गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है | Garmiyon mei ghade ka jal thanda kyon hota hai
हेलो दोस्तों, आज हम इस लेख में गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है (Garmiyon mei ghade ka jal thanda kyon hota hai) के बारे में बात करेंगे। जी हाँ, गर्मियों का मौसम अपने उच्च स्तर पर है, इस जलती हुई गर्मी में मिट्टी का मटका यानि घड़े का ठंडा ठंडा पानी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। परन्तु क्या आपने कभी सोचा है की इतनी गर्मी में भी घड़े का जल ठंडा क्यों होता है? अगर हाँ तो चलिए जानते हैं गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है (Garmiyon mei ghade ka jal thanda kyon hota hai) (गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है | Garmiyon mei ghade ka jal thanda kyon hota hai )
गर्मी के मौसम में ज्यादातर छोटे शहरों, कस्बों और गांव में आज भी फ्रिज की बजाए मिट्टी के घड़े का उपयोग पानी रखने के लिए किया जाता है। जहाँ एक ओर फ्रिज में पानी तुरंत ठंडा हो जाता है, वहीं दूसरी ओर इस पानी को पीने के काफी नुकसान भी हैं। इसके ठीक विपरीत मिट्टी का घड़ा जल को प्राकृतिक रुप से ठंडा रखता है और इसके साथ ही इस पानी के कई सारे शारीरिक लाभ भी होते हैं। गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है इसके बारे में अब हम विस्तार से जानते हैं – (गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है | Garmiyon mei ghade ka jal thanda kyon hota hai )
गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है (Garmiyon mei ghade ka jal thanda kyon hota hai )
गर्मियों में वातावरण में जलवाष्प यानि वाटर वेपर (water vapor) कम होती है यानि जिस तरह मानसून में वातावरण में नमी होती है, इसके विपरीत गर्मी में यह नहीं होता है। यही कारण है कि गर्मियों में वाष्पन की दर बढ़ जाती हैं यानि रेट ऑफ़ एवापोरशन बढ़ जाती हैं। इसी सिद्धांत पर गर्मियों में मिट्टी के घड़े का जल ठंडा रहता है। दरअसल मिट्टी के घड़े में छोटे छोटे छेद होते हैं जो हमें दिखाई नहीं देते हैं, जब हम घड़े में पानी डालते हैं तो इन छेदों में से पानी रिस कर बाहर घड़े की बाहरी सतह पर जमा हो जाता है। अब क्यूंकि बाहर जमे हुए इस जल को वाष्पित होकर वातावरण में जाना है, तो इस उद्देश्य के लिए यह बाहर जमा हुआ जल गर्मी को खींचता है, जिससे घड़े का तापमान लगातार कम होता जाता है। इसी वजह से गर्मियों में घड़े का जल ठंडा होता है। (गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है | Garmiyon mei ghade ka jal thanda kyon hota hai )


यह भी पढ़ें –
चेहरे पर पिम्पल बार बार क्यों होते हैं https://beautyguruji.com/chehre-par-bar-bar-pimples-kyon-hote-hein-hindi-mei/
चलते चलते हम यह भी जान लेते हैं कि मिट्टी के घड़े से पानी पीने के क्या क्या फायदे हैं –
मिट्टी के घड़े से पानी पीने के फायदे –
- मिट्टी के घड़े का पानी एल्कलाइन होता है।
- मिट्टी के घड़े में पानी रखने से पानी का ph लेवल संतुलित रहता है।
- पानी जो मिट्टी के घड़े का हो, यह डाइजेशन में भी मदद करता है।
- मिट्टी के घड़े में रखा हुआ पानी केमिकल फ्री होता है।
- मिट्टी के घड़े में जो पानी मौजूद होता है, यह पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, मेग्नीशियम और फास्फोरस आदि से भरपूर होता है।
- फ्रिज के पानी की तुलना में घड़े का ठंडा पानी सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होता है।
- गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू से बचने के लिए मिटटी के घड़े का पानी सबसे बेहतर होता है।
इसी लेख से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
गर्मियों में कौन सा पानी अच्छा है?
गर्मियों में मिट्टी के घड़े का पानी पीने के लिए सबसे अच्छा है।
मटका के पानी को ठंडा कैसे रखते हैं?
मटका के पानी को ठंडा रखने के लिए इसे ऐसी जगह पर रखें जहाँ हवा आती हो, इसके साथ ही इस पर कपड़ा लपेट कर रखने से भी पानी ठंडा रहेगा।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।