खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान | Kharbuja khane ke fayde aur nuksan hindi mei

खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान | Kharbuja khane ke fayde aur nuksan hindi mei

खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान | Kharbuja khane ke fayde aur nuksan hindi mei

खरबूज गर्मियों में मिलने वाला एक मुख्य फल है। यह बाहर से हरा और भूरे रंग का होता है और अंदर से हल्का नारंगी या क्रीम रंग का होता है। इसका वैज्ञानिक नाम कुकुमिस मेलो (Cucumis melo) है। इसके अंदर सफ़ेद रंग के छोटे-छोटे लम्बे आकर के बीज होते हैं जिन्हे सूखा कर उसके बाद छिल कर खाया जा सकता है। भारत के अधिकतर क्षेत्रों में खरबूजे की खेती की जाती है। इसे गीली पानी बहने वाली मिटटी में उगाया जाता है।

खरबूजे में कई पोषक तत्व जैसे मिनरल्स, विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होती है (खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान हिंदी में /Benefits and side effects of eating muskmelon in hindi)खरबूजे में अच्छी मात्रा में पानी होता है इसलिए इसे खाने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है और शरीर ठंडा रहता है। यह किडनी क्लीन करने में भी मदद करता है। खरबूजे में पायी जाने वाली एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी त्वचा के लिए काफी अच्छी होती है यह त्वचा को नमी प्रदान करती है। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित करने में मदद करता है।

खरबूजा (MUSKMELON)

खरबूजे के बीज के फायदे और नुकसान –

खरबूजे के बीज में अच्छी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है इस वजह से इसका सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और WBC count यानि व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ती है जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनती है। विटामिन C के साथ साथ इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद होता है। खरबूजे के बीज खाने से मस्तिष्क भी तेज होता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से नाख़ून और बाल भी स्वस्थ रहते हैं।

लो ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले मरीजों को खरबूजे के बीज के सेवन से बचना चाहिए क्यूंकि ऐसे में दवा और खरबूजे के बीज दोनों ही ब्लड प्रेशर पर असर करेंगे। खरबूजे के बीज को छिल कर खाना चाहिए अन्यथा छिलके सहित खाने से यह गले में फंस सकते हैं।

खरबूजा खाने का सही समय –

खरबूजे को सुबह नाश्ते में खाया जा सकता है। दोपहर के वक़्त भी खरबूजे को खा सकते हैं, खाने के 1-2 घंटे बाद इसका सेवन किया जा सकता है। यह शरीर में पानी की कमी को पुरी करता है।

खरबूजा गरम होता है या ठंडा

खरबूज की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक रहती है। गर्मियों के मौसम में आने वाला यह फल आपकी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।

खरबूजा खाने के फायदे (Benefits of eating Muskmelon) –

  • खरबूजा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
  • गर्मियों में खरबूजे का नियमित रूप से सेवन करने से किडनी क्लीन रहती है।
  • खरबूजे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाते हैं।
  • यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • खरबूजे के बीज खाने से मस्तिष्क तेज होता है।
  • खरबूजे का बीज नाखूनों और बालों की सेहत के लिए काफी अच्छे रहते हैं।
  • खरबूज एसिडिटी की समस्या को खत्म करके पाचन क्रिया अच्छी करता है।
  • यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

खरबूजा खाने के नुकसान (Side effects of eating Muskmelon) –

  • एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर पर खरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • जिन लोगों को जल्दी सर्दी जुकाम हो जाता है ऐसे लोगों को तरबूज का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए क्यूंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।
  • अधिक मात्रा में खरबूजे का सेवन करने से दस्त लग सकते हैं।
  • खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हैजा की समस्या हो सकती है।

1 कप (170 ग्राम्स) खरबूजे के पोषक तत्व-

कैलोरी61
कार्बोहायड्रेट15 ग्राम्स
प्रोटीन1 ग्राम्स
फाइबर1.5 ग्राम्स
विटामिन सीअनुशंसित आहार सेवन का 34%
विटामिन अनुशंसित आहार सेवन का 2%
विटामिन केअनुशंसित आहार सेवन का 4%
थायमीन अनुशंसित आहार सेवन का 5%
नायसिनअनुशंसित आहार सेवन का 4%
फोलेट (विटामिन बी9)अनुशंसित आहार सेवन का 8%
पोटैशियमअनुशंसित आहार सेवन का 8%
मैग्नीशियमअनुशंसित आहार सेवन का 4%
विटामिन बी6 अनुशंसित आहार सेवन का 9%
सोर्स-healthline.com

इसे भी पढ़े – चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान | Chukander khane ke fayde aur nuksan hindi mei

खरबूजा कब नहीं खाना चाहिए?

खरबूजा खाली पेट नहीं खाना चाहिए। सर्दी जुखाम होने पर भी खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए।

खरबूजे के बीज की तासीर कैसी होती है?

खरबूजे के बीज की तासीर ठंडी होती है।

खरबूजा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

खरबूजा खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही खरबूजा खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए इससे हैजा की समस्या हो सकती है।

खरबूजा गर्मी करता है क्या?

जी नहीं, खरबूजा शरीर को ठंडक देता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *