झंडू पंचारिष्ट के फायदे और नुकसान | Jhandu Pancharishta ke fayde aur nuksan hindi mei

झंडू पंचारिष्ट के फायदे और नुकसान | Jhandu Pancharishta ke fayde aur nuksan hindi mei

झंडू पंचारिष्ट के फायदे और नुकसान | Jhandu Pancharishta ke fayde aur nuksan hindi mei

दोस्तों, आज हमारी चर्चा का विषय है झंडू पंचारिष्ट के फायदे और नुकसान। यह एक ओरल सप्लीमेंट है। झंडू पंचारिष्ट एक आयुर्वेदिक सिरप है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि झंडू पंचारिष्ट के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं अथवा कैसी स्थिति में लेना इसे सेहतमंद होता है। यह झंडू (Zandu) ब्रांड का प्रोडक्ट है, जो वर्षों से भारतीय बाजार में टिका हुआ है। (झंडू पंचारिष्ट के फायदे और नुकसान)

झंडू पंचारिष्ट एक केमिकल मुक्त दवाई है। यह किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर या जनरल मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है। इसे बिना डॉक्टर के परामर्श के ही खरीदा जा सकता है। झंडू पंचारिष्ट में कई प्रकार की औषधियां जैसे अश्वगंधा, दशमुल, घृतकुमारी, द्राक्षा, त्रिफला, शतावरी, गिलोय, बल्ला, मुलेठी, त्रिकटु, अर्जुन, त्रिजात, मंजिष्ठा, अजमोद, धनिया, हल्दी, कपूर कचरी, जीरा और लौंग पाए जाते हैं। इन सभी औषधियों के अपने अपने गुण हैं। (झंडू पंचारिष्ट के फायदे और नुकसान)

झंडू पंचारिष्ट मुख्य रूप से पेट से संबंधित समस्याओं के लिए बनाई गई दवाई है। यह पेट से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं को ठीक करने में कारगर है। पेट की समस्याओं जैसे खाना ना पचना, पेट फूलना, गैस की वजह से पेट दर्द होना में झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से काफी हद तक आराम मिलता है। इसके साथ ही झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से आंतों की सफाई भी हो जाती है जिससे आंतों से संबंधित बीमारियां नहीं होती है। यदि आपका पेट साफ और स्वस्थ रहे तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है, यानि त्वचा भी स्वस्थ रहती है।

झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से लीवर मजबूत होता है अथवा लिवर से जुड़ी समस्याएं ठीक होने में मदद मिलती है। भूख न लगने की समस्या में भी झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से काफी हद तक फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से भूख बढ़ती है, अथवा खाया गया खाना अच्छी तरह से पचता है। झंडू पंचारिष्ट में मौजूद औषधियां जैसे शतावरी, अश्वगंधा और दशमूल खून बढ़ाने के साथ-साथ खून को साफ करने का भी काम करते हैं।

जिस तरह हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं उसी तरह झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से जहां इतने फायदे हैं वहीं दूसरी ओर इसका सेवन करने के नुकसान भी है। मधुमेह या फिर रक्तचाप की समस्या में झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने के पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। इसी के साथ गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए।

झंडू पंचारिष्ट के फायदे और नुकसान | Jhandu Pancharishta ke fayde aur nuksan hindi mei
झंडू पंचारिष्ट | Jhandu Pancharishta

झंडू पंचारिष्ट के फायदे (Benefits of Zandu Pancharishta in hindi)-

  • झंडू पंचारिष्ट पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में कारगर है।
  • झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से पेट में गैस, अपच, जलन जैसी समस्याएं नहीं होती है।
  • झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से आंतों का स्वास्थ्य बना रहता है।
  • पाचन क्रिया की समस्याओं में भी झंडू पंचारिष्ट का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से लिवर मजबूत होता है।
  • भूख ना लगने जैसी समस्या में भी झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से फायदा मिलता है।
  • झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है व खून साफ भी होता है।

झंडू पंचारिष्ट के नुकसान (Side effects of Zandu Pancharishta in hindi)-

  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों में झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़े – पेट सफा चूर्ण के फायदे और नुकसान | Pet saffa churn ke fayde aur nuksan hindi mei

झंडू पंचारिष्ट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

झंडू पंचारिष्ट पीने से क्या फायदा होता है?

झंडू पंचारिष्ट पीने से पेट संबंधी समस्याएं ठीक होती है एवं लिवर मजबूत होता है।

झंडू पंचारिष्ट कब लेना चाहिए?

झंडू पंचारिष्ट का सेवन भोजन के बाद किया जा सकता है, फिर भी डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *