फिश ऑयल कैप्सूल के फायदे और नुकसान | Fish oil capsule ke fayde aur nuksan hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे फिश ऑयल कैप्सूल के फायदे और नुकसान के बारे में। फिश ऑयल कैप्सूल मछली के तेल का कैप्सूल होता है। आज कल इसका इस्तेमाल बेहद आम हो गया है। फिश ऑयल कैप्सूल में मुख्य रूप से ओमेगा 3 पाया जाता है इसके साथ ही इसमें विटामिन A, विटामिन D, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। फिश ऑयल कैप्सूल का इस्तेमाल मूल रूप से फिटनेस फ्रीक लोग करते हैं, जो एक्सरसाइज के साथ साथ फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करते है वजन कम करने के लिए।
फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करने से ह्रदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके साथ ही डेली बेसिस पर इसको खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।कभी-कभी शरीर में ऑटोइम्यून डिसऑर्डर नामक एक समस्या होने लगती है। इस समस्या में इम्यूनिटी सिस्टम हैल्थी सेल्स को ही खतम करने लगता हैं। फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करने से इस समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
फिश ऑयल कैप्सूल में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती है इसलिए इसका इस्तेमाल गठिया जैसी समस्या में करना भी लाभदायक हो सकता है। आंखों की सेहत के लिए भी फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करना लाभदायक होता है। यह आई साइट ठीक करने में काफी मदद करता है। कुछ शोधों में ऐसा पाया गया है कि फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करने से कनसेंट्रेशन पावर बढ़ती है। इसके साथ ही याद रखने की क्षमता भी बढ़ती है।
फिश ऑयल कैप्सूल एक एंटी स्ट्रेस के तौर पर भी काम करता है। इसका सेवन करने से मानसिक तनाव जैसी स्थिति में फायदा मिलता है। इसके साथ ही डिप्रेशन में भी फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। कई शोधों में यह साबित हुआ है कि फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करने से मनुष्य की मानसिक स्थिति में सकारात्मक प्रभाव सामने आए हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 मानसिक स्थिति ठीक करने में काफी फायदेमंद है। (फिश ऑयल कैप्सूल के फायदे और नुकसान)
फिश ऑयल कैप्सूल का ना केवल सेवन किया जा सकता है बल्कि त्वचा के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। यह त्वचा को जवां दिखाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह त्वचा के अन्य रोगों को ठीक करने में भी काफी मददगार होता है। बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फिश ऑयल कैप्सूल काफी लाभकारी होता है। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान फिश ऑयल बेहद लाभकारी होता है इसका उपयोग करने से गर्भपात जैसी स्थिति से बचा जा सकता है। इसके साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु के अच्छे मानसिक विकास के लिए भी फिश ऑयल का सेवन करना लाभदायक होता है। (फिश ऑयल कैप्सूल के फायदे और नुकसान)
जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह फिश ऑयल कैप्सूल के सेवन से जहां इतने फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। गंभीर बीमारियों के रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इसी के साथ एलर्जीक लोगों को भी इसका सेवन करने से जाहिर तौर पर बचना चाहिए। (फिश ऑयल कैप्सूल के फायदे और नुकसान)


फिश ऑयल कैप्सूल के फायदे (Benefits of Fish oil capsule in hindi) –
- फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए भी फिश ऑयल कैप्सूल अच्छा होता है।
- फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- गठिया की समस्या में फिश ऑयल कैप्सूल लाभदायक होता है।
- आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फिश ऑयल कैप्सूल अच्छा होता है।
- फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करने से कंसंट्रेशन पावर बढ़ती है।
- गर्भावस्था के दौरान फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करना फायदेमंद होता है।
- बालों एवं त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फिश ऑयल काफी फायदेमंद होता है।
फिश ऑयल कैप्सूल के नुकसान (Side effects of Fish oil capsule in hindi) –
- एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- गैस की परेशानी से पीड़ित लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- फिश ऑयल कैप्सूल का स्वाद अच्छा नहीं होता है, इससे घबराहट हो सकती है।
इन कैप्सूल्स के बारे में भी पढ़े – विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे और नुकसान | Vitamin E capsule khane ke fayde aur nuksan hindi mei
रिवाइटल h कैप्सूल खाने के फायदे और नुकसान | Revital H capsule khane ke fayde aur nuksan hindi mei
फिश ऑयल कैप्सूल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
फिश ऑयल कैप्सूल कब खाना चाहिए?
फिश ऑयल कैप्सूल डॉक्टर की सलाह पर ले सकते हैं।
फिश ऑयल कैप्सूल खाने से क्या फायदा होता है?
फिश ऑयल कैप्सूल में ओमेगा-3 अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है इससे शरीर को फायदा मिलता है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।