दिन भर गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान | Din bhar garm paani peene ke fayde aur nuksan hindi mei

दिन भर गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान | Din bhar garam paani peene ke fayde aur nuksan hindi mei

दिन भर गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान | Din bhar garam paani peene ke fayde aur nuksan hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे दिन भर गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान (Din bhar garam paani peene ke fayde aur nuksan) के बारे में। आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे तौर पर शरीर पर होता है। हमारी जीवन शैली अत्यधिक व्यस्त होने की वजह से हम शरीर पर कम ध्यान दे पाते हैं इसका सीधा सीधा असर हमारे शरीर पर ही पड़ता है। इसी वजह से कई प्रकार की परेशानियां शरीर को घेर लेती है। आज हम यही जानेंगे की दिन भर गर्म पानी पीने से शरीर की कौन सी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं पानी जीवन का आधार है। पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक होता है। इसके बिना जीवन संभव नहीं है। अच्छी सेहत के लिए पानी पीते रहना और शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है एक दिन में इंसान को 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। गले की प्यास बुझाने के अलावा पानी के बहुत सारे शारीरिक फायदे हैं जो हम सब बखूबी रूप से जानते हैं। पानी पीते रहने के साथ साथ ये सुनिश्चित करना भी जरूरी है की आप जो पानी पी रहे हैं वह स्वच्छ हो। (Din bhar garam paani peene ke fayde aur nuksan)

सुबह के वक्त पानी पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलने में मदद होती है इसके साथ ही हमारा शरीर अंदर से साफ होता है पानी ना सिर्फ हमारे शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलने में मदद करता है, बल्कि इसके साथ ही इसके और भी कई न्यूट्रीशन फायदे हैं। जैसे कि पानी कोशिकाओं में पोषक तत्व और ऑक्सीजन सप्लाई करता है। इसके साथ ही पाचन क्रिया में पानी की एक अहम भूमिका भी होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है। (Din bhar garam paani peene ke fayde aur nuksan)

इस प्रकार पानी पीने के इतने फायदे हैं, उसी प्रकार गर्म पानी पीने के भी बेहद फायदे होते हैं। गर्म पानी से मतलब यहां कुनकुने पानी से है, जिसे पीया जा सके। गर्म पानी का सेवन करने से सर्दी जुकाम की समस्या में काफी राहत मिलती है। इसके साथ ही कब्ज की समस्या में गुनगुना पानी पीने से पेट साफ होने में भी आसानी मिलती है। माहवारी के दौरान होने वाले क्रैम्प्स भी गर्म पानी के सेवन से ठीक कर सकते हैं। जहां एक और गर्म पानी पीने के फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी है इस लेख में हम यही जानेंगे कि दिन भर गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या क्या हैं।

गर्म पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking hot water in hindi) –

  • दिनभर गर्म पानी पीने से पेट साफ रहता है।
  • गर्म पानी पाचन क्रिया को अच्छी करने में मदद करता है। इसलिए खाने के थोड़ी देर बाद यदि गर्म पानी पिया जाए तो खाना अच्छी तरह से पचता है।
  • गर्म पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायता मिलती है।
  • गर्म पानी पेट और आंतों से टॉक्सिंस निकालने में भी मदद करता है।
  • गर्म पानी पीने से मोटापे की समस्या में भी राहत मिलती है, क्योंकि गर्म पानी वजन कम करने में सहायक होता है।
  • गर्म पानी पीने से सर्दी जुकाम की समस्या में भी काफी राहत मिलती है एक या दो बार ही गर्म पानी पीने से काफी हद तक सर्दी में राहत मिलती है।
  • गर्म पानी पीने से पानी में होने वाले खराब बैक्टीरिया मर जाते हैं।
  • गर्म पानी पीने से त्वचा संबंधी कई सारी समस्याओं से छुटकारा भी पाया जा सकता है।
  • पीरियड में होने वाले क्रेम्पस मांसपेशियों की हलचल की वजह से होते हैं इसलिए इस यदि इस दौरान गर्म पानी पिया जाए तो मांसपेशियों को आराम मिलता है और पीरियड में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
  • गर्म पानी पीने से मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है।

गर्म पानी पीने के नुकसान (Side effects of drinking hot water in hindi) –

  • ज्यादा गर्म पानी पीने से शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • गर्म पानी पीने से मुंह जल सकता है।
  • अधिक मात्रा में गर्म पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ सकता है।

गर्म पानी पीने के फायदे पढ़े – रात को गर्म पानी पीने के फायदे | Raat ko garam paani peene ke fayde hindi mei

बवासीर में गर्म पानी पीने के फायदे | Bawasir mei garam paani peene ke fayde hindi mei

पथरी में गर्म पानी पीने के फायदे | Pathri mei garam paani peene ke fayde hindi mei

गर्म पानी पीने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

दिन भर में कितनी बार गर्म पानी पीना चाहिए?

दिन भर में 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए इसमें से यदि आप गर्म पानी पीते हैं तो सुबह के वक्त 1 लीटर के आसपास गर्म पानी पी सकते हैं।

गर्म पानी पीने से किडनी पर क्या प्रभाव पड़ता है?

अत्यधिक मात्रा में गर्म पानी पीने से किडनी पर कार्य का दबाव पड़ सकता है जिससे समस्या पैदा हो सकती है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *