दूध और मखाने खाने के फायदे | Doodh aur makhane khane ke fayde hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे दूध और मखाने खाने के फायदे (Doodh aur makhane khane ke fayde) के बारे में। मखाने बेहद हलके होते हैं, इसलिए इन्हे पौष्टिक माना जाता है। इसे खाने के कई फायदे है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि दूध और मखाने खाने के फायदे क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। (दूध और मखाने खाने के फायदे)
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर का ख्याल रखने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आज के जीवन में दूध और मखाने खाने के बेहद फायदे होते है। यह शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुँचता है। दूध का इस्तेमाल करके कई चीजे जैसे मक्खन, पनीर, दही, मिल्कशेक, आइसक्रीम आदि बनाई जाती है। किन्तु सीधे तौर पर इसे पीना ज्यादा सेहतमंद होता है। (दूध और मखाने खाने के फायदे)
मखाने खाने का चलन भारत में बहुत ज्यादा है जिन्हे अंग्रेजी में Fox nuts और Lotus seeds भी कहते है। मुख्य रूप से गर्भवती महिलाएं इसका सेवन करती है गर्भवस्था स्वस्थ रहने के लिए इसके बहुत फायदे हैं। मखाने सूखे मेवे की श्रेणी में आते हैं। इसे भुन कर नमक के साथ खाया जा सकता है इसकी खीर भी बनाई जाती है, इसे दूध में डाल कर भी खाया जाता है। मखाने को कमल के पौधे में खिलने वाले एक फूल से बनाया जाता है। भारत में इसकी खेती सबसे ज्यादा बिहार में की जाती है। (दूध और मखाने खाने के फायदे)
मखाना एक बेहद हल्का सूखा मेवा है जिसका सेवन करने से वजन कम करने में सहायता मिलती है। वहीं दूसरी और दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटामिन A, विटामिन D, विटामिन B12, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, नियासिन, राइबोफ्लेविन आदि पाए जाते हैं। इसलिए दूध और मखाने का सेवन एक साथ करना काफी सेहतमंद होता है। तो चलिए जानते हैं दूध और मखाने खाने के फायदे। (दूध और मखाने खाने के फायदे)

दूध और मखाने खाने के फायदे (Benefits of eating milk and makhana/Fox nuts in hindi) –
- मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इसलिए दूध और मखाने खाने से पेट अच्छी तरह साफ होता है और पाचन तंत्र अच्छा रहता है।
- ह्रदय का स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए दूध और मखाने खाने से काफी फायदा मिलता है।
- दूध और मखाना शरीर में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित करने में भी मदद करता है।
- दूध और मखाने खाने से हड्डियां मजबूत होती है, क्योंकि दोनों में ही भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
- दूध और मखाने दोनों में ही एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती है, जिससे शरीर के किसी भी अंग का दर्द कम किया जा सकता है।
- मखाने में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, इसलिए दूध और मखाने खाने से चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोका जा सकता है।
- बालों के स्वास्थ्य के लिए दूध और मखाने खाना फायदेमंद होता है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए मखाना बेहद फायदेमंद होता है।
- दूध और मखाने खाने से शारीरिक ऊर्जा मिलती है।
- में सोने से पहले दूध और मखाने खाने से अनिद्रा की समस्या में राहत मिलती है।
- शरीर में खून की कमी होने पर दूध और मखाने खाने से फायदा मिलता है।
यह भी पढ़े – चेहरे पर बेसन और दूध लगाने के फायदे | Chehre par besan aur doodh lagane ke fayde hindi mei
चेहरे पर टमाटर लगाने के फायदे | Chehre par tamatar lagane ke fayde hindi mei
मखाने खाने के फायदे और नुकसान | Makhane khane ke fayde aur nuksan hindi mei
दूध और मखाने खाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
मखाना को दूध में कैसे खाएं?
दूध उबाल कर उसमे मखाने डाल कर खाएं, ध्यान रहे मखानों को अच्छी तरह से चबा कर धीरे धीरे खाएं।
दूध में मखाने डालने से क्या होता है?
दूध में मखाने डाल कर खाने से कई शारीरिक लाभ होते हैं, जो ऊपर इस लेख में दिए गए हैं।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।