डाबर दशमूलारिष्ट के फायदे और नुकसान | Dabur Dashmularishta ke fayde aur nuksan hindi mei

डाबर दशमूलारिष्ट के फायदे और नुकसान | Dabur Dashmularishta ke fayde aur nuksan hindi mei

डाबर दशमूलारिष्ट के फायदे और नुकसान | Dabur Dashmularishta ke fayde aur nuksan hindi mei

हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम जिस विषय पर चर्चा करेंगे वो है डाबर दशमूलारिष्ट के फायदे और नुकसान। डाबर दशमूलारिष्ट एक ओरल सप्लीमेंट है। यह एक आयुर्वेदिक दवाई है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि डाबर दशमूलारिष्ट के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। भारत में बहुत सारे ब्रांड दशमूलारिष्ट दवाई का निर्माण करते हैं। यह काफी किफायती दामों में बाजार में उपलब्ध होती है। लेकिन आज हम डाबर दशमूलारिष्ट के बारे में बात करेंगे।

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। डाबर दशमूलारिष्ट एक आयुर्वेदिक दवाई है जो केमिकल से फ्री है। इसलिए शरीर की कुछ समस्याओं के लिए इसका उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित है। फिर भी कोई भी दवा का इस्तेमाल ऐसे ही नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

डाबर दशमूलारिष्ट का निर्माण 50 से भी ज्यादा औषधियों को मिला कर किया गया है। जिनमें से मुख्य रूप से आंवला, अश्वगंधा, गिलोय, मंजिष्ठा, पिपली, गुड़ सफेद, चंदन,खस, जति फल, शहद, जीवक, हल्दी, शतपुष्पा, नागकेसर, मुलेठी, देवदारू, जटामांसी, सारिवा, रेणुका, रसना, निशोध इत्यादि हैं। इन सभी औषधियों के जहां इतने फायदे हैं वहीं डाबर दशमूलारिष्ट में मिलकर यह और भी ज्यादा शारीरिक फायदे उपलब्ध करवाती है।

डाबर दशमूलारिष्ट का मुख्य उपयोग शारीरिक कमजोरी को दूर करना है। व्यक्ति को शारीरिक कमजोरी की वजह से कोई भी काम करने में ज्यादा थकान महसूस होती है। मुख्य रूप से इसका सेवन प्रसव के बाद महिलाओं द्वारा शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। डाबर दशमूलारिष्ट का सेवन करने से प्रसव के बाद आई शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही सामान्य व्यक्ति भी शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए इसका सेवन कर सकता है।

डाबर दशमूलारिष्ट ना केवल शरीर की थकान से निजात दिलाता है, बल्कि मांसपेशियों में आई एठन की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में कारगर है। इसके साथ ही डाबर दशमूलारिष्ट का सेवन करने से पाचन क्रिया भी अच्छी होती है। जिन व्यक्तियों को पाचन से संबंधित परेशानी हो उन्हें डाबर दशमूलारिष्ट का सेवन करने से काफी लाभ मिलता है। इसके साथ ही यह त्वचा की चमक बरकरार रखने में भी मदद करता है।

डाबर दशमूलारिष्ट का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है, यह चिंता और तनाव जैसे लक्षणों को दूर करता है। भूख ना लगने की समस्या में भी डाबर दशमूलारिष्ट का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। यह वजन कम करने में भी सहायक है, वजन कम करने के लिए इसका उपयोग करने के लिए सुबह गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। त्वचा के साथ साथ यह बालों के लिए स्वास्थ्य के लिए भी एक अच्छा टॉनिक है।

जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह डाबर दशमूलारिष्ट के सेवन से जहां इतने फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। गंभीर बीमारियों के रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इसी के साथ एलर्जीक लोगों को भी इसका सेवन करने से जाहिर तौर पर बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

डाबर दशमूलारिष्ट के फायदे और नुकसान | Dabur Dashmularishta ke fayde aur nuksan hindi mei
डाबर दशमूलारिष्ट | Dabur Dashmularishta

डाबर दशमूलारिष्ट के फायदे (Benefits of Dabur Dashmularishta in hindi) –

  • डाबर दशमूलारिष्ट का सेवन करने से शारीरिक थकान दूर होती है।
  • प्रसव के बाद डाबर दशमूलारिष्ट का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी ठीक होती है।
  • डाबर दशमूलारिष्ट का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है।
  • पाचन तंत्र की क्रिया को ठीक करने के लिए भी डाबर दशमूलारिष्ट का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी डाबर दशमूलारिष्ट का सेवन करना लाभदायक होता है।
  • मानसिक चिंता तनाव जैसी समस्या में भी इसका सेवन करने से काफी हद तक राहत मिलती है।
  • वजन कम करने में भी डाबर दशमूलारिष्ट सहायक होती है।

डाबर दशमूलारिष्ट के नुकसान (Side effects of Dabur Dashmularishta in hindi) –

  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दुष्परिणाम हो सकते हैं।

इन्हे भी पढ़े – योगराज गुग्गुल के फायदे और नुकसान | Yograj Guggul ke fayde aur nuksan hinde mei

अर्जुनारिष्ट के फायदे और नुकसान | Arjunarishta ke fayde aur nuksan hindi mei

डाबर दशमूलारिष्ट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

डाबर दशमूलारिष्ट क्या काम करता है?

डाबर दशमूलारिष्ट का मुख्य उपयोग शारीरिक कमजोरी को दूर करना है।

दशमूलारिष्ट कौन कौन ले सकता है?

दशमूलारिष्ट का सेवन कोई भी कर सकता है, लेकिन छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *