डेक्सोरेंज सिरप के फायदे और नुकसान | Dexorange syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

डेक्सोरेंज सिरप के फायदे और नुकसान | Dexorange syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

डेक्सोरेंज सिरप के फायदे और नुकसान | Dexorange syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

डेक्सोरेंज सिरप एक ओरल सप्लीमेंट है, जो बिना डॉक्टर के परामर्श से भी ली जा सकती है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से शरीर में खून को बढ़ाने के लिए किया जाता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को डॉक्टर द्वारा डेक्सोरेंज सिरप पीने की सलाह ही दी जाती है। इसी विषय को जारी रखते हुए आज हम यही जानेंगे कि डेक्सोरेंज सिरप के फायदे और नुकसान क्या क्या है। जी हां, कोई भी एलोपैथिक दवाई के फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हो सकते हैं। साथ ही किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना सही होता है क्योंकि हर प्रकार के शरीर के लिए दवाई अलग तरह से रिएक्ट कर सकती है।

डेक्सोरेंज सिरप मुख्य रूप से तीन प्रकार के पूरक द्वारा बनाई जाती है जो है साइनोकोबालामिन, फेरिक अमोनियम साइट्रेट और फोलिक एसिड। साइनोकोबालामिन शरीर में हीमोग्लोबिन और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाते हैं जिससे एनीमिया के मरीज को फायदा मिलता है। वही फोलिक एसिड गर्भावस्था के दौरान बेहद महत्वपूर्ण होता है इसलिए गर्भावस्था के दौरान डेक्सोरेंज का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। (डेक्सोरेंज सिरप के फायदे और नुकसान)

आजकल महिलाओं को माहवारी की समस्याएं जैसे पीसीओडी/ पीसीओएस होना आम बात है। ऐसी समस्याओं में शरीर में खून की कमी होना और कमजोरी होना भी लाजमी है इस स्थिति में डेक्सोरेंज सिरप का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। डेक्सोरेंज सिरप शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से भूख भी लगने लगती है जिससे शरीर की कमजोरी ठीक होती है। (डेक्सोरेंज सिरप के फायदे और नुकसान)

यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई बीमारी है तो ऐसी स्थिति में भी डेक्सोरेंज सिरप का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही यदि आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी है तो भी डेक्सोरेंज सिरप का सेवन करने से काफी हद तक फायदा होता है। पेट और आंतों से जुड़ी कुछ परेशानियों में भी डेक्सोरेंज सिरप का सेवन करने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है। पेप्टिक अल्सर और बवासीर जैसी बीमारियों में भी यह सिरप डॉक्टर द्वारा दी जाती है। (डेक्सोरेंज सिरप के फायदे और नुकसान)

डेक्सोरेंज सिरप पीने के जहां इतने फायदे हैं, वही इसके कुछ नुकसान भी है। यदि आपको लिवर या किडनी से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है तो ऐसी स्थिति में डेक्सोरेंज सिरप नहीं पीना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह से ही से पीना चाहिए। डेक्सोरेंज सिरप पीने के बाद इसके स्वाद की वजह से मुंह में कड़वापन आ जाता है। पेट दर्द करना, डायरिया होना, जी घबराना भी डेक्सोरेंज सिरप के साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

डेक्सोरेंज सिरप (Dexorange syrup)

डेक्सोरेंज सिरप के फायदे (Benefits of Dexorange Syrup in hindi)-

  • डेक्सोरेंज सिरप एनीमिया की समस्या को दूर करती है।
  • शरीर में विटामिन B12 की कमी में डेक्सोरेंज सिरप लेना फायदेमंद होता है।
  • गर्भावस्था के दौरान डेक्सोरेंज सिरप का सेवन करने से शरीर में फोलिक एसिड की मात्रा पर्याप्त रूप में होती है।
  • डेक्सोरेंज सिरप का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
  • पेप्टिक अल्सर की समस्या में भी डेक्सोरेंज सिरप का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • बवासीर की बीमारी में भी डेक्सोरेंज सिरप का सेवन करने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है।
  • पेट और आँतों के दर्द में भी डेक्सोरेंज सिरप का सेवन किया जा सकता है।

डेक्सोरेंज सिरप के नुकसान (Side effects of Dexorange Syrup in hindi)-

  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यदि आपको लिवर या किडनी से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है तो ऐसी स्थिति में भी डेक्सोरेंज सिरप का उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
  • डेक्सोरेंज सिरप पीने के बाद मुंह में कड़वापन आ जाता है।
  • पेट दर्द,जी घबराना, डायरिया भी डेक्सोरेंज सिरप के कुछ साइड इफेक्ट है।

इन सिरप के बारे में भी पढ़े – अल्कासोल सिरप के फायदे और नुकसान | Alkasol Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

साफी सिरप के फायदे और नुकसान | Safi syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

डेक्सोरेंज सिरप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

डेक्सोरेंज क्या काम करता है?

डेक्सोरेंज शरीर में खून की कमी को पूरा करता है इसके साथ ही विटामिन B12 और फोलिक एसिड भी बढ़ाता है।

क्या डेक्सोरेंज के साइड इफेक्ट होते हैं?

जी हां, डेक्सोरेंज के साइड इफेक्ट होते हैं इसके साइड इफेक्ट है पेट खराब होना, दस्त लगना, कब्ज होना, उल्टी होना, जी मिचलाना आदि।

क्या गर्भवती महिलाएं डेक्सोरेंज सिरप का सेवन कर सकती है?

जी हां, वैसे तो गर्भवती महिलाएं डेक्सोरेंज सिरप का सेवन कर सकती है। लेकिन फिर भी इस अवस्था में डॉक्टर की सलाह से ही कोई भी दवाई लेनी चाहिए।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *