कलौंजी तेल के फायदे और नुकसान | Kalonji tel ke fayde aur nuksan hindi mei
हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम जिस विषय पर चर्चा करेंगे वो है कलौंजी तेल के फायदे और नुकसान। कलौंजी तेल को एक आयुर्वेदिक दवाई कहा जा सकता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि कलौंजी तेल के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। भारत में बहुत सारे ब्रांड कलौंजी तेल का निर्माण करते हैं। यह काफी किफायती दामों में बाजार में उपलब्ध होती है।
कलौंजी एक पौधे का बीज है, जो रंग में काला और आकार में छोटा और खुरदुरा होता है। भारत के साथ साथ यह बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी खाया जाता है। इसका उपयोग सब्जी में बगार लगाकर, ब्रेड के ऊपर लगाकर, पराठे के ऊपर लगाकर या और अन्य रूपों में किया जा सकता है। कलौंजी तेल कलौंजी के बीज से निकाला जाता है। इसका भी कई तरह से उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग मौखिक रूप से भी किया जा सकता है। इसके साथ ही बाह्य अंगों पर भी किया जाता है।
कलौंजी तेल में कई तरह के पोषक तत्व जैसे अमीनो एसिड, प्रोटीन, फैटी एसिड, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, वाष्पित तेल ( जैसे निजेलोन, थाइमोक्विनोन, साइमिन, लिमोनिन आदि), विटामिन ए, विटामिन बी, मैग्नीशियम, जिंक आदि पाए जाते हैं। निजेलोन में एंटी-हिस्टेमीन प्रॉपर्टी होती है, जो श्वास संबंधी बीमारियों को ठीक करने में मदद करती है। वहीं कलौंजी तेल में पाए जाने वाला थाइमोक्विनोन कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
नियमित रूप से कलौंजी तेल लेने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। कलौंजी तेल लेने से वजन कम करने में भी सहायता मिलती है। इसी के साथ कलौंजी तेल में एंटी-डायबिटीक प्रॉपर्टी भी होती है, यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। शुगर के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की समस्या में भी कलौंजी तेल काफी फायदेमंद होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है। (कलौंजी तेल के फायदे और नुकसान)
कलौंजी तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है। जिसकी वजह से सूजन आने वाले स्थान पर यदि कलौंजी तेल लगाया जाए तो वह काफी फायदेमंद होता है। कलौंजी तेल लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। कलौंजी तेल में मौजूद थाइमोक्विनोन लीवर को डैमेज होने से बचाता है। इसके साथ ही किडनी स्टोन को कम करने में भी कलौंजी तेल का फायदा देखा गया है। कलौंजी तेल का उपयोग वजन कम करने में भी काफी सहायक होता है। (कलौंजी तेल के फायदे और नुकसान)
कलौंजी तेल की मालिश बालों में करने से सिर की रूखी त्वचा निकलने में मदद मिलती है, जिससे डैंड्रफ की समस्या में राहत मिलती है। कलौंजी तेल बालों को काला बनाये रखने में भी मदद करता है। बालों के साथ साथ कलौंजी तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कलौंजी तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो पुरूषों में बांझपन की समस्या को ठीक करने में मदद करती है। इसके नियमित उपयोग से स्पर्म काउंट और उनकी गुणवत्ता में बढ़ोतरी हो सकती है। (कलौंजी तेल के फायदे और नुकसान)
हर सिक्के के दो पहलू होते हैं जहां एक ओर कलौंजी तेल इस्तेमाल करने के इतने फायदे हैं वहीं दूसरी और इसके कुछ नुकसान भी हो सकते है। हालांकि कलौंजी के कोई गंभीर नुकसान अब तक सामने नहीं आए हैं। फिर भी त्वचा पर इसके कलौंजी तेल का इस्तेमाल करने से पहले इसका पैच टेस्ट लेना जरूरी है, इससे एलर्जी भी हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या में भी कलौंजी तेल का सेवन हानिकारक हो सकता है। (कलौंजी तेल के फायदे और नुकसान)


कलौंजी तेल के फायदे (Benefits of Kalonji/Black Seeds oil in hindi) –
- कलौंजी तेल का सेवन करने से कैंसर होने की संभावनाएं कम हो जाती है।
- नियमित रूप से कलौंजी तेल लेने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है वह अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है।
- वजन कम करने के लिए भी कलौंजी तेल फायदेमंद होता है।
- शुगर की बीमारी में कलौंजी तेल लेने से फायदा मिलता है।
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी कलौंजी तेल फायदेमंद होता है।
- सूजन आने पर कलौंजी तेल का इस्तेमाल करने से काफी राहत मिलती है।
- कलौंजी तेल का उपयोग लीवर और किडनी की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।
- पुरूषों में बांझपन की समस्या को ठीक करने के लिए भी कलौंजी तेल अच्छा माना जाता है।
- कलौंजी तेल बाल एवं त्वचा के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
- नियमित रूप से कलौंजी तेल का इस्तेमाल करने से कंसंट्रेशन और मेमोरी पावर बढ़ती है।
- कलौंजी तेल का इस्तेमाल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
कलौंजी तेल के नुकसान (Side effects of Kalonji/Black Seeds oil in hindi) –
- गर्भवती महिलाओं इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
- एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
- कलौंजी तेल का इस्तेमाल त्वचा पर करने से पहले उसका पैच टेस्ट लेना अच्छा होता है।
- लो ब्लड प्रेशर की समस्या में कलौंजी तेल का इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है।
इन घरेलु उपचार के बारे में भी पढ़े – कलौंजी के फायदे और नुकसान | Kalonji ke fayde aur nuksan hindi mei
रोहू मछली खाने के फायदे और नुकसान | Rohu machhli khane ke fayde aur nuksan hindi mei
छोटी हरड़ के फायदे और नुकसान | Chhoti harad ke fayde aur nuksan hindi mei
कलौंजी तेल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
कलौंजी की तासीर क्या होती है?
कलौंजी तासीर में गर्म होती है।
कलौंजी के तेल का सेवन कैसे करें?
गर्म पानी या चाय में कुछ बूँद कलौंजी का तेल डाल कर पीया जा सकता है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।