खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान | Khali pet nariyal paani peene ke fayde aur nuksan hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान (Khali pet nariyal paani peene ke fayde aur nuksan) के बारे में। नारियल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है।
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे तौर पर शरीर पर होता है। हमारी जीवन शैली अत्यधिक व्यस्त होने की वजह से हम शरीर पर कम ध्यान दे पाते हैं इसका सीधा सीधा असर हमारे शरीर पर ही पड़ता है। इसी वजह से कई प्रकार की परेशानियां शरीर को घेर लेती है। आज हम यही जानेंगे की खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर की कौन सी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। (खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान)
भारत में नारियल पानी या नारियल की खेती सबसे ज्यादा केरल में होती है। इसके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, गोवा, पांडिचेरी, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, लक्षदीप और अंडमान निकोबार में भी नारियल की खेती अच्छे स्तर पर होती है। नारियल पानी में कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे पोटैशियम, विटामिन C, मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सीडेंट, एमिनो एसिड और एंजाइम्स आदि पाए जाते हैं। (खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान)
नारियल पानी, नारियल फल के अंदर बना हुआ पानी है जो शुरुआती दौर में ही तोड़ लिया जाए तो नारियल के अंदर पूरा पानी और थोड़ा सा गुदा रहता है जिसे नारियल की मलाई भी कहा जाता है। और यदि इसे बाद में तोड़ा जाए तो यह पूरा अंदर से कठोर सफ़ेद हो जाता है जिसका कारण यह है की इसका पानी ही धीरे धीरे अंदर कठोर हो कर सफ़ेद परत का रूप ले लेता है। नारियल पानी पीने का सबसे सही समय है सुबह का, यदि इसे सुबह सुबह पीया जाए तो पुरे दिन शरीर में चुस्ती फुर्ती रहती है। यह शरीर को अच्छी खासी मात्रा में एनर्जी देता है।
नारियल पानी अपने हाइड्रेशन के प्रॉपर्टी के लिए जाना जाता है यह शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन देता है यदि आपके शरीर में पानी की कमी हो गयी है तो इस स्थिति में नारियल पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होगा। खासकर उलटी दस्त की समस्या होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नारियल पानी पीना एक बेहतरीन विकल्प है। इसे पीने से पेट भरा भरा लगता है इसलिए यह वजन घटने में भी सहायक है। (खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान)

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking coconut water on empty stomach) –
- खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन रहता है, दिनभर पानी की कमी नहीं होती।
- खाली पेट नारियल पानी से शरीर में चुस्ती – फुर्ती आती है, यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है।
- नारियल पानी का सेवन नियमित करने से त्वचा जवां बनी रहती है।
- नारियल पानी त्वचा को पर्याप्त नमी देता है।
- नारियल पानी में मौजूद विटामिन E बालों को स्वस्थ, सुन्दर एवं चमकदार बनाता है।
- यह पाचन शक्ति बढ़ाता है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए नारियल पानी काफी सेहतमंद होता है।
- मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को सुबह सुबह नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।
- नारियल पानी कोलेस्ट्रॉल काम करने में भी सहायक होता है।
- खाली पेट नारियल पानी पीने से कब्ज़ियत भी दूर होती है।
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी नारियल पानी कारगर होता है।
- यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर शरीर में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है।
- थायरॉइड की समस्या में भी नारियल पानी का सेवन अच्छा माना गया है।
खाली पेट नारियल पानी पीने के नुकसान (Side effects of drinking coconut water on empty stomach) –
- यदि आप ब्लड प्रेशर की दवाई लेते हैं तो डॉक्टर की सलाह से ही नारियल पानी का सेवन करें क्यूंकि ऐसे में दवाई और नारियल पानी दोनों ही ब्लड प्रेशर पर असर करेंगे।
- नारियल पानी से एलर्जिक लोगों को इसका सेवन करने से जाहिरी तौर पर बचना चाहिए।
- अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन करने से दस्त लग सकते हैं।
- यदि आपको सर्दी जुकाम जल्दी होता है तो ऐसी स्थिति में भी नारियल पानी पीने से बचना चाहिए क्यूंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।
इन फ्रूट्स के बारे में भी पढ़े – नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान | Nariyal paani peene ke fayde aur nuksan hindi mei
चीकू खाने के फायदे और नुकसान | Chiku khane ke fayde aur nuksan hindi mei
अंगूर खाने के फायदे और नुकसान | Angoor khane ke fayde aur nuksan hindi mei
तरबूज खाने का सही समय फायदे और नुकसान | Tarbuz khane ka sahi samay fayde aur nuksaan
दूध और केला खाने के फायदे और नुकसान | Doodh aur kela khane ke fayde aur nuksan hindi mei
नारियल पानी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
नारियल पानी कब नहीं पीना चाहिए?
यदि आपको जल्दी किसी भी चीज से सर्दी जुकाम हो जाता है तो नारियल पानी पीने से बचना चाहिए क्यूंकि इससे सर्दी जुकाम हो सकता है।
1 दिन में कितने नारियल पानी पी सकते हैं?
1 दिन में 1 नारियल पीना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।