हाथ कटा हुआ निशान हफ़्तों में करें ठीक | Hath Kata Hua Nishan Hafton Mein Karein Thik Hindi mei

हाथ कटा हुआ निशान हफ़्तों में करें ठीक | Hath Kata Hua Nishan Hafton Mein Karein Thik Hindi mei

Table of Contents

हाथ कटा हुआ निशान हफ़्तों में करें ठीक | Hath Kata Hua Nishan Hafton Mein Karein Thik Hindi mei

कई बार काम करते वक्त हाथ में चोट लग जाती है, जिसकी वजह से हाथ पर कटा हुआ निशान अक्सर रह जाता है। कई बार हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं किन्तु इस वजह से यह निशान हाथों पर रह ही जाता है। ऐसे हाथ कटे निशान आपकी सुंदरता को खराब करते हैं और हाथों में किसी दाग धब्बों जैसे दिखते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए यह लेख लेकर आये हैं, जिसमें हम आपको बताएंगे कि हाथ कटे हुए निशान को ठीक करने के घरेलू तरीके क्या क्या है।

हाथ कटा हुआ निशान हफ़्तों में करें ठीक | Hath Kata Hua Nishan Hafton Mein Karein Thik Hindi mei

हाथ पर कटे हुए यह निशान वैसे तो कई बार अपने आप ही धुंधले हो जाते हैं किन्तु कई बार यह त्वचा पर अलग ही अजीब दिखाई देते हैं। इसलिए इन्हें ठीक करना ही बेहतर उपाय है। यह निशान घरेलू उपचार से धीरे धीरे कम हो जाते हैं और लगातार उपचार करने पर एक समय ऐसा भी आता है कि यह बिलकुल गायब ही हो जाते हैं, तो आइये अब जानते हैं हाथ कटे हुए निशान को ठीक करने के घरेलू उपाय क्या क्या है –

हाथ कटा हुआ निशान के घरेलू उपाय –

1. टमाटर –

टमाटर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह नई त्वचा को जल्दी बनाने में मदद करता है। इसलिए टमाटर का उपयोग करके आप हाथ पर कटे हुए निशान को ठीक कर सकते हैं। टमाटर का उपयोग करने के लिए आप टमाटर का रस सीधे निशान पर लगा सकते हैं, इसे 15 से 20 मिनट लगा कर धो लें।

2. आलू –

आलू पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमे विटामिन सी होता है जो त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है। इसमें कोलेजन बूस्टिंग प्रॉपर्टी भी होती है, जो निशान को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। आलू का उपयोग कटे हुए निशान पर करने के लिए आलू का रस निकाल लें फिर इसे निशान पर 15 से 20 मिनट लगा कर छोड़ दें और उसके बाद धो लें।

3. एलोवेरा –

एलोवेरा त्वचा को हील करने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होती है, जो त्वचा के निशान को ठीक करने में सहायता करती है। एलोवेरा में हाइड्रेटिंग करने के गुण भी मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। इसलिए एलोवेरा का इस्तेमाल हाथ पर कटे हुए निशान पर करने से यह जल्दी ठीक होता है। एलोवेरा जेल को निशान पर क्रीम की तरह लगा कर छोड़ दें।

4. चंदन –

चंदन का उपयोग वर्षों से त्वचा पर किया जा रहा है, इसमें मौजूद एसेंशियल ऑइल त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। चंदन में एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पायी जाती है, जो निशान को कम करने में काफी हद तक मदद करती है। इसके साथ ही चंदन में कूलिंग और सूथिंग प्रॉपर्टी भी पायी जाती है। चंदन का उपयोग हाथ कटे हुए निशान पर करने के लिए चन्दन पाउडर का पेस्ट गुलाबजल के साथ बना कर निशान पर ओवरनाइट लगा कर रख सकते हैं।

5. हल्दी –

हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पायी जाती है। यह त्वचा के दाग धब्बों और निशानों को कम करने में बेहद मदद करती हैं। यह त्वचा की चमक को भी बढ़ाती है। हल्दी का पेस्ट दूध या गुलाबजल के साथ मिला कर निशान पर लगाइये और इसे सूखने के बाद इसे साफ़ पानी से धो लें।

6. खीरा –

खीरा त्वचा को पर्याप्त हाइड्रेशन देता है, इसके साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसके कारण यह निशान को ठीक करने में सक्षम होता है। इसका कूलिंग इफ़ेक्ट निशान को ठीक करने में मदद करते हैं। खीरे का उपयोग निशान पर करने के लिए इसके रस को सीधे निशान पर लगा लें और 15 – 20 मिनट बाद इसे साफ़ पानी से धो लें।

7. केले का छिलका –

पके हुए केले के छिलकें में इतने सारे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बेहद अच्छे होते हैं। यह त्वचा को नमी देने में सक्षम है, इसके साथ ही यह मृत कोशिकाओं को हटा कर नई त्वचा के निर्माण में भी मदद करते हैं। इन्ही कारणों की वजह से केले के छिलके निशान को ठीक करने के लिए बेहद अच्छा उपाय है, इसके लिए केले के छिलके को निशान पर थोड़ी देर रगड़ कर छोड़ दें और फिर 10 – 15 मिनट बाद त्वचा को साफ़ पानी से धो कर साफ़ कर लें।

हाथ कटा हुआ निशान ठीक करने के लिए कुछ क्रीम्स –

1. मेडेरमा एडवांस्ड प्लस स्कार जेल (Mederma Advanced Plus Scar Gel) –

यह जेल खास तौर पर निशानों को ठीक करने के लिए बनाया गया है। इसे सेप्लीन और प्याज का अर्क इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसे नए और पुराने दोनों तरह के निशानों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस जेल का दावा है कि यह 4 से 8 हफ्तों में निशान को पूरी तरह से ठीक कर सकता है। फोटो के नीचे चेक प्राइज बटन को क्लिक करके आप इसकी कीमत जान सकते हैं।

हाथ कटा हुआ निशान हफ़्तों में करें ठीक | Hath Kata Hua Nishan Hafton Mein Karein Thik Hindi mei

2. रिवेला डर्मासाइंस एएचए बीएचए स्कार एंड स्पॉट करेक्शन जेल (Rivela Dermascience AHA BHA Scar and Spot Correction Gel) –

रिवेला का यह क्रीम डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड क्रीम हैं। यह त्वचा के दाग धब्बों और निशानों को ठीक करने के लिए बनाया गया है। यह पेराबीन और एसएलएस जैसे केमिकल से फ्री क्रीम है। इसमें नायसिनमाइड, सैलिसिलिक एसिड और ग्लायकोलिक एसिड जैसे तत्व मौजूद हैं, जो निशान को कम करने में मदद करता हैं। आप इसकी कीमत फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके पता कर सकते हैं।

हाथ कटा हुआ निशान हफ़्तों में करें ठीक | Hath Kata Hua Nishan Hafton Mein Karein Thik Hindi mei

3. स्कार्गो एंटी स्कार जेल (Scargo Anti-Scar Gel) –

इस क्रीम का मुख्य घटक सेरामाइड है, जो त्वचा के लिए फायेदमंद है। इसका इस्तेमाल दिन में 2 बार निशान पर करने से निशान जल्दी ठीक हो जाता हैं। इसकी कीमत जानने के लिए फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करें।

हाथ कटा हुआ निशान हफ़्तों में करें ठीक | Hath Kata Hua Nishan Hafton Mein Karein Thik Hindi mei

यह भी पढ़ें –

हाथ पैर में जलन एवं थकान के कारण

पिचके गालों को भरने के उपाय

सोते समय हाथ पैर सुन्न होने के कारण एवं उपाय

इस लेख से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

हाथों पर निशान ठीक हो जाते हैं?

जी हाँ हाथों पर बने हुए चोट के निशान घरेलू उपाय करके ठीक हो सकते हैं।

कटे हुए निशान को कैसे दूर करें?

कटे हुए निशान को दूर करने के लिए आप घरेलू उपाय जैसे टमाटर का रस, आलू का रस, केले के छिलके इत्यादि चीजों का उपयोग कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी से लेने के लिए इस लेख को पढ़ें।

कटे हुए निशान को कैसे हटाएँ?

कटे हुए निशान को हटाने के लिए आप घरेलू उपाय जैसे टमाटर का रस, आलू का रस, केले के छिलके इत्यादि चीजों का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही बाजार में कुछ क्रीम्स भी मौजूद हैं जिनकी मदद से आप कटे हुए निशान को ठीक कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी से लेने के लिए इस लेख को पढ़ें।

निष्कर्ष –

उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और हाथ पर कटे हुए निशान को ठीक करने के सभी उपायों की जानकारी हम आपको दे पाए होंगे। इन उपायों को नियमित रुप से आप निशान कुछ ही हफ्तों में कम हो जाएगा। ध्यान रहे किसी भी घरेलू उपाय का उपयोग निशान पर करने से पहले पैच टेस्ट जरुर करें।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *