घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei

घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei

घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei

हेलो दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं (Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei), के बारे में। अक्सर हमें यह दूविधा होती है कि खाने में क्या बनाये। कभी घर पर कोई सब्ज़ी न हो तो आप क्या क्या खाने में बना सकते हैं, आज यही सब हम इस लेख में बताएंगे। हमारा किचन ऐसी कई चीजें रखता है, जिन्हे हम सब्ज़ी की तरह बना कर रोटी के साथ खा सकते हैं। तो आइये जानते हैं घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं (Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei) (घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei)

घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei

1. पापड़ की सब्ज़ी-

सामग्री –

  • 2 – 3 मूंग या चना के पापड़
  • 2 टेबलस्पून लहसुन – अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा प्याज बारीक़ कटा हुआ
  • 1 टमाटर बारीक़ कटा हुआ
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
  • 1 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि –

  1. सबसे पहले पापड़ को लम्बी लम्बी स्ट्रिप्स में काट कर तवे पर सेक कर पका लेंगे और अलग रख देंगे।
  2. अब कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे मध्यम फ्लेम पर।
  3. तेल गर्म होने के बाद इसमें हींग डालेंगे।
  4. हींग डालने के तुरंत बाद कढ़ाई में प्याज डालेंगे और हल्का भूरा होने तक भूनेंगे।
  5. प्याज भुनने के बाद इस मिश्रण में अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे।
  6. इस मिश्रण को अच्छे से भूनेंगे।
  7. यदि आपको लगता है कि मिश्रण कच्चा है किन्तु जल रहा है तो इसमें हल्का सा पानी डाल कर इसे तब तक भुने जब तक इसका कच्चापन नहीं चला जाता।
  8. मिश्रण के अच्छे से पक जाने के इसमें सूखे मसाले यानि हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
  9. इन मसालों को तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग नहीं दिखने लग जाता।
  10. अब इसमें टमाटर डाल देंगे और इन्हे मैश होने तक पकाएंगे।
  11. मसाले पकने के बाद इसमें पानी और नमक डाल दें और इसमें उकाल आने तक पकाएं।
  12. इसके बाद इसमें पापड़ के टुकड़े डाल कर 2 मिनट ढंक कर पकाएं।
  13. अब गैस बंद कर दें और धनिया डाल कर सब्ज़ी को सर्व करें।

(घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei)

2. सूखा बेसन –

सामग्री –

  • 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
  • 2 – 3 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
  • 1/2 कप बेसन
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 कप पानी पानी
  • 1 टेबलस्पून बारीक़ कटा धनिया
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि –

  1. बेसन की सब्ज़ी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे।
  2. तेल गर्म होने के बाद इसमें प्याज डाल कर पकाएंगे।
  3. प्याज के ट्रांसपेरेंट होने के बाद इसमें हरी मिर्च डालेंगे।
  4. जब प्याज अच्छे सुनहरे हो जाएं तो इसमें बेसन डाल कर बेसन को प्याज के इस मिश्रण के साथ भूनेंगे।
  5. बेसन से कच्चेपन की महक चली जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी मिलेंगे।
  6. पानी के अच्छे से कटने तक इस सब्ज़ी को 5 – 10 मिनट चलाते हुए पकाएंगे।
  7. अब गैस बंद कर दें और धनिया डाल कर सब्ज़ी को सर्व करें।

(घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei)

3. सेव लहसुन की चटनी –

सामग्री –

  • 1/2 कप सेव
  • 3 – 4 लहसुन की कली
  • 1/2 टीस्पून काला नमक

बनाने की विधि –

सेव लहसुन की चटनी बनाने के लिए तीनों सामग्री यानि लहसुन, सेव और काले नमक को खरड़ या मसाला बनाने के पत्थर पर कूट लें और तब तक कूटे जब तक तीनों चीजें एक सार ना हो जाएं। ध्यान रहे इन्हें मिक्सर में ना घुमाए क्यूंकि मिक्सर में वह स्वाद नहीं आएगा।

(घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei)

4. सेव की सब्ज़ी –

सामग्री –

  • 1/2 कप मोटी सेव
  • 2 बारीक़ कटी हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक कूटा हुआ
  • 2 टमाटर (1 बारीक़ कटा हुआ और 1 मध्यम साइज का कटा हुआ)
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
  • 3/4 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि –

  1. कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे।
  2. तेल गर्म होने के बाद इसमें राई – जीरा और हींग डालेंगे।
  3. इसके बाद इसमें कूटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डाल कर भूनेंगे।
  4. अदरक अच्छे से भुनने के बाद इसमें टमाटर और नमक डालेंगे।
  5. टमाटर अच्छे से पकने के बाद इस मिश्रण में सूखे मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालेंगे।
  6. इन मसालों को तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग नहीं दिखने लग जाता।
  7. अब इसमें पानी डाल कर उकाला ले लेंगे।
  8. पानी में उकाल आने के बाद इसमें सेव डाल कर 1 मिनट ढंक कर पकाएंगे।
  9. अब गैस बंद कर दें और धनिया डाल कर सब्ज़ी को सर्व करें।

(घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei)

5. कढ़ी –

सामग्री –

  • 1 कप पकोड़े या 1 कप बूंदी
  • 1/2 कप बेसन
  • 1 कप दही या छाछ
  • 1 टेबलस्पून कड़ी पत्ता
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 2 टेबलस्पून लहसुन – अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा प्याज बारीक़ कटा हुआ
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 1 चुटकी हींग
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
  • 1 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि –

  1. सबसे पहले दही या छाछ में बेसन घोल कर एक कटोरे में रख लेंगे।
  2. अब कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे।
  3. तेल गर्म होने के बाद इसमें राई, जीरा, कड़ी पत्ता और हींग का तड़का लगाएंगे।
  4. तड़का लगाने के तुरंत बाद कढ़ाई में प्याज डालेंगे और हल्का भूरा होने तक भूनेंगे।
  5. प्याज भुनने के बाद इस मिश्रण में अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे।
  6. इस मिश्रण को अच्छे से भूनेंगे।
  7. यदि आपको लगता है कि मिश्रण कच्चा है किन्तु जल रहा है तो इसमें हल्का सा पानी डाल कर इसे तब तक भुने जब तक इसका कच्चापन नहीं चला जाता।
  8. मिश्रण के अच्छे से पक जाने के इसमें सूखे मसाले यानि हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
  9. इन मसालों को तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग नहीं दिखने लग जाता।
  10. मसाले पकाने के बाद इसमें दही और बेसन का मिश्रण डालें।
  11. अब इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर उकाला आने तक पकाएं।
  12. अब इस मिश्रण में पकोड़े या बूंदी डाल कर 2 मिनट ढंक कर पकाएं।
  13. अब गैस बंद कर दें और धनिया डाल कर सब्ज़ी को सर्व करें।

(घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei)

6. बेसन गट्टे –

ग्रेवी की सामग्री –

  • 2 टेबलस्पून लहसुन – अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा प्याज बारीक़ कटा हुआ
  • 1 टमाटर बारीक़ कटा हुआ
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
  • 1 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार

बेसन गट्टे की सामग्री –

  • 1/2 कप बेसन
  • 1/4 कप पानी
  • 1 टीस्पून तेल
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन
  • नमक स्वादानुसार

बेसन गट्टे बनाने की विधि –

  1. बेसन में तेल, नमक, लाल मिर्च, अजवाइन डाल कर मिला लें।
  2. अब इस मिश्रण में पानी डाल कर आटा जैसे इस मिश्रण को एक सार कर लें।
  3. अब इसको चकले पर रख कर उँगलियों की मदद से घुमाते हुए लम्बा और घुमाइए और फिर इनके छोटे टुकड़े कर लीजिये।
  4. अब कढ़ाई में 2 कप पानी और 1 चुटकी नमक डाल कर इसे उबालें।
  5. पानी में उकाल आने के बाद इसमें बेसन गट्टे डाल कर इन्हें 5 मिनट ढंक कर पकाएं।
  6. अब गैस बंद करके बेसन गट्टों को पानी से निकाल अलग एक बर्तन में रख लें।

बेसन गट्टे की सब्ज़ी की विधि –

  1. कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे मध्यम फ्लेम पर।
  2. तेल गर्म होने के बाद इसमें हींग डालेंगे।
  3. हींग डालने के तुरंत बाद कढ़ाई में प्याज डालेंगे और हल्का भूरा होने तक भूनेंगे।
  4. प्याज भुनने के बाद इस मिश्रण में अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे।
  5. इस मिश्रण को अच्छे से भूनेंगे।
  6. यदि आपको लगता है कि मिश्रण कच्चा है किन्तु जल रहा है तो इसमें हल्का सा पानी डाल कर इसे तब तक भुने जब तक इसका कच्चापन नहीं चला जाता।
  7. मिश्रण के अच्छे से पक जाने के इसमें सूखे मसाले यानि हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
  8. इन मसालों को तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग नहीं दिखने लग जाता।
  9. अब इसमें टमाटर डाल देंगे और इन्हे मैश होने तक पकाएंगे।
  10. मसाले पकने के बाद इसमें पानी और नमक डाल दें और इसमें उकाल आने तक पकाएं।
  11. अब इसमें बेसन गट्टे डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।
  12. अब गैस बंद कर दें और धनिया डाल कर सब्ज़ी को सर्व करें।

(घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei)

7. अंडा –

अंडा एक ऐसी चीज है जिसे कई तरह से पका कर खाया जा सकता है। इससे ऑमलेट बनाया जा सकता है, इसकी प्याज़ और हरी मिर्च के साथ भुर्जी बनाई जा सकती है। इसके साथ ही इसकी सब्ज़ी भी बनाई जा सकती है। अंडे की सब्ज़ी बनाने के लिए आपको ठीक वैसी ही ग्रेवी तैयार कर लेनी है जैसी बेसन गट्टे की सब्ज़ी के लिए होती है। और फिर अंत में इसमें बेसन गट्टे की जगह उबले हुए अंडे डाल देंगे और बन गयी अंडा करी। इसके साथ ही अंडे के कई फायदे भी शरीर को मिलते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं तो हमारा यह नीचे दिया हुआ लेख पढ़ सकते हैं। (घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं | Ghar par koi sabzi na ho to kya banae hindi mei)

उबला अंडा खाने के फायदे और नुकसान

उम्मीद करती हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपके घर पर कोई सब्जी न हो तो आप भी इनमे से कोई एक डिश बना कर खा सकते हैं। यह सभी डिश खाने में स्वादिष्ट है और आप इसे रोटी या फिर चावल के साथ खा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *