जानिए शरीर पर काले दाग के उपाय Cream | Janiye Sharir Par Kaale Daag Ke Upaay Cream Hindi Mei

जानिए शरीर पर काले दाग के उपाय Cream | Janiye Sharir Par Kaale Daag Ke Upaay Cream Hindi Mei

Table of Contents

जानिए शरीर पर काले दाग के उपाय Cream | Janiye Sharir Par Kaale Daag Ke Upaay Cream Hindi Mei

हेलो दोस्तों, त्वचा हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। अच्छी त्वचा न केवल सुंदरता बढ़ाती है बल्कि आत्मविश्वास देने में भी काफी सहायक होती है। लेकिन यदि शरीर पर काले दाग होने लगेंगे तो इस वजह से हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शरीर पर काले दाग मेलेनिन नामक तत्व के ज्यादा उत्पादन के कारण होती है। यदि हमारे शरीर की त्वचा में यह तत्व ज्यादा बनने लगे तो काले दाग जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा कील मुहांसों की वजह से भी शरीर पर काले दाग हो सकते हैं।

आज इस लेख में हम इन शरीर पर काले दाग के उपाय के बारे में चर्चा करेंगे। यदि आप भी शरीर पर हुए इन काले दागों से परेशान हैं, तो हमारा यह लेख अंत तक पढ़ें। हम इस लेख में विस्तार से शरीर पर काले दागों के हर तरह के उपायों के बारे में बात करेंगे इसके साथ ही इन्हे ठीक करने के लिए जो क्रीम बाजार में उपलब्ध है, इन्हें भी देखेंगे। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कोई सा भी उपाय चुन सकते हैं।

जानिए शरीर पर काले दाग के उपाय Cream | Janiye Sharir Par Kaale Daag Ke Upaay Cream Hindi Mei

शरीर पर काले दाग के उपाय Cream –

शरीर पर काले दाग को ठीक करने के लिए हम कुछ क्रीम्स बताएंगे, इन क्रीम की तमाम जानकारियां हम आपको देंगे। कोई भी क्रीम त्वचा पर तुरंत असर नहीं दिखाता है, इसलिए हम आपको पहले ही बताना चाहते हैं कि आप कोई भी क्रीम का इस्तेमाल लगातार थोड़े दिनों तक अपने शरीर के काले दागों को ठीक करने के लिए करें, उसके बाद ही आपको इनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। चलिए अब जानते हैं शरीर पर काले दाग के लिए क्रीम –

1. बीएफएफ रीजनरेटिव क्रीम (Bff Regenerative Cream) –

बीएफएफ रीजनरेटिव क्रीम एक तरह का केमिकल फ्री क्रीम है। यह 100% आर्गेनिक क्रीम हैं। महिलाएं एवं पुरुष दोनों ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह क्रीम कोलेजन को बढ़ावा देता हैं। काले दाग, निशान और पिगमेंटशन की समस्या को यह क्रीम जल्दी ठीक करता है। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके आप इसकी कीमत जान सकते हैं।

जानिए शरीर पर काले दाग के उपाय Cream | Janiye Sharir Par Kaale Daag Ke Upaay Cream Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड बीएफएफ
कन्सिस्टेन्सीक्रीम
सुगंध फ्लोरल
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड नहीं
रेटिंग 3.3/5

2. डर्माटच कोजिक एसिड 2% क्रीम न (DERMATOUCH Kojic Acid 2% Cream) –

डर्माटच का यह क्रीम भी महिलाएं एवं पुरुष दोनों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड क्लिनिकली प्रूवन क्रीम है। इसमें कोजिक एसिड हैं, जो काले दाग, ब्लेमिशेस और पिगमेंटशन से लड़ने में मदद करता हैं, इसमें नायसिनामाइड है, जो सीबम प्रोडक्शन को संतुलित करता है और टायरोस्टेट है, जो मेलेनिन के प्रोडक्शन को संतुलित करके त्वचा को काली होने से बचाता है। इसलिए यह क्रीम शरीर के काले दाग को ठीक करने में कारगर है। फोटो के नीचे चेक प्राइज बटन को क्लिक करके आप इसकी कीमत जान सकते हैं।

जानिए शरीर पर काले दाग के उपाय Cream | Janiye Sharir Par Kaale Daag Ke Upaay Cream Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड डर्माटच
कन्सिस्टेन्सीक्रीम
सुगंध हल्की खुशबू
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड हाँ
रेटिंग 4.7/5

3. मिनिमलिस्ट 2% अल्फा आब्यूटन सीरम(Minimalist 2% Alpha Arbutin Serum) – 

मिनिमलिस्ट का यह सीरम खुशबू, सल्फेट, पेराबीन, सिलिकॉन और डाई से फ्री सीरम है। डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड यह सीरम सभी प्रकार की त्वचा वाले लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा के काले दाग, मुहांसे के निशान, पिगमेंटशन आदि कई समस्याओं से लड़ने में कारगर है। इसके मुख्य इंग्रेडिएंट हाल्याल्यूरोनिक एसिड और कोजिक एसिड हैं, जो त्वचा के लिए काफी अच्छे हैं। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके आप इसकी कीमत जान सकते हैं।

जानिए शरीर पर काले दाग के उपाय Cream | Janiye Sharir Par Kaale Daag Ke Upaay Cream Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड मिनिमलिस्ट
कन्सिस्टेन्सीसीरम
सुगंध सुगंधहीन
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड हाँ
रेटिंग 4.1

4. औरावेदिक डार्क स्पॉट रिमूवल क्रीम (Auravedic Dark spot removal cream ) –

यह क्रीम हल्दी, बादाम, गेंहू और अवाकाडो ऑयल से मिल कर बनाया गया हैं। सभी प्रकार के त्वचा वाले लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दाग धब्बों को कम करके त्वचा की रंगत को एक जैसा करने में मदद करता है। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके आप इसकी कीमत जान सकते हैं।

जानिए शरीर पर काले दाग के उपाय Cream | Janiye Sharir Par Kaale Daag Ke Upaay Cream Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड औरावेदिक
कन्सिस्टेन्सीक्रीम
सुगंध हल्दी
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड नहीं
रेटिंग 3.8/5

5. रीक्विल स्किन रेडिएंस क्रीम (Re’ Equil Skin Radiance Cream) –

जिन लोगों को त्वचा पर किसी भी क्रीम का उपयोग करके मुहांसे हो जाते हैं, तो यह क्रीम ऐसे ही लोगों के लिए है। जी हाँ, एक्ने प्रोन स्किन वाले लोगों के लिए यह क्रीम काफी अच्छा है। इसमें नायसाइनामाइड पाया जाता है, तो त्वचा के लिए अच्छा तत्व है। यह दाग धब्बों को कम करने में तो कुशल है ही बल्कि मेलास्मा जैसी समस्या से लड़ने में भी कारगर है। फोटो के नीचे दिए गए चेक बटन को क्लिक करके आप इसकी कीमत देख सकते हैं।

जानिए शरीर पर काले दाग के उपाय Cream | Janiye Sharir Par Kaale Daag Ke Upaay Cream Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड रिक्विल
कन्सिस्टेन्सीक्रीम
सुगंध सुगंधहीन
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड हाँ
रेटिंग 3.7/5

6. ग्लोपिंक डार्क स्पॉट करेक्टर क्रीम (Glowpink Dark Spot Corrector Cream) –

चंदन, हल्दी और जोजोबा ऑयल से बनी यह क्रीम सभी प्रकार की स्किन वाले लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। यह क्रीम त्वचा के रोम छिद्रों को बंद नहीं करता है। यह शरीर के काले दाग ठीक करके त्वचा को एक सामान रंगत देता है। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके आप इसकी कीमत देख सकते हैं।

जानिए शरीर पर काले दाग के उपाय Cream | Janiye Sharir Par Kaale Daag Ke Upaay Cream Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड ग्लोपिंक
कन्सिस्टेन्सीक्रीम
सुगंध चंदन
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड नहीं
रेटिंग 3.4/5

काले दाग हटाने के घरेलू उपाय –

1. कॉफ़ी से हटाएं शरीर के काले दाग –

कॉफ़ी का इस्तेमाल कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। इसमें एक्सफोलिएट गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा से डेड स्किन सेल्स को निकल कर त्वचा की रंगत अच्छी करके काले दाग को कम करने में मदद करते हैं। कॉफ़ी में मौजूद कैफीन और क्लोरोजेनिक एसिड त्वचा को कई सारी परेशानियों से बचाते हैं।

