हेमपुष्पा सिरप के फायदे और नुकसान | Hempushpa Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

हेमपुष्पा सिरप के फायदे और नुकसान | Hempushpa Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

हेमपुष्पा सिरप के फायदे और नुकसान | Hempushpa Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम जिस विषय पर चर्चा करेंगे वो है हेमपुष्पा सिरप के फायदे और नुकसान। हेमपुष्पा सिरप एक ओरल सप्लीमेंट है। यह एक आयुर्वेदिक दवाई है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि हेमपुष्पा सिरप के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। यह काफी किफायती दामों में बाजार में उपलब्ध होती है।

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। महिलाओं को खास तौर पर ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्यूंकि इन सब चीजों की वजह से शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने की संभावना होती है जिससे माहवारी से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। हेमपुष्पा सिरप एक आयुर्वेदिक दवाई है जो केमिकल से फ्री है। जिसका सेवन मुख्य रूप से माहवारी की समस्याओं में किया जाता है।

हेमपुष्पा सिरप के तत्व –

हेमपुष्पा सिरप में कई प्रकार की औषधियां जैसे अनंतमूल, अश्वगंधा, दारूहल्दी, मंजिष्ठा, शतावरी, शंखपुष्पी, बाला, गंभारी, लोध्र, पुनर्नवा, गोखरू, नागरमोथ, बाख, मुस्ली इत्यादि पाई जाती है। जहां इन सभी अतिथियों के अपने-अपने गुण हैं, वही जब यह हेमपुष्पा सिरप में मिल जाती है, तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो जाती है। हेमपुष्पा सिरप एक आयुर्वेदिक औषधि होने के कारण बहुत कम दुष्परिणाम इसके देखे गए हैं।

हेमपुष्पा सिरप के उपयोग –

हेमपुष्पा सिरप का निर्माण खासतौर पर महिलाओं के लिए किया गया है यह महिलाओं को अंदरूनी शक्ति प्रदान करती है व शरीर में चुस्ती फुर्ती लाती है। हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से महावारी के दौरान होने वाली कमजोरी से बचा जा सकता है। इसके साथ ही यह रक्त को साफ करने का काम भी करती है। माहवारी के समय होने वाले दर्द से भी हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से छुटकारा पाया जा सकता है।

हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से शरीर में हार्मोन बैलेंस रहते हैं। जिस से माहवारी के दौरान होने वाली कोई भी परेशानी से लड़ा जा सकता है। इसके साथ ही अनियमित माहवारी से भी बचा जा सकता है। महिलाओं द्वारा इसका सेवन करने से शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। इन सब चीजों के अलावा हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अल्सर या फिर खराब पाचन क्रिया भी ठीक करने में मदद मिलती है।

हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है क्योंकि इसमें अश्वगंधा जैसी औषधि पाई जाती है। इसके साथ ही यह नर्वस सिस्टम कार्यप्रणाली को भी अच्छा करता है। हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से पेशाब से जुड़ी समस्याएं जैसे बार-बार पेशाब आना या पेशाब के दौरान जलन होना में भी राहत पाई जा सकती है। क्योंकि इसमें पुनर्नवा और गोखरू जैसी औषधियां पाई जाती है।

जिस प्रकार हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं उसी तरह से जहां एक और हेमपुष्पा सिरप पीने के इतने फायदे हैं वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो भी आपको इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

हेमपुष्पा सिरप के फायदे और नुकसान | Hempushpa Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei
हेमपुष्पा सिरप | Hempushpa Syrup

हेमपुष्पा सिरप के फायदे (Benefits of Hempushpa Syrup in hindi) –

  • हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से रक्त साफ होता है।
  • महिलाओं द्वारा हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से हार्मोन संतुलित रहते हैं।
  • हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से माहवारी की अनियमितता जैसी समस्या दूर हो सकती है।
  • पेशाब संबंधी परेशानियों में भी हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से राहत मिलती है।
  • हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
  • हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
  • हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से माहवारी के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

हेमपुष्पा सिरप के नुकसान (Side effects of Hempushpa Syrup in hindi) –

  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  • गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़े – नीरी सिरप के फायदे और नुकसान | Neeri Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

शंखपुष्पी सिरप के फायदे और नुकसान | Shankhpushpi Syrup ke fayde or nuksan hindi mei

हेमपुष्पा सिरप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

हेमपुष्पा सिरप पीने से क्या होता है?

हेमपुष्पा सिरप पीने से माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

क्या हेमपुष्पा वजन बढ़ाता है?

जी हां, हेमपुष्पा सिरप का सेवन करने से वजन बढ़ाने में सहायता मिलती है।

हेमपुष्पा सिरप कैसे पिया जाता है?

हेमपुष्पा सिरप को आप खाने बाद ले सकते हैं। इसे दिन में दो बार पियें।

निष्कर्ष –

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। हेमपुष्पा सिरप के बारे में तमाम जानकारियां जैसे हेमपुष्पा सिरप के फायदे नुकसान, इसके उपयोग आदि हम आपको देने में सक्षम रहे होंगे, लेकिन यदि फिर भी आपको कोई सवाल या कोई बात है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *