श्री तुलसी के फायदे और नुकसान imc | IMC shree tulsi ke fayde aur nuksan hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे श्री तुलसी के फायदे और नुकसान IMC के बारे में। श्री तुलसी एक आयुर्वेदिक दवाई है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि IMC श्री तुलसी के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। श्री तुलसी का निर्माण IMC आईएमसी कंपनी द्वारा किया जाता है। यह काफी किफायती दामों में बाजार में उपलब्ध होती है। (श्री तुलसी के फायदे और नुकसान imc)
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। श्री तुलसी एक आयुर्वेदिक दवाई है जो केमिकल से फ्री है। इसलिए शरीर की कुछ समस्याओं के लिए इसका उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित है। फिर भी कोई भी दवा का इस्तेमाल ऐसे ही नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। (श्री तुलसी के फायदे और नुकसान imc)
श्री तुलसी, तुलसी का ही एक रूप है। श्री तुलसी का निर्माण पांच अलग-अलग प्रकार की तुलसियों से मिलाकर किया जाता है। इसलिए यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसकी कंपनी का दावा है कि यह 100% बिना किसी मिलावट के शुद्धता से बनाई जाती है। श्री तुलसी भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और बिकने वाली तुलसी की ड्राप है। श्री तुलसी के निर्माण में जो पांच तुलसियों का इस्तेमाल किया जाता है उनका नाम है श्याम तुलसी, विष्णु तुलसी, राम तुलसी, निंबू तुलसी और वन तुलसी। (श्री तुलसी के फायदे और नुकसान imc)
श्री तुलसी में कई तरह की प्रॉपर्टीज जैसे एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक पाई जाती है। किसी भी तरह का बुखार या फिर मौसमी सर्दी-जुकाम से श्री तुलसी का सेवन करने से बचा जा सकता है एवं ठीक होने में भी मदद मिलती है। पेट से संबंधित बीमारियों जैसे पाचन का ठीक ना होना, पेट दर्द, कब्ज, उल्टी, दस्त में भी श्री तुलसी का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करती है।
बालों के स्वास्थ्य के लिए भी श्री तुलसी का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है, इसका उपयोग मसाज तेल में मिलाकर या फिर शैंपू या कंडीशनर में मिलाकर किया जा सकता है। इसके साथ ही त्वचा से संबंधित कई परेशानियों में श्री तुलसी का उपयोग किया जा सकता है। जलन, खुजली, रैशेज की समस्याओं में श्री तुलसी का उपयोग नारियल के तेल के साथ करने से काफी फायदा मिलता है। एलोवेरा जेल के साथ श्री तुलसी का इस्तेमाल चेहरे की त्वचा पर करने से बेदाग त्वचा मिलती है।
श्री तुलसी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहती है। इसके साथ ही आरबीसी (Red Blood Cells) को बढ़ाने के लिए भी श्री तुलसी का सेवन करना लाभदायक होता है। रक्त साफ करने में भी यह सहायक होती है। श्री तुलसी का गर्म पानी के साथ कुल्ला करने से गले से संबंधित परेशानियां ठीक होती है।

IMC श्री तुलसी के फायदे (Benefits of IMC Shree Tulsi in hindi) –
- वायरल फीवर या सर्दी जुकाम में श्री तुलसी का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है।
- तुलसी का सेवन करने से पेट से संबंधित बीमारियों में राहत मिलती है।
- बालों के स्वास्थ्य के लिए श्री तुलसी का इस्तेमाल करना लाभदायक होता है।
- त्वचा के अच्छे स्वास्थ्य लिए श्री तुलसी का इस्तेमाल नारियल तेल या फिर एलोवेरा जेल के साथ किया जा सकता है।
- जलन, खुजली, रैशेज की समस्या में भी श्री तुलसी का उपयोग किया जा सकता है।
- श्री तुलसी का सेवन करने से शरीर में आरबीसी (Red Blood Cells)काउंट बढ़ता है।
- श्री तुलसी रक्त साफ करने में भी काफी सहायक होती है।
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित करने के लिए भी श्री तुलसी का उपयोग किया जाता है।
IMC श्री तुलसी के नुकसान (Side effects of IMC Shree Tulsi in hindi) –
- एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
- मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को भी श्री तुलसी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
- अधिक मात्रा में इसका सेवन करने के दुष्परिणाम हो सकते हैं।
यह भी पढ़े – बेलपत्र के फायदे और नुकसान | Belpatra ke fayde aur nuksan hindi mei
सफेद मूसली के फायदे और नुकसान | Safed musli ke fayde aur nuksan hindi mei
मेथी दाना के फायदे और नुकसान | Methi dana ke fayde aur nuksan hindi mei
मेथी पाउडर के फायदे और नुकसान | Methi Powder ke fayde aur nuksan hindi mei
श्री तुलसी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
आईएमसी श्री तुलसी के क्या-क्या फायदे हैं?
आईएमसी श्री तुलसी के फायदे ऊपर लेख में बताए गए हैं।
तुलसी का उपयोग कैसे करें?
तुलसी का उपयोग चाय में किया जा सकता है।
तुलसी के पत्ते में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं?
तुलसी के पत्ते में विटामिन ए और विटामिन डी पाया जाता है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।