन | 1 ग्राम्स |
फैट | 0.44 ग्राम्स |
कॉपर | दैनिक मूल्य का 15% (DV) |
विटामिन के | दैनिक मूल्य का 34% (DV) |
विटामिन सी | दैनिक मूल्य का 83% (DV) |
विटामिन ई | दैनिक मूल्य का 9% (DV) |
फोलेट | दैनिक मूल्य का 7% (DV) |
पोटैशियम | दैनिक मूल्य का 4% (DV) |
मैग्नीशियम | दैनिक मूल्य का 4% (DV) |
इसे भी पढ़े – आम खाने के फायदे और नुकसान | Aam khane ke fayde aur nuksan
कीवी फल कब नहीं खाना चाहिए?
यदि आपको त्वचा संबंधी कोई रोग हो तो कीवी खाने से परहेज़ करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के अनुसार कीवी खानी चाहिए। ऐसी स्थिति में ज्यादा कीवी खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
कीवी फल कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?
कीवी डेंगू,अल्सर, डायबिटीस, ब्लड प्रेशर की समस्या और ह्रदय रोगों में लाभकारी होता है। अलग अलग बीमारी को ट्रीट करने के लिए इसे खाने का तरीका और खाने का समय अलग अलग होता है।
कीवी फल खाने का सही समय क्या है?
कीवी खाने के कई फायदे हैं इसके खाने का सही समय इसी बात पर निर्भर करता है की हमें इसे किस वजह से खाना है या इसका कौन सा फायदा पाने के लिए इसे खाना है। जैसे कि अच्छी नींद आने के लिए हमें इसे सोने से करीब 1 घंटा पहले खाना चाहिए।
कीवी खाली पेट खा सकते हैं क्या?
बिलकुल खाली पेट कीवी खा सकते हैं इससे पेट साफ़ रहता है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।