गन्ने के रस के फायदे और नुकसान | Ganne ke ras ke fayde aur nuksan hindi mei
गर्मियों की बात हो और गन्ने के रस का ज़िक्र न आये ऐसा हो ही नहीं सकता। जी हाँ दोस्तों इस लेख में हम बात करने जा रहे है गन्ने और गन्ने से बने ताज़े रस की। गर्मियों में गन्ने का जूस न सिर्फ प्यास को बुझाता है, बल्कि अपने औषधीय गुण के कारण शरीर को कई तरह से फायदा भी पहुँचाता है। गन्ने का वनस्पतिक नाम Saccharum officinarum है। आपको जानकार हैरानी होगी कि गन्ने के रस का सेवन आपको छोटी से छोटी बीमारी से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तक से बचा सकता है।
गन्ने का रस पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ उतना ही टेस्टी भी होता है। गन्ने के रस में पाए जाने वाले कई ऐसे पोषक तत्व है जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करते है। गन्ने को कई तरह से इस्तेमाल में लिया जाता है लेकिन खासतौर से इसका इस्तेमाल रस निकालने के लिए किया जाता है।
गन्ने का उत्पादन पुरे विश्व में ब्राज़ील के बाद दूसरे नंबर पे भारत देश में होता है। गन्ने का इस्तेमाल गुड़ और चीनी के निर्माण के लिए भी किया जाता है। गन्ने की खेती पुरे देश भर में लोगों के लिए रोज़गार के अवसर प्रदान करती है। तो, चलिए इस लेख में हम देखते है गन्ने से जुड़े फायदे और नुकसान के बारे में।

गन्ने के रस के फायदे (Ganne ke ras ke fayde) –
- गन्ने का रस गर्मियों का ख़ास पेय पदार्थ है जो शरीर को तरो ताज़ा रखने में मदद करता है।
- गन्ने के रस का इस्तेमाल पीलिया, बदहजमी और कई मूत्र रोगों के इलाज के रूप में किया जाता है।
- शरीर में लम्बे समय तक ऊर्जा बनाये रखने के लिए गन्ने का रस लाभकारी माना जाता है।
- गन्ने का रस शरीर को लम्बे समय तक हाइड्रेटेड रखना है और इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को काफी समय तक ऊर्जावान रखते है।
- इस रस में ट्रायसिन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी फ़र्क़ देखा गया है, लेकिन कैंसर एक जानलेवा बीमारी है सिर्फ गन्ने के रस से इसका इलाज़ नहीं किया जा सकता है इसलिए अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लेवें।
- गन्ने के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है।
- गन्ने के गुड़ पर एक शोध में मालूम किया गया है कि यह कई तरह के बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से छुटकारा दिला सकता है।
- गन्ने का जूस पीने से इसके फायदे बुखार कम करने में सहायक हो सकते है।
गन्ने के रस के नुकसान (Ganne ke ras ke nuksan) –
- गन्ना की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दियों में इसके सेवन से बचना चाहिए, वरना सर्दी-जुकाम का खतरा हो सकता है।
- सड़क किनारे बिकने वाले गन्ने के रस से बचना चाहिए क्योकि लापरवाही की वजह से इसमें कई तरह के हानिकारक कीटाणु हो सकते है।
- लम्बे समय तक रखे हुए गन्ने के रस से परहेज़ करना चाहिए क्योकि इसमें कई तरह के खराब बैक्टीरिया पनप सकते है इसलिए हमेशा ताजे गन्ने के रस का सेवन ही करना चाहिए।
इसे भी पढ़े – केले खाने के फायदे और नुकसान | Benefits and harms of eating Banana
1 कप (240 मि.ली) गन्ने के रस के पोषक तत्व –
कैलोरी | 183 |
शुगर | 50 ग्राम्स |
फाइबर | 0-13 ग्राम्स |
प्रोटीन | 0 ग्राम्स |
फैट | 0 ग्राम्स |
इसे भी पढ़े – सेब खाने के फायदे और नुकसान | Benefits and harms of eating apple in hindi
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।