जानिए आपके बालों के लिए सबसे अच्छा शैंपू कौन सा है | Janiye Aapke Baalon Ke Liye Sabse Achha Shampoo Kaun sa hei
बाल भी खूबसूरती का पैमाना होते हैं, जितने घने और लम्बे बाल उतना ही सुंदर व्यक्तित्व। ऐसे में हर कोई चाहता है कि अपने बालों का ख्याल अच्छे से रखे और बालों पर अच्छे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करे। इसलिए आज हम आपको बताएंगे आपके बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू कौन सा है और आपकी समस्या और बजट के अनुसार आप अपने बालों के लिए अच्छे शैम्पू का चुनाव कर सकते हैं। बालों के लिए अच्छा शैम्पू होना बेहद जरुरी है क्यूंकि इसी से ही बालों का स्वास्थ्य या तो अच्छा रह सकता हैं या बिगड़ भी सकता है, तो चलिए जान लेते हैं बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू कौन सा है।


शैम्पू का चुनाव सीधे सीधे बालों की सेहत पर असर डालता है, इसलिए जब भी बालों के लिए शैम्पू खरीदें तो अपनी समस्या के अनुसार और आपको कैसे बाल चाहिए इन चीजों का ध्यान रखते हुए ही बालों के लिए शैम्पू ख़रीदे। आइये हम आपको बता देते हैं शैम्पू खरीदने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
शैम्पू खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल –
- शैम्पू खरीदने के पहले आप अपनी जरुरत को पहचानें जैसे आपको शैम्पू किस वजह से लेना है जैसे बाल सॉफ्ट करने के लिए, या डैंड्रफ के लिए इत्यादि।
- शैम्पू खरीदने से पहले बोतल पर लिखी सामग्री जरुर पढ़ें।
- शैम्पू लेते वक़्त उसकी एक्सपायरी डेट जरुर देखें।
- शैम्पू की बोतल पूरी तरह सील्ड हो इस बात का भी ध्यान रखें।
- शैम्पू खरीदने से पहले आप इसके ऑनलाइन कस्टमर रिव्यू भी पढ़ सकते हैं।
बालों के लिए सबसे अच्छा शैंपू कौन सा है –
बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू कौन सा है, यह जानने से पहले हम पहले अपनी समस्या के बारे में जान लें कि हमे किस परेशानी के लिए शैम्पू की जरुरत है जैसे आपका कंसर्न हैं डैंड्रफ, हेयर फाल, इत्यादि, तो फिर हम उस हिसाब से शैम्पू खरीदेंगे। इसी वजह से हमने शैम्पू को केटेगरी में बाँट दिया हैं ताकि आप अपनी परेशानी के अनुसार अच्छे शैम्पू का चुनाव कर सकें।
बाल बढ़ाने का शैम्पू –
1. मामाअर्थ अनियन शैम्पू (Mamaearth Onion Shampoo) –
मामाअर्थ प्राकृतिक तत्वों से मिल कर बनाया गया शैम्पू है। यह बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है, इसके साथ ही उन्हें टूटने से बचाने में मदद करता है। मामाअर्थ प्याज शैम्पू में प्याज का उपयोग बालों के पोषण के लिए किया जाता है। प्याज में मौजूद अनेक गुण बालों के विकास और स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होते हैं। इसमें प्रोटीन, सल्फर और विटामिन ई होता है, जो बालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्याज शैम्पू आपके बालों के झड़ने को रोकने और बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।मामाअर्थ प्याज शैम्पू में केमिकल्स, पाराबेन, फॉर्मलडिहाइड और एसीटोन जैसे हानिकारक पदार्थ नहीं होते हैं। इसलिए यह त्वचा को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में मदद करता है। आइये टेबल के जरिये समझते हैं, इस शैम्पू के बारे में और जानकारी और इनकी कीमत भी आप फोटो के नीचे दिए गए प्राइज चेक बटन को क्लिक करके पता कर सकते हैं।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | मामाअर्थ |
कंसिस्टेंसी | लिक्विड क्रीमी |
सुगंध | अनियन |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | हाँ |
रेटिंग | 4.2/5 |
2. लोरियल प्रोफेशनल डेन्सिटी एडवांस्ड स्कैल्प शैम्पू (L’Oreal Professionnel Density Advanced Scalp Shampoo) –
लोरियल प्रोफेशनल डेंसिटी एडवांस्ड स्कैल्प शैम्पू” के बारे में कुछ अलग-अलग बातें हैं। यह एक प्रोफेशनल शैम्पू है जो बालों की डेंसिटी को बढ़ाने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें विशेष तत्व हैं जो बालों के पतले होने की समस्या को कम करते हैं और बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। आइये टेबल के जरिये समझते हैं, इस शैम्पू के बारे में और जानकारी और इनकी कीमत भी आप फोटो के नीचे दिए गए प्राइज चेक बटन को क्लिक करके पता कर सकते हैं।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | लोरियल |
कंसिस्टेंसी | लिक्विड |
सुगंध | सुगंधहीन |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | हाँ |
रेटिंग | 4.0/5 |
3. खादी नेचुरल आमला एन्ड भृंगराज हेयर क्लीन्ज़र (Khadi Natural Amla & Bhringraj Hair Cleanser) –
खादी नेचुरल अमला और भृंगराज हेयर क्लींसर भी एक बाल साफ़ करने वाला बेहतरीन प्रोडक्ट है। यह अमला और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्वों से मिला कर बनाया गया है जो बालों के पोषण में मदद करते हैं और बालों की गिरने की समस्या को कम करते हैं। यह पूरी तरह से प्राकृतिक शैम्पू है। यह शैम्पू बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में काफी हद तक सहायक होता है।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | खादी नेचुरल |
कंसिस्टेंसी | फोम |
सुगंध | आंवला और भृंगराज |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | नहीं |
रेटिंग | 4.0/5 |
4. एम्कैफीन नेकेड एन्ड रॉ कॉफ़ी शैम्पू (MCaffeine Naked & Raw Coffee Shampoo) –
एमकैफीन नेक्ड एंड रॉ कॉफी शैम्पू भी एक रोज़ाना का उपयोग करने के लिए है और यह कॉफी के स्वाद और खुशबू के साथ आता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है और उन्हें पोषण प्रदान करता है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसमें कॉफी के बीजों का एक्सट्रेक्ट पाया जाता है जो बालों को मुलायम और स्वस्थ बनाने में मदद करता है।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | एम्कैफीन |
कंसिस्टेंसी | लिक्विड क्रीमी |
सुगंध | कॉफ़ी |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | नहीं |
रेटिंग | 4.2/5 |
बिना केमिकल वाला शैम्पू –
1. बायोटिक ओशियन केल्प एंटी हेयर फॉल शैम्पू (Biotique Ocean Kelp Anti-Hair Fall Shampoo) –
“बायोटिक ओशन केल्प एंटी-हेयर फॉल शैम्पू” भी एक बाल झड़ने से बचाने वाला शैम्पू है। यह उत्पाद ओशन केल्प से बना है जो बालों के पोषण को बढ़ाने में मदद करता है और बालों की मजबूती को बढ़ाता है। इसका दाम भी काफी सस्ता है। यह शैम्पू बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है और झड़ते बालों को कम करने में मदद करता है।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | बायोटिक |
कंसिस्टेंसी | क्रीमी फोम |
सुगंध | सुगंधहीन |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | नहीं |
रेटिंग | 4.0/5 |
2. लव ब्यूटी एंड प्लैनेट करी लीव्स- बायोटिन और मैंडरिन ऑरेंज सल्फेट फ्री शैम्पू (Love Beauty & Planet Curry Leaves- Biotin & Mandarin Orange Sulfate Free Shampoo) –
यह शैम्पू करी पत्ते, बायोटिन और मैंडेरिन ऑरेंज से मिला कर बनाया गया है। यह शैम्पू सल्फेट फ्री होता है, जिसका मतलब यह है कि इसमें कोई सल्फेट नहीं है। यह शैम्पू प्राकृतिक तत्वों से मिला कर बनाया हुआ है और इसका उपयोग बालों की सभी प्रकार के लिए किया जा सकता है। इसमें मौजूद करी पत्ते बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, इसमें बायोटिन और मैंडेरिन ऑरेंज का अर्क भी होता है, जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करता है और बालों को मोटा और चमकदार भी बनाता है।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | लव ब्यूटी एन्ड प्लेनेट |
कंसिस्टेंसी | क्रीम |
सुगंध | मैंडेरिन |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | नहीं |
रेटिंग | 4.7/5 |
3. हर्बल एस्सेंस ऑर्गन आयल शैम्पू (Herbal Essences Argan Oil Shampoo) –
बालों की मरम्मत करने वाला यह शैम्पू उन्हें मुलायम और फ्रिज फ्री भी बनाता है। 90% प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बनाया गया है, यह शैम्पू प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स, एलोवे और समुद्री केल्प (महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का प्राकृतिक स्रोत) के मिश्रण से बनाया गया है। यह कलर प्रोटेक्ट शैम्पू है, इसके साथ ही यह pH-संतुलितभी बनाये रखता है। यह शैम्पू 0% पैराबेन, BHA, DEA, फ़्थैलेट, पैराफिन और टोल्यून जैसे हानिकारक केमिकल से फ्री शैम्पू है।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | हर्बल एस्सेंस |
कंसिस्टेंसी | क्रीम |
सुगंध | वनीला |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | नहीं |
रेटिंग | 4.2/5 |
डैंड्रफ के लिए शैम्पू –
1. बायोटिक फ्रेश नीम एंटी-डैंड्रफ शैम्पू और कंडीशनर (Biotique Fresh Neem Anti-Dandruff Shampoo & Conditioner) –
बायोटिक फ्रेश नीम एंटी-डैंड्रफ शैम्पू और कंडीशनर में मौजूद नीम का उपयोग डैंड्रफ और सिर के रूखेपन को कम करने के लिए किया जाता है, क्यूंकि नीम में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी पायी जाती है। इसके साथ ही यह शैम्पू और कंडीशनर बालों को मुलायम और स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। इसका उपयोग नियमित रुप से करने पर डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | बायोटिक |
कंसिस्टेंसी | क्रीम |
सुगंध | नीम |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | नहीं |
रेटिंग | 4.1/5 |
2. नायका नेचुरल्स एप्पल साइडर विनेगर एन्ड जिंजर एंटीडैंड्रफ शैम्पू (Nykaa Naturals AppleCiderVinegar & Ginger AntiDandruff Shampoo) –
नेचुरल्स एपल साइडर विनेगर और अदरक एंटी-डैंड्रफ शैम्पू को अदरक और एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करके बनाया जाता है जो डैंड्रफ को कम करने और स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में काफी अच्छे तत्व हैं। यह शैम्पू पैराबेन और सल्फेट फ्री शैम्पू है जिससे यह बालों को संतुलित करके रखता है और डैंड्रफ को कम करने में सहायता करता है।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | नायका नेचुरल्स |
कंसिस्टेंसी | लिक्वीड क्रीमी |
सुगंध | सुगंधहीन |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | हाँ |
रेटिंग | 4.2/5 |
3. हेड एंड शोल्डर्स नीम एंटी-डैंड्रफ शैम्पू (Head & Shoulders Neem Anti-Dandruff Shampoo) –
हेड एंड शोल्डर्स नीम एंटी-डैंड्रफ शैम्पू में नीम एक महत्वपूर्ण तत्व है, जिसकी मदद से यह शैम्पू डैंड्रफ को दूर करने में सहायक होता है। इसका उपयोग करने खुजली जैसी समस्या को कम करने में भी मदद मिलती है यह शैम्पू पैराबेन और सल्फेट फ्री शैम्पू है जो बालों को नरम और संतुलित बनाए रखने में भी सहायक होता है।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | हेड एंड शोल्डर |
कंसिस्टेंसी | लिक्विड जेल |
सुगंध | नीम |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | नहीं |
रेटिंग | 4.2/5 |
बाल मुलायम करने वाला शैम्पू –
1. मैट्रिक्स ऑप्टी केयर स्मूथ स्ट्रेट प्रोफेशनल शैम्पू (Matrix Opti Care Smooth Straight Professional Shampoo with Shea Butter-For Ultra Smooth Hair-Paraben Free) –
मैट्रिक्स ऑप्टी केयर स्मूथ स्ट्रेट प्रोफेशनल शैम्पू में शिया बटर होता है, जो बालों को नरम करके अच्छा टेक्सचर देने में मदद करता है। यह शैम्पू खास तौर पर फ्रीज़ी और रूखे बालों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें मौजूद शिया बटर बालों को चमकदार मुलायम बनाने में मदद करता है। यह शैम्पू पैराबेन फ्री है, जिससे यह आपके बालों को सुरक्षित और स्वस्थ रखता है।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | मैट्रिक्स |
कंसिस्टेंसी | क्रीमी |
सुगंध | शिया |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | नहीं |
रेटिंग | 4.2/5 |
2. लोरियल पेरिस हायालुरॉन मॉइस्चर 72 घंटे मॉइस्चर फिलिंग शैम्पू (L’Oreal Paris Hyaluron Moisture 72H Moisture Filling Shampoo With Hyaluronic Acid) –
लोरियल पेरिस हायालुरॉन मॉइस्चर 72 घंटे मॉइस्चर फिलिंग शैम्पू हायालुरॉनिक से परिपूर्ण शैम्पू है, जो आपके बालों को 72 घंटे तक मॉइस्चर रखने में मदद करता है। यह शैम्पू आपके बालों को चमकदार बना कर उन्हें ताजगी देता है। यह बालों की प्राकृतिक नमी को बरक़रार रखता है।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | लोरियल |
कंसिस्टेंसी | लिक्विड |
सुगंध | फ्रेश |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | नहीं |
रेटिंग | 4.2/5 |
3. ट्रेसमे केराटिन स्मूथ विथ आर्गन ऑयल शैम्पू (Tresemme Keratin Smooth With Argan Oil Shampoo) –
ट्रेसमे केराटिन स्मूथ विथ आर्गन ऑयल शैम्पू केराटिन से तैयार किया गया है और इस बनाने में आर्गन ऑयल का उपयोग भी किया गया है। यह दोनों ही तत्व बालों के लिए बेहद अच्छे हैं, जो आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते है और उन्हें केमिकलों और हीट से प्रोटेक्ट भी करते हैं।


प्रोडक्ट की जानकारी –
ब्रांड | ट्रेसमे |
कंसिस्टेंसी | जेल |
सुगंध | कोकोनट |
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड | नहीं |
रेटिंग | 4.3/5 |
शैम्पू लगाने का सही तरीका क्या है –
- शैम्पू से बाल धोने से पहले बालों में तेल अवश्य डाले, इससे बाल रुखे नहीं होते, कोशिश करें कि बाल धोने से एक रात पहले से बालों में अच्छे से तेल मालिश करें।
- बाल धोने के लिए पहले बालों को अच्छी तरह से गीला कर लें।
- अब हथेली में शैम्पू लेकर बालों में लगाएं।
- ध्यान रहे ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल करने की बजाय शैम्पू में थोड़ा पानी मिला लें।
- बालों में शैम्पू लग जाने के बाद उँगलियों की टिप्स से जड़ों में धीरे धीरे मालिश करते हुए स्कैल्प को अच्छी तरह से साफ़ करें।
- बाल अच्छे से साफ़ करने के बाद पानी से बालों को धो लें।
- गीले बालों में कंघा ना करें, हमेशा बाल सूखने के बाद ही बालों को कंघी करें।
यह भी पढ़ें –
बालों के लिए अच्छी मेहंदी कौन सी है?
बालों में प्याज लगाने के नुकसान
क्या खाने से होंगे बाल झड़ना बंद
इस लेख से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
सबसे सस्ता शैम्पू कौन सा है?
सस्ते शैम्पू की केटेगरी में कई सारे शैम्पू आ सकते हैं, आप क्लीनिक प्लस, वाटिका आदि शैम्पू की कीमत पता कर सकते हैं, यह सस्ते शैम्पू में आते हैं।
पतंजलि का सबसे अच्छा शैम्पू कौन सा है?
पतंजलि केश कांति नेचुरल हेयर क्लीज़र शैम्पू पतंजलि ब्रांड का सबसे अच्छा शैम्पू माना जाता है।
भारत में सबसे अच्छा शैम्पू कौन सा है?
भारत में कई अच्छे शैम्पू उपलब्ध है, जैसे मामाअर्थ के शैम्पू या मैट्रिक्स के शैम्पू। हमने सारे अच्छे शैम्पू की जानकारी समस्या के अनुसार इस लेख में देने की कोशिश की है।
झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू कौन सा है?
झड़ते हुए बालों के लिए मामाअर्थ अनियन शैम्पू एवं खादी नेचुरल का आंवल एवं भृंगराज शैम्पू अच्छे शैम्पू हैं।
बिना केमिकल वाले शैम्पू कौन कौन से हैं?
बायोटिक, लव ब्यूटी एन्ड प्लेनेट और हर्बल एसेंस जैसी ब्रांड्स के शैम्पू केमिकल फ्री शैम्पू माने जाते हैं।
निष्कर्ष –
उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और सबसे अच्छे शैम्पू के बारे में जुड़ी सभी जानकारियां देने में हम सक्षम रहे होंगे। यदि फिर भी आपके मन में कोई प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।