ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान | Glycerin ke fayde aur nuksan hindi mei
हैलो दोस्तों, आज हम ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान पर चर्चा करेंगे। ग्लिसरीन को शुगर से फर्मेंट करके बनाया जाता है, जिसे एक ट्राईहाइड्रोक्सी शुगर अल्कोहल भी कहा जा सकता है। यह एक ट्रांसपेरेंट चिपचिपा लिक्विड होता है, जिसकी कोई गंध नहीं होती है। इसका स्वाद मीठा होता है। इसे ग्लिसरोल भी कहा जाता है। यह ऑर्गेनिक उत्पाद होता है, जिसका उपयोग खाने में मिठास, दवाई और कॉस्मेटिक उद्योगों में किया जाता है। हम सभी जानते हैं कि ग्लिसरीन के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है।
हम ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर बेइंतेहा खर्चा करते हैं इसके विपरीत ग्लिसरीन का उपयोग करने से त्वचा और बाल दोनों की सेहत अच्छी रहती है और यह काफी सस्ते में भी आ जाती है। ग्लिसरीन त्वचा को नमी देने के साथ-साथ इसे सॉफ्ट भी बनाती है। इसके साथ ही यह स्किन के पीएच बैलेंस को संतुलित बनाए रखती है। ग्लिसरीन में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नहीं होती है।
ग्लिसरीन त्वचा को अच्छी सेहत देने के साथ-साथ त्वचा की रक्षा भी करता है। मेकअप लगाने से पहले यदि आप त्वचा पर ग्लिसरीन लगा लें तो यह मेकअप से होने वाले साइड इफेक्ट से बचाता है। खुजली, रैशेज जैसी समस्या में भी ग्लिसरीन का उपयोग करने से काफी फायदा मिलता है। गुलाब जल के साथ ग्लिसरीन का उपयोग करने से कील मुहांसों जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसी के साथ मुल्तानी मिटटी के साथ ग्लिसरीन का उपयोग करने से ब्लैक हेड्स की समस्या में भी राहत मिलती है।
ग्लिसरीन त्वचा के साथ-साथ बालों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छी होती है। बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करने के लिए ग्लिसरीन सबसे बेहतर उपाय है। इसी के साथ दो मुहे बाल और डैंड्रफ की समस्या को भी ग्लिसरीन के इस्तेमाल से ठीक किया जा सकता है। बालों में ग्लिसरीन का उपयोग करने के लिए बराबर मात्रा में ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल को एक स्प्रे बॉटल में मिला लें फिर इससे बालों पर स्प्रे करें। इसके आधे घंटे बाद हल्के शैंपू से इसे धो लें।
हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं, इसी तरह ग्लिसरीन के जहां इतने फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी है। मौखिक रूप से ग्लिसरीन का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, क्यूंकि यह नमी को अवशोषित करता है। सेंसिटिव स्किन के लोगों को ग्लिसरीन के इस्तेमाल से जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती है।


ग्लिसरीन के फायदे (Benefits of Glycerin in hindi) –
- ग्लिसरीन का इस्तेमाल त्वचा पर करने से यह वातावरण में से नमी को अवशोषित करके त्वचा को नमी प्रदान करता है।
- ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से त्वचा का पीएच बैलेंस संतुलित बना रहता है।
- खुजली, जलन, रैशेज की समस्या में भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से राहत मिलती है।
- ग्लिसरीन का उपयोग नाइट क्रीम के रूप में करने से कील मुंहासे और उनसे होने वाले दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।
- मुल्तानी मिट्टी के साथ ग्लिसरीन का उपयोग करने से ब्लैकहेड की समस्या से भी निजात पाई जा सकती है।
- ग्लिसरीन में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है यह त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस होने से बचाती है।
- बालों को कंडीशन करने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग किया जाता है।
- एलोवेरा के साथ ग्लिसरीन का उपयोग करने से डैंड्रफ की समस्या में राहत मिलती है।
ग्लिसरीन के नुकसान (Side effects of Glycerin in hindi) –
- त्वचा पर ग्लिसरीन का ज्यादा उपयोग करने से जलन की समस्या हो सकती है।
- मौखिक रूप से ग्लिसरीन का सेवन करने से घबराहट हो सकती है।
- ग्लिसरीन का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है।
- ग्लिसरीन का इस्तेमाल चेहरे पर करने से आंखों में जलन भी हो सकती है।
ग्लिसरीन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
ग्लिसरीन कब लगाना चाहिए?
रात को सोने के समय ग्लिसरीन का उपयोग करना त्वचा के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
गर्मियों में ग्लिसरीन का उपयोग कैसे करें?
गर्मियों में ग्लिसरीन का उपयोग गुलाब जल के साथ करना चाहिए।
ग्लिसरीन से चेहरा कैसे साफ करें?
कॉटन बॉल को ग्लिसरीन में भिगोकर चेहरे को साफ करें।
इन्हे भी पढ़े – एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान | Aloevera Gel ke fayde aur nuksan hindi mei
वैसलीन बॉडी लोशन के फायदे हिंदी में | Vaseline body lotion ke fayde hindi mei
भारत में सबसे अच्छे सनस्क्रीन लोशन कौन कौन सें हैं? Bharat mei sabse achche sunscreen lotion kon kon se hai?
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।