कायाकल्प वटी के फायदे और नुकसान | Kayakalp Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

कायाकल्प वटी के फायदे और नुकसान | Kayakalp Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

कायाकल्प वटी के फायदे और नुकसान | Kayakalp Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

दोस्तों, आज हमारी चर्चा का विषय है कायाकल्प वटी के फायदे और नुकसान। यह एक आयुर्वेदिक टेबलेट है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि कायाकल्प वटी के फायदे और नुकसान क्या है अथवा इसमें कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और कैसी स्थिति में से लेना सेहतमंद होता है। भारत में बहुत सारे ब्रांड कायाकल्प वटी दवाई का निर्माण करते हैं। यह काफी सस्ते दामों में बाजार में उपलब्ध होती है।

कायाकल्प वटी केमिकल मुक्त दवाई होती है। यह आयुर्वेदिक स्टोर या जनरल मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है। कायाकल्प वटी में पनवड़, दारू हल्दी, करंज, हल्दी, नीम, मंजिष्ठा, आंवला, गिलोय, कुटकी, बकूची, बहेड़ा, चिरायता, छोटी कटेली, रीठा, कत्था, देवदरू और भी बहुत सारी औषधियां पाई जाती है। इतनी सारी औषधियों के अपने-अपने अलग-अलग भी फायदे हैं तो सोचिए इतनी सारी औषधियां यदि एक दवाई में मिल जाए तो उस दवाई के कितने सारे फायदे होंगे।

जैसा इसके नाम से ही ज्ञात है कायाकल्प वटी यानी काया के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाई। यह दवाई मुख्य रूप से त्वचा संबंधित रोगों के लिए इस्तेमाल की जाती है। कायाकल्प वटी में युक्त औषधीय गुण शरीर में रक्त को साफ करते हैं जिससे खराब रक्त से होने वाले कील मुहांसों में राहत मिलती है। इसी के साथ यह शरीर को अंदर से साफ करके डेड सेल्स को खत्म करने का काम करती है, जिससे शरीर में नई कोशिकाएं का निर्माण होता है।

एक्जिमा और दूसरे चर्म रोग होने पर भी कायाकल्प वटी का सेवन करने से लाभ मिलता है। कायाकल्प वटी में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी भी पाई जाती है, इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को ट्रीट करने में यह फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवन से चेहरे की रंगत अच्छी होती है और चेहरा बेदाग भी होता है। सनबर्न की समस्या में भी कायाकल्प वटी का सेवन करने से काफी हद तक राहत मिलती है।

जिस प्रकार से हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं उसी प्रकार से कायाकल्प वटी के जहां इतने फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। यदि आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं और उसकी दवाई गोली खा रहे हैं, तो ऐसे में किसी भी दूसरी दवाई का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। अधिक और नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। कायाकल्प वटी खाने से कुछ लोगों को स्किन एलर्जी भी हो सकती है।

कायाकल्प वटी के फायदे और नुकसान | Kayakalp Vati ke fayde aur nuksan hindi mei
कायाकल्प वटी

कायाकल्प वटी के फायदे (Benefits of Kayakalp Vati in hindi) –

  • कायाकल्प वटी चेहरे के कील मुहांसों को ठीक करती है ।
  • इसका सेवन करने से त्वचा से संबंधित संक्रमण,जलन, खुजली ठीक होती है।
  • कायाकल्प वटी का सेवन करने से रक्त साफ होता है।
  • यह शरीर में डेड सेल्स को खत्म करती है।
  • एक्जिमा जैसी बीमारियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में भी यह मदद करती है।
  • इसका सेवन करने से त्वचा पर चमक आती है।

कायाकल्प वटी के नुकसान (Side effects of Kayakalp Vati in hindi) –

  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।
  • कुछ लोगों को इसका सेवन करने से स्किन एलर्जी भी हो सकती है।

इन आयुर्वेदिक दवाई के बारे में भी पढ़े – चंद्रप्रभा वटी टेबलेट के फायदे और नुकसान | Chandraprabha Vati tablet ke fayde aur nuksan hindi mei

मुक्ता वटी के फायदे और नुकसान | Mukta Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान | Swasari Vati ke fayde aur nuksan hindi mei

कायाकल्प वटी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

कायाकल्प वटी कैसे काम करती है?

कायाकल्प वटी का सेवन करने से खून साफ होता है। जिससे त्वचा की सेहत अच्छी होती है।

कायाकल्प का मतलब क्या होता है?

कायाकल्प का मतलब ऐसी कोई विधि जिसमें पूरी काया की सफाई हो जाए।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *