दूध दलिया खाने के फायदे | Doodh daliya khane ke fayde hindi mei

दूध दलिया खाने के फायदे | Doodh daliya khane ke fayde hindi mei

दूध दलिया खाने के फायदे | Doodh daliya khane ke fayde hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे दूध दलिया खाने के फायदे (Doodh daliya khane ke fayde hindi mei) के बारे में। दलिया औषधीय गुणों से भरपूर होती है। दलिया सबसे पौष्टिक आहारों में से एक माना जाता है। इसका सेवन करने के कई प्रकार के शारीरिक लाभ हैं। इस लेख में हम यही जानेंगे कि दूध दलिया खाने के फायदे क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है।

दलिया कई तरह के अनाजों के टुकड़ों जैसे गेंहू, मक्का, बाजरा, चावल आदि का मिश्रण होता है। भारत में मुख्य रूप से गेंहू का दलिया लगभग हर घर में पाया जाता है। भारतीय रसोई में कई सारे व्यंजन दलिया से बनाये जाते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं जैसे सादी खिचड़ी, मसाला खिचड़ी, खीर आदि। उबला हुआ दलिया खाने से बेहतर है, दलिया का कुछ व्यंजन बना कर खाया जाए। क्यूंकि उबला दलिया स्वादहीन होता हैं। दूध के साथ दलिया खाने के भी बेहद लाभ होते हैं। (दूध दलिया खाने के फायदे)

दलिया में कई तरह के पोषक जैसे प्रोटीन, आयरन, मैग्निशियम, ज़िंक, कॉपर, फाइबर, कार्बोहायड्रेट, फोलेट, कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। सुबह ब्रेकफास्ट के वक़्त दूध दलिया खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह न केवल अच्छे से पेट भरता है, बल्कि शरीर को दिनभर काम करने की ऊर्जा भी देता है। इसके साथ ही यह आसानी से पच भी जाता है। भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाने की वजह से दूध दलिया का सेवन करने से वजन कम करने में भी सहायता मिलती है। (दूध दलिया खाने के फायदे)

दूध दलिया का सेवन करने से कई तरह की दिल की बीमारियों से भी बचा जा सकता है, क्यूंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। नियमित रूप से दूध दलिया का सेवन करने से मधुमेह की बीमारी होने की संभावनाएं कम हो जाती है। इसके साथ ही मधुमेह में दूध दलिया का सेवन करने से शुगर संतुलित रखने में मदद मिलती है। दूध दलिया खाने से पेट अच्छी तरह से साफ़ होता है, जिससे कब्ज़ की समस्या में भी राहत मिलती है। (दूध दलिया खाने के फायदे)

दूध दलिया कैसे बनाए –

सबसे पहले एक कढ़ाई में एक चम्मच घी गर्म करेंगे। अब इसमें 2 से 4 लोंग का बगार लगा देंगे। लोंग की खुशबू आने के बाद इसमें एक कप दलिया डाल देंगे और हल्का भूरा होने तक भूनेंगे। अब इसमें दो कप पानी मिलाकर दलिया को तब तक तक पकाएंगे जब तक सारा पानी दलिया द्वारा सोख नहीं लिया जाता। जब दलिया का पानी पूरी तरह सूख जाए तो गैस बंद कर देंगे। अब गर्म मीठे किए हुए दूध को दलिया के साथ मिलाकर खाएंगे। (दूध दलिया खाने के फायदे)

दूध दलिया खाने के फायदे | Doodh daliya khane ke fayde hindi mei
दूध दलिया खाने के फायदे

दूध दलिया खाने के फायदे (Benefits of eating milk with daliya/bulgur wheat/broken wheat in hindi) –

  • वजन कम करने के लिए दूध दलिया का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।
  • दलिया का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।
  • हृदय के स्वास्थ्य के लिए दूध दलिया एक पौष्टिक आहार है।
  • दलिया का सेवन करने से पेट साफ होता है।
  • दलिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
  • शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए दलिया का सेवन किया जा सकता है।
  • दूध दलिया का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
  • दूध दलिया का सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
  • मानसिक तनाव में दूध दलिया का सेवन करने से फायदा मिलता है।

यह भी पढ़े – दलिया खाने के फायदे और नुकसान | Daliya khane ke fayde aur nuksan hindi mei

रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान | Raat ko doodh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

कॉफी पीने के फायदे और नुकसान | Coffee peene ke fayde aur nuksan hindi mei

चुकंदर और गाजर का जूस पीने के फायदे और नुकसान | Chukandar aur gajar ka juice peene ke fayde aur nuksan hindi mei

दूध दलिया से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

दूध दलिया कब खाना चाहिए?

सुबह नाश्ते के वक़्त दूध दलिया खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

रोजाना दलिया खाने से क्या होता है?

रोजाना दलिया का सेवन करने से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

खाली पेट दलिया खाने से क्या होता है?

खाली पेट दलिया खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *