गाय के दूध के फायदे और नुकसान | Gaay ke doodh ke fayde aur nuksan hindi mei

गाय के दूध के फायदे और नुकसान | Gaay ke doodh ke fayde aur nuksan hindi mei

गाय के दूध के फायदे और नुकसान | Gaay ke doodh ke fayde aur nuksan hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे गाय के दूध के फायदे और नुकसान के बारे में। गाय के दूध को एक आयुर्वेदिक दवाई कहा जा सकता है क्यूंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि गाय के दूध के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। गाय का दूध आसानी से किसी भी दूध डेयरी या किराने की दुकान पर पैकेट में मिल जाता है। किन्तु पैकेट की बजाय इसे सीधे फार्म से खुला लेना ज्यादा फायदेमंद होता है।

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर का ख्याल रखने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आज के जीवन में गाय के दूध का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुँचता है। दूध का इस्तेमाल करके कई चीजे जैसे मक्खन, पनीर, दही, मिल्कशेक, आइसक्रीम आदि बनाई जाती है। किन्तु सीधे तौर पर इसे पीना ज्यादा सेहतमंद होता है।

गाय, भैंस और बकरी के दूध के अलावा भी आजकल वीगन दूध यानी ऐसा दूध जो पशुओं द्वारा ना मिला हो, काफी चलन में है। यह दूध बादाम, सोया, काजू जैसी कई प्रकार की चीजों से निकालकर बनाया जाता है। इन्हीं सब चीजों के चलते आजकल गाय और भैंस के दूध की खपत में भारी मात्रा में कमी आई है। परंतु फिर भी भारत में अत्यधिक लोग गाय और दूध के भैंस का इस्तेमाल ही करते हैं। तो चलिए आज हम जानते हैं गाय के दूध के फायदे और नुकसान के बारे में।

गाय के दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटामिन A, विटामिन D, विटामिन B12, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, नियासिन, राइबोफ्लेविन आदि पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करना काफी सेहतमंद होता है। गाय के दूध में पाए जाने वाला विटामिन B12 पाचन क्रिया में सहायक होता है। एक कप गाय का दूध आपके शरीर में विटामिन B12 की आधी खपत को पूरा करने में सक्षम होता है। पाचन क्रिया के साथ-साथ विटामिन B12 शरीर में पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे अपच, गैस, कब्ज, दर्द आदि को ठीक करने में भी सहायक होता है।

गाय के दूध में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स, इम्यून सेल्स को अच्छा बनाने में सहायक होते हैं। इसलिए गाय का दूध पीने से शरीर में इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गाय के दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है। यह विटामिन आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए गाय के दूध का सेवन करने से आंखों से जुड़ी कई सारी समस्याएं जैसे रतोंधी, मोतियाबिंद आदि से बचा जा सकता है। गाय का दूध पीने से बच्चों का बौद्धिक और मानसिक विकास अच्छी तरह से होता है। (गाय के दूध के फायदे और नुकसान)

नियमित रूप से गाय का दूध पीने से शरीर में हड्डियां मजबूत होती हैं। क्योंकि गाय के दूध में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद पोषक तत्व माना जाता है। इसके साथ ही गाय के दूध में मैग्नीशियम भी होता है, यह भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सुबह गाय का दूध पीने से वजन कम करने में सहायता मिल सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे काफी वक्त तक भूख नहीं लगती है। इसके अलावा भी गाय के दूध के कई सारे शारीरिक फायदे हैं। (गाय के दूध के फायदे और नुकसान)

गाय के दूध का फायदा ना केवल इसका सेवन करने में है बल्कि इसके साथ-साथ इसका उपयोग त्वचा और बालों पर सीधे तौर पर भी किया जा सकता है। गाय का दूध त्वचा पर इस्तेमाल करने से इसमें पाए जाने वाला विटामिन A, रूखी और बेजान त्वचा को ठीक करके उसे नमी प्रदान करने में सहायक होता हैं। इसके साथ ही विटामिन D त्वचा को कसावट देता है। बालों में दूध के साथ अंडा मिलाकर लगाने से बालों में शाइन आती है और बालों की सेहत अच्छी होती है। (गाय के दूध के फायदे और नुकसान)

गाय के दूध के फायदे और नुकसान | Gaay ke doodh ke fayde aur nuksan hindi mei
गाय का दूध | Cow milk

गाय के दूध के फायदे (Benefits of Cow Milk in hindi) –

  • गाय के दूध का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।
  • नियमित रूप से गाय के दूध का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।
  • आंखों की सेहत के लिए गाय का दूध पीना अच्छा होता है।
  • नियमित रूप से गाय का दूध पीने से ह्रदय स्वस्थ रहता है।
  • गाय के दूध में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं।
  • गाय के दूध का सेवन करने से बच्चों में बौद्धिक एवं मानसिक विकास अच्छी तरह से हो पाता है।
  • स्वस्थ हड्डियों के लिए गाय के दूध का सेवन करना चाहिए।
  • सुबह गाय का दूध पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
  • रात के वक्त गाय का दूध पीने से मानसिक तनाव कम हो जाता है।
  • बालों एवं त्वचा के स्वास्थ्य के लिए गाय का दूध काफी फायदेमंद होता है।

गाय के दूध के नुकसान (Side effects of Cow Milk in hindi) –

  • नवजात शिशु को गाय के दूध का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करवाना चाहिए।
  • शुगर के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही गाय के दूध का सेवन करना चाहिए।
  • एलर्जिक लोगों को गाय के दूध के सेवन से बचना चाहिए।

यह भी पढ़े – उबला अंडा खाने के फायदे और नुकसान | Ubla Anda khane ke fayde aur nuksan hindi mei

अंडे खाने के फायदे और नुकसान बताओ | Ande khane ke fayde aur nuksan batao

गाय के दूध से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

गाय का दूध कब और कैसे पीना चाहिए?

रात को सोने से पहले गाय का दूध हल्का गुनगुना पीने से शरीर को काफी फायदे मिलते हैं।

सबसे अच्छा दूध किसका होता है?

बूढ़े, बच्चों और वयस्कों के लिए गाय का दूध सबसे अच्छा होता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *