खूब पानी पीने के फायदे और नुकसान | Khoob paani peene ke fayde aur nuksan hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे खूब पानी पीने के फायदे और नुकसान (Khoob paani peene ke fayde aur nuksan) के बारे में। आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे तौर पर शरीर पर होता है। हमारी जीवन शैली अत्यधिक व्यस्त होने की वजह से हम शरीर पर कम ध्यान दे पाते हैं इसका सीधा सीधा असर हमारे शरीर पर ही पड़ता है। इसी वजह से कई प्रकार की परेशानियां शरीर को घेर लेती है। आज हम यही जानेंगे की खूब पानी पीने से शरीर की कौन सी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं पानी जीवन का आधार है। पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक होता है। इसके बिना जीवन संभव नहीं है। अच्छी सेहत के लिए पानी पीते रहना और शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है एक दिन में इंसान को 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। गले की प्यास बुझाने के अलावा पानी के बहुत सारे शारीरिक फायदे हैं जो हम सब बखूबी रूप से जानते हैं। पानी पीते रहने के साथ साथ ये सुनिश्चित करना भी जरूरी है की आप जो पानी पी रहे हैं वह स्वच्छ हो। (Khoob paani peene ke fayde aur nuksan)
सुबह के वक्त पानी पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलने में मदद होती है इसके साथ ही हमारा शरीर अंदर से साफ होता है पानी ना सिर्फ हमारे शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलने में मदद करता है, बल्कि इसके साथ ही इसके और भी कई न्यूट्रीशन फायदे हैं। जैसे कि पानी कोशिकाओं में पोषक तत्व और ऑक्सीजन सप्लाई करता है। इसके साथ ही पाचन क्रिया में पानी की एक अहम भूमिका भी होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है। (Khoob paani peene ke fayde aur nuksan)
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस तरह पानी पीने की इतने सारे फायदे हैं, उस तरह अधिक मात्रा में पानी पीते रहने से इसके नुकसान भी हैं। जी हां, ज्यादा पानी पीने की स्थिति को ओवरहाइड्रेशन या वाटर इंटॉक्सिकेशन भी कहा जाता है। ऐसी स्थिति में शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है जिसकी वजह से कई सारी परेशानियां शरीर को झेलनी पड़ती है। तो चलिए जानते हैं खूब पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या क्या हैं। (Khoob paani peene ke fayde aur nuksan)
खूब पानी पीने के फायदे (benefits of drinking plenty of water) –
- संतुलित मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया अच्छी होती है।
- सुबह के वक्त अच्छी मात्रा में खाली पेट पानी पीने से शरीर को टॉक्सिंस निकालने में मदद मिलती है।
- ज्यादा पानी पीने से भूख कम लगती है जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
- पानी पीने से मानसिक ऊर्जा एवं मस्तिष्क की कार्य शक्ति बढ़ती है।
- पानी पीने से मानसिक तनाव भी दूर रहता है।
- खूब सारा पानी पीने से त्वचा का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, त्वचा जवां और सुंदर दिखाई देती है।
- संतुलित मात्रा में पानी पीने से मांसपेशियों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- पानी पीने से कब्ज जैसी समस्या से बचा जा सकता है।
- सुबह के वक्त अच्छी मात्रा में पानी पीने से आंतों की सफाई अच्छे से हो जाती है।
खूब पानी पीने के नुकसान (Side effects of drinking plenty of water) –
- अत्यधिक मात्रा में पानी पीने से किडनी पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।
- अधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट और संतुलित हो सकते हैं।
- बहुत ज्यादा पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन या वॉटर इंटॉक्सिकेशन की समस्या हो सकती है।
फिटकरी के बारे में भी पढ़े – गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे | Gungune paani mei fitkari peene ke fayde hindi mei
फिटकरी का पानी पीने के फायदे और नुकसान | Fitkari ka paani peene ke fayde aur nuksan hindi mei
फिटकरी खाने के फायदे और नुकसान | Fitkari khane ke fayde aur nuksan hindi mei
पानी पीने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
खूब पानी पीने से क्या होता है?
खूब पानी पीने से शारीरिक फायदे होते हैं, इसके साथ ही पानी संतुलित में पीये। अधिक मात्रा में पानी पीने से नुकसान भी हो सकते हैं।
पानी कम पीने के क्या नुकसान है?
कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।