दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान

दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान | Doodh ki chai peene ke fayde aur nuksan hindi mei

दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान | Doodh ki chai peene ke fayde aur nuksan hindi mei

दूध की चाय यानि मिल्क टी, भारत में अधिकांश लोग दूध की चाय पीना बहुत पसंद करते हैं, लोग इसे शौक से पीते हैं। भारत में चाय की खेती मुख्य रूप से सबसे ज्यादा असम में होती है इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, सिक्किम, नागालैंड, उत्तराखंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, बिहार और उड़ीसा में भी चाय की खेती की जाती है। (दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान)

चाय बेसिकली कई प्रकार की होती है ब्लैक टी, ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, हर्बल टी और भी बहुत। लेकिन भारतीय लोग दूध की चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं, सुबह की नींद उड़ानी हो या सफर की थकान भारत में चाय एक एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं मानी जाती है। यहां लोग चाय पीने के इतने शौक़ीन है लेकिन इस दूध की चाय के फायदे तो ठीक है लेकिन उतने ही नुकसान भी है। आज हम इसी के बारे में जानेंगें। (दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान)

दूध की चाय का सबसे बड़ा फायदा यही है की इसे पीने के बाद मानसिक तनाव में राहत मिलती है। चाय में मौजूद कैफीन मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही कम फैट वाले दूध की चाय का सेवन करने से त्वचा को भी फायदा हो सकता है। हालाँकि इसका कोई प्रमाण नहीं है। कुछ लोग सुबह दूध की चाय का सेवन सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि मल निष्कासन की क्रिया अच्छे से हो सके। (दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान)

दूध की चाय कई तरह से से बनाई जा सकती है। जैसे इलायची डाल कर, अदरक डाल कर, दालचीनी और लौंग डाल कर। इसी तरह से विभिन्न चीजें डालने से इसके फायदे भी अलग अलग हो सकते हैं। अदरक वाली चाय का सेवन करने से सर्दी-जुखाम और खांसी में फायदा रहता है। इसके साथ ही यह जुकाम से होने वाले सर दर्द को भी कम करने में काफी असरदार होती है। इलायची वाली चाय भी सर दर्द कम करने में मदद करती है और मूड भी अच्छा करती है।

दूध की चाय पीने के फायदे जितने है उससे ज्यादा इसके नुकसान हैं। नियमित रूप से चाय का सेवन करने वाले लोगों को यदि किसी दिन उसी वक़्त चाय न मिले जिस वक़्त वो रोज़ चाय का सेवन करते हैं तो ऐसे में उन्हें सर दर्द और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियां हो सकती हैं। दूध की चाय शरीर में गर्मी पैदा करती है जिससे चेहरे पर पिम्पल्स की समस्या हो सकती है इसके साथ ही चाय की गर्मी से पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प्स बढ़ सकते हैं। दूध की चाय का सेवन पीरियड्स की अनियमितता को भी बढ़ाता है।

दूध की चाय का सेवन करने से गैस संबंधित परेशानिया हो सकती है। अधिक मात्रा में चाय का सेवन करने से पेट पर सूजन भी आ सकती है, यह सीने में जलन का कारण भी बन सकती है । खाना खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन करने से भोजन में होने वाले पौष्टिक तत्वों को शरीर ग्रहण नहीं कर पाता है। रात के वक़्त चाय का सेवन करने से इसमें मौजूद कैफीन की वजह से नींद आने में समस्या होती है। चाय के सेवन से वजन भी बढ़ सकता है। (दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान)

चाय पत्ती

दूध की चाय पीने के फायदे (Benefits of drinking milk tea in hindi)-

  • चाय पीने से मूड अच्छा होता है।
  • अदरक वाली दूध की चाय पीने से सर्दी जुकाम में राहत मिलती है।
  • चाय पीने से जुकाम के कारण होने वाले सर दर्द में आराम मिलता है।
  • कम फैट के दूध वाली चाय त्वचा के लिए अच्छी हो सकती है।

दूध की चाय पीने के नुकसान (Side effects of drinking milk tea in hindi)-

  • चाय शरीर में गर्मी पैदा करती है जिससे चेहरे पर पिम्पल्स की समस्या हो सकती है।
  • चाय की गर्मी से पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प्स बढ़ सकते हैं।
  • दूध की चाय का सेवन पीरियड्स की अनियमितता को भी बढ़ाता है।
  • दूध की चाय का सेवन करने से गैस संबंधित परेशानिया हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में चाय का सेवन करने से यह सीने में जलन का कारण भी बन सकती है।
  • मोटापे से जूझ रहे लोगों को चाय का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • चाय का सेवन करने से नींद न आने की समस्या होती है।

1 दिन में कितनी बार चाय पीना चाहिए?

एक दिन में दो से ज्यादा कप चाय नुकसानदायक हो सकती है।

चाय कितनी देर में खराब हो जाती है?

चाय बनने के आधा घंटे बाद खराब हो जाती है फिर इसे पीने के ज्यादा नुकसान होते हैं।

चाय पीने से मोटापा बढ़ता है क्या?

जी हां, दूध की चाय पीने से शरीर में फैट बढ़ता है।

मोटापा कम करने के लिए कौन सी चाय पीनी चाहिए?

मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

सुबह खाली पेट चाय पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट में और सीने में जलन हो सकती है। इसके साथ ही खाली पेट चाय पीने से पेट से जुडी समस्याएं जैसे अल्सर और गैस जैसी परेशानियां हो सकती है।

इसे भी पढ़े – अनानास खाने के फायदे और नुकसान | Ananas khane ke fayde aur nuksan hindi mei

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *