किशमिश का पानी पीने के फायदे और नुकसान | Kishmish ka pani peene ke fayde aur nuksan hindi mei
हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम जिस विषय पर चर्चा करेंगे वो है किशमिश का पानी पीने के फायदे और नुकसान। किशमिश का पानी को आयुर्वेदिक दवाई कहा जा सकता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि किशमिश का पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। किशमिश को कई तरह से खाया जा सकता है।
औषधीय गुणों से भरपूर किशमिश को दाग, मुनक्का भी कहा जाता है। यह कई प्रकार की बाजार में पायी जाती है। किशमिश को अंगूर फल को सूखा कर बनाया जाता है। आज कल कई तरह की कंपनियां आर्गेनिक किशमिश बना कर पैकेट में बेचती है। किशमिश का आयुर्वेद चिकित्सा में एक महत्वूर्ण स्थान है। यह कई तरह के प्राकृतिक गुणों से भरपूर होती है। किशमिश ड्राई फ्रूट की केटेगरी में आती है, अन्य ड्राई फ्रूट्स की तरह इसमें भी कई पौष्टिक गुण पाए जाते हैं।
किशमिश का सेवन के लिए बेहद फायदेमंद होता है, परन्तु किशमिश को रात भर पानी में भिगो कर रखने और उसके बाद उस पानी का सेवन करने से और भी ज्यादा फायदा होता है। किशमिश के पानी में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटाशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, ज़िंक आदि पाए जाते हैं। इसलिए किशमिश का पानी पीने के बहुत फायदे होते हैं।
सुबह-सुबह किशमिश का पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इसके साथ ही लिवर भी साफ़ होता है। एसिडिटी की समस्या में भी किशमिश का पानी पीने से काफी फायदा होता है। किशमिश का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर में इम्युनिटी सिस्टम मजबूत है। किशमिश के पानी में पोलीफेनोल नाम का तत्व पाया जाता है। यह शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में काफी हद तक मदद करता है। (किशमिश का पानी पीने के फायदे और नुकसान)
शरीर में खून की कमी होने पर किशमिश का पानी पीना चाहिए। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, इसकी वजह से यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) को बनाने में मदद करता है। एनीमिया जैसी समस्या में किशमिश का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से कई सारे फायदे हैं जैसे सुबह इसको पीने से यह हाई ब्लड प्रेशर संतुलित करने में मदद करता है क्योंकि इसमें पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। (किशमिश का पानी पीने के फायदे और नुकसान)
यदि आप वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं तो इसके साथ किशमिश का पानी लेना काफी फायदेमंद हो सकता है इससे आपका वजन जल्दी घटने में सहायता मिलेगी। क्योंकि इसमें अच्छी खासी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे काफी देर तक भूख नहीं लगती है। किशमिश के पानी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है, इसलिए इसका सेवन करने से त्वचा की सेहत भी अच्छी रहती है। यह त्वचा को होने वाले स्किन इन्फेक्शन से बचाने में काफी हद तक सहायक है। बालों की सेहत के लिए भी किशमिश का पानी पीना काफी अच्छा होता है। (किशमिश का पानी पीने के फायदे और नुकसान)


किशमिश का पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking Raisin water in hindi) –
- त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए किशमिश का पानी फायदेमंद होता है।
- ब्लड शुगर लेवल संतुलित करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर किशमिश का पानी पिया जा सकता है।
- किशमिश का पानी पीने से हड्डियों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- खून की कमी होने पर किशमिश का पानी पीने से फायदा मिलता है।
- हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित करने के लिए किशमिश का पानी पीना फायदेमंद होता है।
- किशमिश का पानी पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
- किशमिश का पानी पीने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं।
- हृदय के स्वास्थ्य के लिए किशमिश का पानी अच्छा होता है।
- एसिडिटी की समस्या में किशमिश का पानी पीने से फायदा मिलता है।
- किशमिश का पानी पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
- किशमिश का पानी पीने से पेट अच्छी तरह से साफ होता है।
किशमिश का पानी पीने के नुकसान (Side effects of drinking Raisin water in hindi) –
- अधिक मात्रा में किशमिश का पानी पीने से दुष्परिणाम हो सकते हैं।
- गंभीर बीमारी के मरीजों को किशमिश का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
- एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े – अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान | Ankurit moong khane ke fayde aur nuksan hindi mei
भुना चना खाने के फायदे और नुकसान | Bhuna chana khane ke fayde aur nuksan hindi mei
किशमिश के पानी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
किशमिश का पानी कितने दिन पीना चाहिए?
किशमिश के पानी का सेवन 10 से 12 दिन करने पर शारीरिक लाभ देखे जा सकते हैं।
किशमिश को पानी में भिगोकर खाने से क्या फायदे होते हैं?
किशमिश को पानी में भिगोकर खाने से कई प्रकार के फायदे होते हैं, जो ऊपर इस लेख में दिए गए हैं।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।