कैसे करें कॉफ़ी का उपयोग –

कॉफ़ी का उपयोग शरीर पर करने का सबसे बेहतर तरीका है, इसका स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल करना। कॉफ़ी के बॉडी स्क्रब बाजार में भी उपलब्ध होते हैं, और आप इन्हे घर पर भी बना सकते हैं। घर पर कॉफ़ी का स्क्रब बनाने के लिए कॉफ़ी पाउडर को नारियल तेल के साथ मिला कर पेस्ट की तरह तैयार करके शरीर के काले दाग पर लगाएं और हलके हाथों से रगडें और थोड़े देर रगड़ने के बाद सादे पानी से शरीर को धो लें। कॉफी का इस्तेमाल शहद, निम्बू का रस इत्यादि चीजों के साथ भी किया जा सकता है।

2. पपीता करेगा काले दाग हटाने में मदद –

पपीता विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए त्वचा के लिए इसके बेहद फायदे हैं। यदि आप पपीते का उपयोग अपने शरीर के काले दाग पर करते हैं, तो यह दाग धीरे धीरे कम होने लगेंगे। पपीता त्वचा पर लगाने से मेलेनिन का उत्पादन भी कम होता है। जिससे त्वचा पर दाग नहीं होते हैं।

कैसे करें पपीते का उपयोग –

पपीते का उपयोग काले दाग पर करने के लिए आप साफ़ त्वचा पर पपीते का गुदा लगा लें। 10 – 15 मिनट लगे रहने देने के बाद इसे साफ़ पानी से धो कर साफ़ कर लें। इसके साथ ही पपीते का पैक बना कर भी आप दाग पर लगा सकते हैं।

3. हल्दी से काले दाग का इलाज –

हल्दी के फायदे तो हम सब ही बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। शादियों में इसका उबटन बना कर दूल्हा दुल्हन को चमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एंटीसेप्टिक गुणों से भी भरपूर होती है, जिसका मतलब है कि त्वचा को निखारने के साथ साथ त्वचा को अच्छी सेहत देने में भी कारगर होती है। इसके साथ ही हल्दी का उपयोग कॉस्टमेटिक इंडस्ट्री में भी जोरों शोरों से किया जाता है। हल्दी प्रकार से स्किन लाइटनिंग एजेंट की तरह काम करती है। इसलिए दाग धब्बों को कम करने के लिए हल्दी एक अच्छा उपाय है।

कैसे करें हल्दी का उपयोग –

हल्दी का उपयोग शरीर पर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है, इसका उबटन बना कर किया जाए। हल्दी का उबटन बनाने के लिए 1/2 कप हल्दी में 1 चम्मच बादाम का तेल और मिश्रण की पेस्ट जैसी कन्सिस्टेन्सी पाने के हिसाब से दूध मिलाएं और अच्छे तरीके से तीनों चीजों को मिला कर एक सार कर लें। अब इस मिश्रण को शरीर के काले दाग पर लगा लें और 5-10 बाद जब यह अच्छे से सूख जाए तो इसे हाथों से रगड़ कर निकल लें और इसके बाद साफ़ पानी से नहा लें। आप पाएंगे कि आपकी त्वचा काफी साफ़ हो जाएगी। इस मिश्रण में बादाम के तेल की जगह, नारियल या जैतून का तेल भी मिलाया जा सकता है। इसके साथ ही आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद अनुसार गुलाब जल, नींबू का रस आदि सामग्री मिला सकते हैं।

4. दूध से करें शरीर के काले दाग ठीक –

कच्चा दूध त्वचा के लिए एक बेहतरीन क्लीन्ज़र है। इसके साथ ही यह प्राकृतिक ब्लीच भी है, जो त्वचा की रंगत हल्की करने में मदद करता है। इसलिए काले दाग पर दूध का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा भी यह त्वचा को कई तरह से पोषण देता हैं।

कैसे करें दूध का उपयोग –

शरीर के काले दाग पर दूध का इस्तेमाल सीधे तौर पर कर सकते हैं। आपको एक कटोरी में सामान्य तापमान वाले कच्चे दूध को लेना हैं और रुई की मदद से काले दाग पर लगाना है। 15 – 20 मिनट लगे रहने के बाद आप साफ़ पानी से त्वचा को धो लें।

5. चंदन करेगा त्वचा से दाग हटाने में मदद –

चंदन में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह स्किन लाइटनिंग करने में भी कारगर होता है। इसके साथ ही इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह त्वचा को कूलिंग इफ़ेक्ट भी देता है। शरीर पर हुए काले दाग को ठीक करने के लिए चंदन एक बेहतरीन उपाय है।

कैसे करें चंदन का उपयोग –

चंदन का उपयोग पैक बना कर किया जा सकता है। शरीर पर काले दाग दूर करने के लिए चंदन की लकड़ी या इसके पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता हैं, हालाँकि यदि आप लकड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह चंदन की ज्यादा शुद्ध फॉर्म हैं। यदि आप चंदन की लड़की का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसे घिसने वाले पत्थर पर गुलाब जल या सादा पानी डाल कर घिस कर पेस्ट बना लें और काले दागों पर लगा लें 10 से 15 मिनट लगाने के बाद इसे ताज़ा पानी से धो लें। यदि आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल करना चाह रहे हैं तो इसका पैक गुलाब जल, हल्दी, दूध, चुकुंदर का रस आदि चीजों के साथ मिला कर बनाया जा सकता है।

6. बेसन से होंगे शरीर के काले दाग ठीक –

बेसन कई सालों से त्वचा की रंगत को अच्छा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें ऐसे कई गुण मौजूद हैं जो त्वचा को अच्छे से साफ़ करके इसके दाग छ्ब्बों को अच्छा करके इसकी रंगत को अच्छा करने में कारगर होते हैं। शरीर पर काले दाग की समस्या के लिए बेसन सबसे सस्ता और अच्छा विकल्प है। यह त्वचा में मौजूद मृत कोशिकाओं को हटा कर रंगत हल्का करने का काम करता है।

कैसे करें बेसन का उपयोग –

बेसन का उपयोग पैक या स्क्रब बना कर पूरे शरीर पर किया जा सकता है। इसका पैक हल्दी और गुलाब जल या फिर सिर्फ बेसन और दूध का इस्तेमाल करके भी बनाया जा सकता है। सामग्री को बराबर मात्रा में अच्छे से मिला कर शरीर पर काले दाग पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा कर हलके हाथों से रगड़ कर साफ़ कर लें, इससे शरीर पर जमा हुआ मैल और गंदगी भी अच्छे से साफ़ हो जाएगी।

शरीर पर काले दाग होने के कारण –

  • हार्मोनल बदलाव से।
  • बढ़ती उम्र के कारण।
  • धूप की वजह से।
  • गर्भावस्था के कारण।
  • मेडिकेशन के कारण।
  • त्वचा पर इन्फेक्शन के कारण।
  • किसी चोट के कारण।
  • डायबिटीज़ के कारण।

शरीर पर काले दाग होने से कैसे बचें –

  • यदि आप धूप में बाहर निकल रहे हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर अवश्य करें।
  • ज्यादा मसालेदार और जंक फ़ूड खाने से बचें।
  • रात को सोने से पहले हमेशा चेहरे को अच्छे से साफ़ करके ही सोएं।
  • मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तो मेकअप को उतारते वक़्त अच्छे से साफ़ करें।
  • खाने में पौष्टिक आहार शामिल करें।

यह भी पढ़ें –

झाई साफा क्रीम के फायदे और नुकसान जानिए

सनस्क्रीन के फायदे और नुकसान

इस लेख से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

पूरे शरीर से काले धब्बे कैसे हटाएँ?

पूरे शरीर से काले धब्बें हटाने के लिए आप अपनी त्वचा पर इस लेख में दिए गए क्रीम या घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

शरीर पर काले निशान का क्या मतलब है?

शरीर पर काले निशान के कई मतलब हो सकते हैं। जैसे हार्मोनल बदलाव से, बढ़ती उम्र के कारण, धूप की वजह से, गर्भावस्था के कारण, मेडिकेशन के कारण, त्वचा पर इन्फेक्शन के कारण, किसी चोट के कारण, डायबिटीज़ के कारण आदि कई कारणों की वजह से शरीर पर काले निशान पड़ सकते हैं। यदि आपकी यह समस्या बढ़ती ही जा रही है तो ऐसे में डॉक्टर से अवश्य सम्पर्क करें।

कौन सी क्रीम काले धब्बे हटाती है?

काले धब्बों को हटाने के लिए हमने इस लेख में कुछ अच्छी क्रीम्स बताई हैं, आप उनका उपयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष –

उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। शरीर पर काले दाग को ठीक करने से जुड़ी तमाम जानकारी आपको इस लेख से मिल पायी होंगी। इसके साथ ही आप इस समस्या से कैसे बचें इन चीजों का भी अब आप ध्यान रखेंगे।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *