डाबर अशोकारिष्ट के फायदे और नुकसान | Dabur Ashokarishta ke fayde aur nuksan hindi mei

डाबर अशोकारिष्ट के फायदे और नुकसान | Dabur Ashokarishta ke fayde aur nuksan hindi mei

डाबर अशोकारिष्ट के फायदे और नुकसान | Dabur Ashokarishta ke fayde aur nuksan hindi mei

हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम जिस विषय पर चर्चा करेंगे वो है डाबर अशोकारिष्ट के फायदे और नुकसान। डाबर अशोकारिष्ट एक ओरल सप्लीमेंट है। यह एक आयुर्वेदिक दवाई है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि डाबर अशोकारिष्ट के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। भारत में बहुत सारे ब्रांड अशोकारिष्ट दवाई का निर्माण करते हैं। यह काफी किफायती दामों में बाजार में उपलब्ध होती है। लेकिन आज हम डाबर अशोकारिष्ट के बारे में बात करेंगे।

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। डाबर अशोकारिष्ट एक आयुर्वेदिक दवाई है जो केमिकल से फ्री है। इसलिए शरीर की कुछ समस्याओं के लिए इसका उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित है। फिर भी कोई भी दवा का इस्तेमाल ऐसे ही नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

डाबर अशोकारिष्ट में कई तरह की औषधियां जैसे अशोक पेड़ की छाल, कलौंजी, भारतीय करोंदा, हरितकी, मुस्तक जड़े, गुड़, चंदन, जीरे का बीज, आम का बीज, अदरक राइजोम, विभतकि, अदुलसा, दारूहरिद्र, धताकी फूल, उत्पला फूल आदि पाई जाती है। इनमे से अशोक की छाल डाबर अशोकारिष्ट सिरप की मुख्य सामग्री है। जहां इन सभी औषधियों के अपने-अपने गुण हैं, वहीं जब यह एक साथ डाबर अशोकारिष्ट में मिल जाती है तो यह बेहद फायदेमंद हो जाती है।

डाबर अशोकारिष्ट एक कार्डियोटोनिक और कार्मिनेटिव प्रॉपर्टी वाली दवाई है। कार्डियोटोनिक होने की वजह से डाबर अशोकारिष्ट का सेवन करने से ह्रदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कार्मिनेटिव यानी यह पेट में गैस से संबंधित परेशानियों में भी काफी फायदेमंद है। अक्सर पेट में गैस की वजह से दर्द और ऐठन रहती है। डाबर अशोकारिष्ट का सेवन करने से इन समस्याओं से छुटकारा भी पाया जा सकता है।

डाबर अशोकारिष्ट का सेवन करने से पाचन संबंधित परेशानियां भी ठीक होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही हम सभी जानते हैं कि माहवारी के दौरान पेट में गैस संबंधित परेशानियां बढ़ जाती है, और ज्यादातर इसी की वजह से दर्द और तकलीफ होती है। ऐसे समय में डाबर अशोकारिष्ट का सेवन करने से काफी फायदा देखने को मिलता है। इसके साथ ही महिलाओं में हार्मोन संतुलित करने में भी डाबर अशोकारिष्ट कारगर है। यह माहवारी की अनियमितता को ठीक करने में भी सहायक है।

डाबर अशोकारिष्ट का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। कई शोधों में पता चला है कि अशोक के पेड़ में अल्सर को ठीक करने के गुण पाए जाते हैं, इस स्थिति में अशोक के पेड़ की छाल से बने अशोकारिष्ट का सेवन करने से पेट के अल्सर में काफी फायदा हो सकता है। अशोक की छाल में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण भी पाए जाते हैं जिसकी वजह से पहले पेल्विक एरिया में होने वाली सूजन व बैक्टीरिया इन्फेक्शन में भी डाबर अशोकारिष्ट का सेवन करने से राहत मिल सकती है।

ओस्टियोपोरोसिस, कमजोर हड्डियों की वजह से होने वाली यह परेशानी आजकल आम हो गई है। अशोक पेड़ की छाल हड्डियों को मजबूत करने में काफी उपयोगी होती है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि डाबर अशोकारिष्ट का सेवन करने से ओस्टियोपोरोसिस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह डाबर अशोकारिष्ट के सेवन से जहां इतने फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। गंभीर बीमारियों के रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इसी के साथ एलर्जीक लोगों को भी इसका सेवन करने से जाहिर तौर पर बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

डाबर अशोकारिष्ट के फायदे और नुकसान | Dabur Ashokarishta ke fayde aur nuksan hindi mei
डाबर अशोकारिष्ट | Dabur Ashokarishta

डाबर अशोकारिष्ट के फायदे (Benefits of Dabur Ashokarishta in hindi) –

  • डाबर अशोकारिष्ट एक कार्डियोटोनिक है यह ह्रदय का स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने में मदद करती है।
  • यह एक कार्मिनेटिव दवाई है जो पेट में गैस से संबंधित परेशानियों को ठीक करती है।
  • डाबर अशोकारिष्ट का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।
  • इसका सेवन करने से अनियमित माहवारी में भी राहत मिलती है।
  • माहवारी के दौरान होने वाले दर्द में भी डाबर अशोकारिष्ट का सेवन करने से फायदा मिलता है।
  • अशोकारिष्ट का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • यह पेट के अल्सर में भी फायदेमंद हो सकती है।
  • पेल्विक एरिया में होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन और सूजन में भी डाबर अशोकारिष्ट का सेवन फायदेमंद होता है।
  • ओस्टियोपोरोसिस की समस्या में भी डाबर अशोकारिष्ट का सेवन करने से फायदा मिलता है।

डाबर अशोकारिष्ट के नुकसान (Side effects of Dabur Ashokarishta in hindi) –

  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दुष्परिणाम हो सकते हैं।
  • बीपी की समस्या वाले लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
  • गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

यह भी पढ़े –

डाबर दशमूलारिष्ट के फायदे और नुकसान | Dabur Dashmularishta ke fayde aur nuksan hindi mei

अर्जुनारिष्ट के फायदे और नुकसान | Arjunarishta ke fayde aur nuksan hindi mei

डाबर अशोकारिष्ट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

डाबर अशोकारिष्ट का क्या काम है?

डाबर अशोकारिष्ट माहवारी के दौरान अधिकृत रिसाव को नियंत्रित करने में मदद करता है, इसके साथ ही यह पेट में गैस संबंधित परेशानियों को ठीक करने में भी कारगर है।

अशोकारिष्ट का सेवन कब करना चाहिए?

अशोकारिष्ट का सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह पर ही करना चाहिए।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *